नई दिल्ली
मेडिकल क्षेत्र में भविष्य बनाने में जुटे छात्रों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में मेडिकल लाइन में 75 हजार नई सीटें बनाई जाएंगी। खास बात है कि यह ऐलान ऐसे समय पर हुआ है, जब सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में NEET परीक्षा विवाद पर अपना फैसला सुनाया है। पीएम मोदी ने लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्रचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने विदेश में शिक्षा हासिल करने जा रहे छात्रों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'आज भी हमारे देश में मेडिकल एजुकेशन के लिए हमारे बच्चे बाहर जा रहे हैं। ज्यादातर मध्यमवर्गीय परिवार के हैं, उनके लाखों करोड़ों खर्च हो जाते हैं। हमने पिछले 10 साल में मेडिकल सीटों को करीब-करीब 1 लाख कर दिया।' रूस-यूक्रेन युद्ध के समय बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र भारत लौटे थे।
उन्होंने कहा, 'आज करीब करीब 25 हजार युवा हर साल विदेश में मेडिकल एजुकेशन के लिए जाते हैं। ऐसे-ऐसे देशों में जाना पड़ रहा है, जब कभी सोचता हूं तो मैं हैरान हो जाता हूं। इसलिए हमने तय किया है कि अगले 5 साल में मेडिकल लाइन में 75 हजार नई सीटें बनाई जाएंगी।'
अंतरिक्ष में भी बड़ी तैयारी में भारत
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का 'जीवंत' अंतरिक्ष क्षेत्र भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा, 'यह जीवंत होता जा रहा है। भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हमने अंतरिक्ष क्षेत्र में कई सुधार किए हैं। हमने इसे अतीत की बंदिशों से मुक्त कराया है।'

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र