अलवर.
अलवर के कठूमर थाना अंतर्गत स्थानीय गांव बायडा में बीती रात आठ नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। जानकारी के अनुसार कठूमर थाना क्षेत्र के तिगरिया गांव निवासी देवीसिंह चौधरी लक्ष्मणगढ़ से ट्रैक्टर की किस्त के लिए बैंक से 50 हजार रुपये की राशि निकालकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में गुलहेड़ी के पास करीब सात-आठ बदमाशों ने उसे रास्ते में रोककर उस पर लाठी-फरसे से हमला कर दिया और 50 हजार की नकदी और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।
इस जानलेवा हमले में देवीसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए वही पास ही सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी हालत देखते हुए उसे अलवर के लिए रैफर कर दिया गया। घटना के दौरान देवीसिंह का मोबाइल भी बदमाशों ने चकनाचूर कर दिया, जिससे वह पुलिस या अन्य किसी को भी फोन नहीं कर सका। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी बदमाशों की तलाश कर रही है ताकि उनसे देवीसिंह से लूटी गई रकम जल्द ही बरामद की जा सके। देवीसिंह ने बताया यह वारदात बायडा में हुई लेकिन उनमें एक बदमाश गुलहेड़ी का कंवर गुर्जर भी था, जिसे उसने पहचान लिया था। दरअसल हाथापाई के दौरान देवी सिंह का हाथ कंवर सिंह के मुंह का तौलिया आ गया, जिसे उसने खिंच लिया तो उसे तौलिया लपेटे कंवर सिंह दिखाई दे गया। देवी सिंह ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी है और पुलिस पहले कंवर सिंह को ही तलाश कर रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र