14 मार्च 2025 से खरमास की शुरुआत हो चुकी है, जो 13 अप्रैल 2025 तक रहने वाला है। हिंदू धर्म में इस समय को बेहद खास और महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि खरमास सूर्य उपासना के लिए शुभ है। परंतु इस अवधि को शुभ मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी सूर्यदेव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास लगता है। यह समय पूरे साल में दो बार आता है, जो एक माह तक बना रहता है।
दरअसल, सूर्य देव गुरु बृहस्पति के घर जाते ही अपने तेज को कम कर लेते हैं, इसलिए खरमास में सूर्य की स्थिति कमजोर हो जाती है। सूर्य की स्थिति कमजोर होने के कारण घरों में शादी-विवाह, खरीदारी, सगाई, मुंडन, यात्राएं व जनेऊ जैसे कार्यों को करने की मनाही होती हैं। ऐसे में 13 अप्रैल को खरमास समाप्त हो रहा है। इसके समापन के बाद 14 अप्रैल से विवाह के कई शुभ योग बन रहे हैं, जो शादी-विवाह के लिए उत्तम है। आइए इनके बारे में जानते हैं…
अप्रैल विवाह मुहूर्त 2025
अप्रैल 14, 2025, सोमवार
अप्रैल 16, 2025, बुधवार
अप्रैल 17, 2025, बृहस्पतिवार
अप्रैल 18, 2025, शुक्रवार
अप्रैल 19, 2025, शनिवार
अप्रैल 20, 2025, रविवार
अप्रैल 21, 2025, सोमवार
अप्रैल 25, 2025, शुक्रवार
अप्रैल 29, 2025, मंगलवार
अप्रैल 30, 2025, बुधवार
मई विवाह मुहूर्त 2025
मई 1, 2025, बृहस्पतिवार
मई 5, 2025, सोमवार
मई 6, 2025, मंगलवार
मई 8, 2025, बृहस्पतिवार
मई 10, 2025, शनिवार
मई 14, 2025, बुधवार
मई 15, 2025, बृहस्पतिवार
मई 16, 2025, शुक्रवार
मई 17, 2025, शनिवार
मई 18, 2025, रविवार
मई 22, 2025, बृहस्पतिवार
मई 23, 2025, शुक्रवार
मई 24, 2025, शनिवार
मई 27, 2025, मंगलवार
मई 28, 2025, बुधवार
जून विवाह मुहूर्त 2025
जून 2, 2025, सोमवार
जून 4, 2025, बुधवार
जून 5, 2025, बृहस्पतिवार
जून 7, 2025, शनिवार
जून 8, 2025, रविवार
नवंबर विवाह मुहूर्त 2025
नवंबर 2, 2025, रविवार
नवंबर 3, 2025, सोमवार
नवंबर 6, 2025, बृहस्पतिवार
नवंबर 8, 2025, शनिवार
नवंबर 12, 2025, बुधवार
नवंबर 13, 2025, बृहस्पतिवार
नवंबर 16, 2025, रविवार
नवंबर 17, 2025, सोमवार
नवंबर 18, 2025, मंगलवार
नवंबर 21, 2025, शुक्रवार
नवंबर 22, 2025, शनिवार
नवंबर 23, 2025, रविवार
नवंबर 25, 2025, मंगलवार
नवंबर 30, 2025, रविवार
दिसंबर विवाह मुहूर्त 2025
दिसंबर 4, 2025, बृहस्पतिवार
दिसंबर 5, 2025, शुक्रवार
दिसंबर 6, 2025, शनिवार

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









