Monday, July 6, 2026 10:11 pm

राशिफल, शुक्रवार 10 जनवरी 2025, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि- आपको किसी भी काम का ज्यादा प्रेशर लेने की जरूरत नहीं है। आज आपको बीच का रास्ता अपनाने की सलह दी जाती है। संतुलन बनाना जरूरी है। व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। वृषभ राशि- जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं, उसे यह बताने के लिए बहुत साहस की आवश्यकता होती है कि आपके रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। मिथुन राशि- पारिवारिक विवाद को सुलझाने का आपका प्रयास सफल होने की संभावना है। अपने नियमित व्यायाम से ब्रेक लेने से आपको लाभ होगा। आपने व्यवसाय में पैसा खो दिया है, तो आप इसे फिर से कमाने के लिए तैयार रहें। कर्क राशि- सफलतापूर्वक पूरा हुआ कोई प्रोजेक्ट आपको प्रतिष्ठा के पद पर पहुंचा सकता है। हो सकता है किसी मुद्दे पर परिवार आपके साथ न हो। कुछ स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई के मामले में सुधार होने की संभावना है। सिंह राशि- आज का दिन आपको रोमांटिक शाम बिताने का मौका दे सकता है। ऑफिस में आपका सामना किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकता है, जो थोड़ा दबंग है। कभी-कभी आपको लोगों को उनकी इच्छाओं के अनुसार चलने देना चाहिए। कन्या राशि- आज आप दूसरों को अपनी खुशी में इनवॉल्व करना चाहेंगे, लेकिन हो सकता है कि वे तैयार न हों। अपना समय लें लेकिन यह ध्यान रखें कि आपको अपनी यात्रा अकेले ही पूरी करनी होगी। तुला राशि- लोगों को खुश करने की कोशिश में खुद पर तनाव नहीं डालना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन कोई गंभीर बात नहीं होगी। आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वृश्चिक राशि- किसी मुद्दे पर चिंता आपको परेशान कर सकती है, लेकिन लंबे समय तक नहीं। वित्तीय मोर्चे पर स्थिरता कुछ लोगों के लिए राहत बनकर आएगी। कुछ लोगों को कमाई बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे। धनु राशि- अपनी क्षमता के अनुसार काम करने से इनाम मिलता है, जो आपको प्रमोशन और तारीफ के रूप में मिल सकता है। आपने जो कमाया है, उसका पूरा लाभ उठाएं। यह तो बस आपकी यात्रा की शुरुआत है। मकर राशि- संपत्ति का कोई मसला सही ढंग से सुलझने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा के मामलें में अतिरिक्त प्रयास करने का समय है। दोस्तों के साथ बाहर जाने से आपका ध्यान कुछ जरूरी मामलों से हट जाएगा। कुंभ राशि- आप दुनिया को दूसरों से अलग रूप में देखते हैं। आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आप कोई दरवाजा खुलता हुआ देखें तो मौके को हाथ से न जाने दें। खर्च कम करें। मीन राशि- आपने जो सोच रखा है, उसे हासिल करने से आपको कोई नहीं रोक सकता। किसी मेहमान के घर में आने से काफी उत्साह भरने की संभावना है। सुस्ती के कारण आपकी फिटनेस दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। recent visitors 106

देवेंद्र फडणवीस ने मालेगांव में अवैध जारी किए गए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले की एसआईटी जांच के निर्देश दिए

नासिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मालेगांव में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को कथित तौर पर जारी किए गए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले की एसआईटी जांच के निर्देश दिए हैं। मालेगांव के बाद अब अमरावती में भी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घाटले की बात सामने आई है। इस पर पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने प्रतिक्रिया दी है। किरीट सोमैया ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया, "मालेगांव के बाद अमरावती के अंजनगांव में बांग्लादेशी रोहिंग्या जन्म प्रमाण पत्र घोटाला सामने आया है।" उन्होंने कहा कि अंजनगांव के तहसीलदार सुरजी ने मुझे बताया है कि पिछले 6 महीनों में बांग्लादेशी रोहिंग्याओं को 1100 जन्म प्रमाण पत्र फर्जी दस्तावेज दिए गए हैं। यह सब बिना उचित जांच के प्रमाण पत्र जारी किए गए। बता दें कि इससे पहले दो जनवरी को किरीट सोमैया ने आरोप लगाया था कि मालेगांव के करीब एक हजार लोगों ने जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए खुद को बांग्लादेशी रोहिंग्या के रूप में गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने कहा था कि मुझे पता चला है कि एक घोटाला किया गया है, जिमसें मालेगांव के करीब एक हजार लोगों ने खुद को बांग्लादेशी रोहिंग्या के रूप में गलत तरीके से पेश किया, तहसीलदार से मुलाकात की और जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त किया। अब नाशिक कलेक्टर और नासिक नगर निगम इस मामले की समीक्षा कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र एटीएस ने पूरे राज्य के अलग-अलग हिस्सों से पिछले एक महीने में अवैध रूप से रह रहे 60 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में सबसे ज्यादा बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया। पूरे महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ एटीएस द्वारा ऑपरेशन चला कर कार्रवाई की जा रही है।   recent visitors 65

चीन में एचएमपीवी वायरस से पहले ही अफरा-तफरी फैली हुई है, अब एक नए वायरस के नए स्ट्रेन ने देश में खलबली मचा दी

चीन चीन में एचएमपीवी वायरस से पहले ही अफरा-तफरी फैली हुई है, अब एक नए वायरस के नए स्ट्रेन ने देश में खलबली मचा दी है. चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने नए एमपॉक्स स्ट्रेन क्लेड आईबी का पता लगाया है. पिछले साल विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किए जाने के बाद ये वायरल संक्रमण कई देशों में फैल रहा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र ने कहा कि मंकीपॉक्स का क्लेड 1बी कांगो सहित कुछ अफ्रीकी देशों में पहले से मौजूद है और यहीं से एक विदेशी शख्स से संक्रमित होकर शुरू हुआ था. विदेशी नागरिक के संपर्क में आने के बाद चार और नए मामले पाए गए हैं. मरीजों के लक्षण हल्के हैं. उनकी स्किन पर दाने और छाले हैं. एमपॉक्स की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि एमपॉक्स को कैटगरी बी संक्रामक रोग के रूप में मैनेज किया जाएगा. अधिकारी आपातकालीन उपाय कर सकेंगे. जैसे कि भीड़-भाड़ को रोकना, काम और स्कूल को निलंबित करना और बीमारी के फैलने पर क्षेत्रों को सील करना. चीन ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि वह देश में एंट्री करने वाले लोगों और सामानों पर एमपॉक्स की निगरानी रखेगा. कैसे फैलता है एमपॉक्स? एमपॉक्स क्लोज कॉन्टेक्ट में आने से फैलता है. ये फ्लू जैसे लक्षण और शरीर पर मवाद भरे घाव कर देता है. हालांकि आमतौर पर ये उतना घातक नही होता है, लेकिन दुर्लभ मामलों में यह घातक भी हो सकता है. पिछले दो सालों में दूसरी बार डब्ल्यूएचओ ने पिछले अगस्त में एमपॉक्स को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था. ये कदम डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में मंकीपॉक्स का प्रकोप फैलने के बाद उठाया गया था. यह वैरिएंट डीआरसी से पड़ोसी देशों बुरुंडी, केन्या, रवांडा और युगांडा में फैल गया है, जिसकी वजह से विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आपातकाल की घोषणा की है. recent visitors 80

रिपोर्ट : नागालैंड में एचआईवी/एड्स की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक पाया गया

