नई दिल्ली
डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले 10 दिन तक कुछ हिस्सों में दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। जहांगीरपुरी से लेकर समयपुर बादली के बीच बुधवार से लेकर 10 दिन तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इन बदलाव में मेट्रों की आवाजाही में परिवर्तन हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं की सेवाएं बंद भी की गई हैं।
डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी शेयर की। इसके अनुसार, जहांगीरपुरी से समयपुर बादली जाने वाली मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। अभी तक इस हिस्से में मेट्रो सुबह 6:18 बजे से लेकर रात 12:14 बजे तक चलती थीं, लेकिन इन दस दिन में यहां सुबह 7:07 बजे से लेकर रात 10:45 बजे तक चलेगीं। ये टाइम 17-18 दिसंबर की दरमियानी रात से लेकर 28-29 की दरमियानी रात तक लागू रहेगा।
इसमें कहा गया है कि समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर-18, 19 और हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे। हालांकि, जहांगीरपुरी-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के बीच सामान्य ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। डीएमआरसी ने एक दूसरी पोस्ट में बताया है कि केशवपुरम से रिठाला की ओर जाने वाली रेड लाइन (लाइन-1) पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात से 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2025 तक ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
मिलेनियम सिटी सेंटर से गुरुग्राम की तरफ जाने वाली मेट्रो की टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है। अब तक रात 11 बजे तक चलने वाली ट्रेन कुछ दिन के लिए रात में केवल 9:30 बजे तक ही चलेगी। इस रूट की ट्रेन में सुबह की टाइमिंग में बदलाव नहीं किया गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र