जयपुर.
जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए क्षत्रिय करणी सेना ने कथित तौर पर इनाम की घोषणा की है। संगठन के अध्यक्ष राज शेखावत एक इस संबंध में एक वीडियो जारी करके कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को मारने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी को 1,11,11,111 रुपये का इनाम देंगे।
राज शेखावत ने घोषणा करते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को इनाम की यह राशि दी जाएगी। वीडियो में शेखावत ने जोर देते हुए कहा कि एनकाउंटर करने वाले बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी हमारा ही रहेगा। बिश्नोई को देश के लिए खतरा बताते हुए क्षत्रिय करणी सेना प्रमुख ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई हमारे अनमोल रत्न और विरासत अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का हत्यारा है। गौरतलब है कि करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर 2023 को जयपुर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके कुछ घंटों बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी। लॉरेंस इस समय ड्रग तस्करी के एक मामले में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। अप्रैल में मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी और उसके बाद एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या में उसका नाम सामने आया है। बहरहाल क्षत्रिय करणी सेना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






