MY SECRET NEWS

दुबई
इजरायल में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम ही नही ले रही हैं। अब एक बार फिर इजरायल के दक्षिण में बेर्शेबा शहर से गोलीबारी की खबर सामने आई है, इस हमले में कई लोग घायल हो गए और हमलावर को मार डाला। इजरायली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है, जिसका पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस सेवा ने कहा कि हमलावर मारा गया है।

इजरायल के तेल अवीव में भी हुई थी गोलीबारी
इससे पहले इजरायल के तेल अवीव में भी अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस घटना को लेकर इजरायली पुलिस का कहना है कि तेल अवीव में हुई गोलीबारी में छह की मौत हो गई है और सात लोग से ज्यादा घायल हुए है।

इजरायली पुलिस ने बताया था कि कई बंदूकधारियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का फुटेज भी सामने आया था जिसमें बंदूकधारियों को एक लाइट रेलवे स्टेशन पर उतरते और गोलीबारी करते हुए दिखाया गया है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0