रायपुर
राजधानी रायपुर में सामने आई डबल मर्डर की घटना को भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक अजय चंद्राकर ने गंभीर बताते हुए कहा कि गृह मंत्री से निवेदन है कि तत्काल कार्रवाई हो. वहीं मृतक के पिता की बातों को अन्यथा नहीं लेने की बात कही.
भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने सीजी पीएससी गड़बड़ी पर तत्कालीन चेयरमैन टामन सोनवानी की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि मामला न्यायालय में है, इसलिए मुझे ज्यादा नहीं बोलना चाहिए. कुछ लोगों की ज्वाइनिंग पर रोक है. अब सीबीआई की एंट्री हो चुकी है, कोई भी कथन किसी के भविष्य को प्रभावित कर सकता है.
वहीं रबी फसल पर धनेंद्र साहू के तुगलकी फरमान वाले बयान पर चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं स्वीकार किया है कि मौखिक निर्देश दिए जा रहे हैं. खुद उनका का बयान मौखिक है. मैं उस जगह से आता हूं, जहां सबसे ज्यादा सिंचाई से खेती होती है. कहीं पर भी ऐसा फरमान जारी नहीं किया गया है. कांग्रेसी कहीं से भी बयान खोज के लाकर थोप देते है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