कोहिमा राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 में कहा गया है कि नागालैंड में 15 से 49 साल के उम्र के लोगों में एचआईवी/एड्स की दर 1.36 प्रतिशत है, जो पूरे देश में 0.2 प्रतिशत की दर से काफी ज्यादा है। आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार सामान्य आबादी में एचआईवी/एड्स की दर 1.61 प्रतिशत है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि नागालैंड में 2006 से 2023 तक लगभग 16 लाख रक्त नमूनों की जांच के बाद कुल 33,396 व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। 2023-24 के दौरान परीक्षण किए गये कुल रक्त नमूनों में से 1.17 प्रतिशत एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा, एचआईवी पॉजिटिव पाए गए 14.83 प्रतिशत मरीजों का उपचार चल रहा है। वर्ष 2023-24 के दौरान 14 वर्ष से कम आयु के जिन बच्चों के रक्त की जांच की गई, उनमें से 2.06 प्रतिशत बच्चे एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि 14 वर्ष से कम आयु के एचआईवी पॉजिटिव बच्चों में 53.70 प्रतिशत लड़के और 46.30 प्रतिशत लड़कियां थीं। अक्टूबर 2007 से नवंबर 2023 तक 14 वर्ष से कम आयु के कुल 1,385 बच्चे (2,099 प्रतिशत) एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया गया है कि एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर (एआरटीसी) में कुल 26,419 एचआईवी पॉजिटिव मरीज रजिस्टर्ड थे। इनमें से 21,110 एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) पर थे जबकि एआरटी पर कुल 3,116 मरीजों की मौत हो गई। इसमें यह भी बताया गया है कि एचआईवी पॉजिटिव कुल 6,205 पुरुष, 6,332 महिलाएं, 12 ट्रांसजेंडर/ट्रांससेक्सुअल व्यक्ति, तथा 370 लड़कियों सहित 748 बच्चे एआरटी पर हैं। हाल ही में जारी भारत एचआईवी अनुमान 2023 रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2.5 मिलियन से अधिक लोग एचआईवी से प्रभावित हैं। वयस्कों में एचआईवी का प्रसार 0.2 प्रतिशत पर है और अनुमानित वार्षिक नए एचआईवी संक्रमणों की संख्याो लगभग 66,400 हैं। वर्ष 2010 से अब तक नए वार्षिक एचआईवी संक्रमणों में 44 प्रतिशत की कमी आई है, जो वैश्विक कमी दर 39 प्रतिशत से अधिक है।   recent visitors 80

चीन ने बीच समंदर रोका 8 ऑयल टैंकरों का बेड़ा, चीन ने अपने ही मित्र पुतिन को दे दिया करारा झटका

बीजिंग रूस और चीन की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दुनिया के इन दोनों महाशक्तिशाली देशों के संबंध 1950 के दशक से ही मजबूत रहे हैं। करीब तीन साल पहले जब रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला, तब भी चीन ने उसकी आलोचना नहीं की। खबर यहां तक आती रही कि यूक्रेन जंग में चीन रूस को बड़े पैमाने पर हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। खुद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद मॉस्को का दौरा किया लेकिन अब एक ऐसी खबर आई है, जिसने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को करारा झटका दिया है। चीन के सबसे बड़े बंदरगाह के अधिकारियों ने अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण रूस के बड़े-बड़े तेल टैंकरों को ले जा रहे आठ जहाजों के बेड़े को अपने बंदरगाह पर आने से रोक दिया है। रॉयटर्स ने तीन व्यापारियों के हवाले से इस चीनी प्रतिबंध की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पूर्वी चीन के शांदोंग पोर्ट ग्रुप ने रूसी तेल टैंकरों के बेड़े पर ये प्रतिबंध लगाया है। इस क्षेत्र में स्थित कई ऑयल रिफाइनरीज विदेशी तेल के प्रमुख आयातक रहे हैं। चीन दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक है और फरवरी 2022 के बाद से वह रूसी कच्चे तेलों का सबसे बड़ा आयातक रहा है क्योंकि पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। बावजूद इसके चीनी बंदरगाह ने रूसी जहाजों को वहां अनलोडिंग या डॉकिंग करने से रोक दिया है। यह प्रतिबंध सिर्फ शांदोंग बंदरगाह पर नहीं लगाया गया है बल्कि नजदीकी पोर्ट रिझाओ, यंताई और किंगदाओ पर भी है, जिसका संचालन शांदोंग पोर्ट ग्रुप करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन आठ ऑयल टैंकरों पर रोक लगाया गया है, उनमें से हरेक की क्षमता 20 लाख बैरल की है। यानी कुल 160 लाख बैरल क्रूड ऑयल के शिपमेंट को चीन ने बीच समंदर में छोड़ दिया है। बता दें कि अमेरिका ने प्रतिबंधों को तोड़ने वाले बेड़े को शैडो बेड़ा का नाम दिया है। पिछले महीने ही बाइडेन प्रसासन ने ईरानी शिपमेंट से जुड़ी 35 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। ईरान से कच्चे तेल का 90 फीसदी निर्यात चीन को किया जाता है। इसके बदले ईरान नकदी ना लेकर माल खरीदता है। जब चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से पूछा गया तो उन्होंने रूसी बेड़े पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी होने से इनकार कर दिया। माना जा रहा है कि चीन की हालिया कार्रवाई अमेरिका में हो रहे सत्ता परिवर्तन के मद्देनजर हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप इसी महीने 20 तारीख को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वह पहले ही चीन पर भारी भरकम टैक्स लगाने की बात कह चुके हैं। recent visitors 121

