लाहौर.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भविष्य में आईसीसी टूर्नामेंटों के हाइब्रिड मॉडल पर खेलने के लिए सहमत हो गए हैं और इसी के साथ अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। पाकिस्तान की मीडिया ने रविवार को जारी रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अगले वर्ष 19 फरवरी से नौ मार्च तक होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बुलाई गई बैठक में हाइब्रिड मॉडल पर आम सहमति बनी।
पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस बात पर जोर दिया है कि वह अगले तीन वर्षों में सीमा के दूसरी ओर आयोजित होने वाले टूर्नामेंटों में भी अपनी टीम के लिए इसी हाइब्रिड मॉडल को लागू करना चाहेगा। पीसीबी ने इस तरह के मॉडल पर सहमति जताई है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में उससे किसी भी तरह के ‘एहसान’ की उम्मीद न करे।
रिपोर्ट में कहा है कि पीसीबी आईसीसी को इस बात की पक्की गारंटी चाहता है कि भविष्य में भी इस हाइब्रिड मॉडल को अक्षरशः लागू किया जाएगा और कोई भी पाकिस्तानी टीम आईसीसी स्पर्धा के किसी भी मैच को खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी और इसी तर्ज पर भारतीय टीम भी पाकिस्तान नहीं आएगी” पीसीबी के एक सूत्र ने डॉन को बताया कि आईसीसी ने दोनों क्रिकेट बोर्ड से आपसी समझ के आधार पर फैसला करने को कहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











