जशपुर नगर
छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जशपुर जिले के बाल कल्याण समिति का गठन कर अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है । बाल कल्याण समिति जशपुर के अध्यक्ष पद पर नितिन राय, सदस्य के पद पर श्रीमती हेमा शर्मा , संदीप पाठक एवं रामेश्वर की नियुक्ति की गई है । इन सभी के द्वारा पदभार ग्रहण कर लिया गया है । इसी तरह किशोर न्याय बोर्ड में भी सदस्य के रूप में अर्चना अग्रवाल एवं सतेन्द्र मिश्रा की नियुक्ति की गई है ।
नव नियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों का आई सी पी एस के जिला बाल संरक्षण अधिकारी शेखर यादव सहित खुला आश्रय गृह, दत्तक ग्रहण , बालिका गृह , बालक गृह के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर श्रीमती अंजना मिश्रा , अनूप मिश्रा , मनीषा छाबड़ा , रमा सिंह सहित आई सी पी एस के सभी कर्मचारी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर नितिन राय एवं श्रीमती हेमा शर्मा ने चर्चा के दौरान कहा कि नव गठित बाल कल्याण समिति बाल कल्याण हेतु समर्पित होकर आई सी पी एस के नियमों और प्रावधानों के तहत बालकों के हित में कार्य करेगी । जिससे निश्चित ही बदलाव दिखाई देगा ।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