संभल में 1978 में हुए दंगों पर मांगी रिपोर्ट, एक सप्ताह की डेडलाइन भी तय: योगी सरकार

लखनऊ यूपी की योगी सरकार ने संभल में करीब 46 साल पहले हुए दंगे से जुड़ी रिपोर्ट मांगी है। संभल में 29 मार्च 1978 को भड़का दंगा कई दिनों तक चली था। इसमें कई लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। इसमें 169 मामले दर्ज किए गए थे। हालात इतने गंभीर थे कि शहर में दो महीने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया था। आधिकारिक तौर पर दगे में 24 लोगों की मौत बताई गई थी। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले महीने कहा था कि संभल में 1978 के दंगों के दौरान 184 लोगों को सामूहिक रूप से जिंदा जला दिया गया था और कई लोग बेघर हो गए थे। ताजा रिपोर्ट मांगने के कदम से अटकलें लगाई जाने लगीं कि दंगों की जांच फिर से होने की संभावना है। लेकिन संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इसे गलत खबर बताया। उन्होंने कहा कि तब मुरादाबाद का हिस्सा रहे संभल शहर में 1978 में हुए दंगों पर राज्य सरकार ने एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य श्रीचंद्र शर्मा के पत्र के बाद गृह विभाग के दंगों पर आख्या मांगी है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि संभल पुलिस को गृह मामलों के उप सचिव और पुलिस अधीक्षक (मानवाधिकार) से इस बारे में एक पत्र मिला है। इसके बाद एसपी संभल ने एडिशनल एसपी श्रीश चंद्र को नामित करते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया को भी पत्र लिखकर किया अधिकारी को नामित करने के लिए कहा था ताकि संयुक्त रिपोर्ट बनाकर भेजी जा सके। उन्होंने बताया कि इससे पहले गृह विभाग के एक पत्र में सुरेश चंद्र शर्मा द्वारा नियम 115 के तहत जारी नोटिस के जवाब में एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया था। इसके अलावा बुधवार को मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय सिंह ने भी संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया इससे जुड़े सभी रिकॉर्ड सौंपने को कहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि मामले की गहन जांच और समीक्षा हो सकती है। एक सप्ताह में रिपोर्ट देने की तैयारी हो चुकी है। recent visitors 102

प्रवेश वर्मा पर आरोपों की बौछार करते हुए केजरीवाल ने मांग की कि प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोक दिया जाए

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को चुनाव आयोग जाकर अपने खिलाफ लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की शिकायत की। दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से मिले केजरीवाल ने कहा कि उनकी सीट पर बहुत बड़ा स्कैम चल रहा है। प्रवेश वर्मा पर आरोपों की बौछार करते हुए केजरीवाल ने मांग की कि प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोक दिया जाए। 'आप' के मुखिया ने कहा कि कई तरह से वोटर्स को प्रभावित किया जा रहा है और यूपी-बिहार से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवाए जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा, ‘नई दिल्ली सीट पर 22 दिन में साढ़े पांच वोट कटाने के आवेदन आ गए हैं। जिन 89 लोगों के नाम से वोट काटने के आवेदन लगाए गए उनमें से सामने आए 18 लोगों ने कह दिया कि उन्होंने आवेदन नहीं किया है। इसका मतलब है कि बहुत बड़े स्केल पर स्कैम चल रहा है, फ्रॉड चल रहा है। कल तक 13 हजार नए वोट बनाने के लिए आवेदन कहां से आ गए, पिछले 15 दिन में। जाहिर तौर पर यूपी-बिहार, आसपास के राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवाए जा रहे हैं। साढ़े 18 पर्सेंट वोट यदि इधर से उधर कर दी जाएंगी तो फिर चुनाव थोड़ी है, नाटक है, तमाशा है।’ recent visitors 124