लखनऊ
शुक्रवार से पूर्वी यूपी में धान खरीदी शुरू होगी. धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये और धान ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. किसानों को धान की उतराई, छनाई और सफाई की मद में 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रतिपूर्ति की जाएगी.
दरअसल, सभी जनपदों में धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग और अन्य क्रय एजेंसियों के 4 हजार क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं. वहीं सीएम योगी ने किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान कराने का निर्देश दिया है.
बता दें कि क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे. कृषि विभाग के मुताबिक, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान से आच्छादित क्षेत्रफल 61.24 लाख हेक्टेयर है. इस साल धान का उत्पादन 265.54 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है. औसत उत्पादन लगभग 43.36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है.
गौरतरब है कि पश्चिमी यूपी यानी हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में 1 अक्टूबर से शुरू हुई है, जो कि खरीद 31 जनवरी 2025 तक चलेगी. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान 1 नवंबर से 28 फरवरी 2025 तक चलेगी.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











