न्यूयॉर्क
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब विदेश में अपने परिवार संग रहती हैं। उन्होंने वहां पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ थैंक्सगिविंग सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। पर एक वजह से प्रियंका निशाने पर आ गई हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस और मालती मैरी के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें मालती उनकी बांहों में है और वो दोनों निक की बांहों में। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम उस जीवन के लिए आभारी हैं, जिसे हम एक साथ बना रहे हैं। अपने दिलों में ग्रैटिट्यूड भरे मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं, जो इन सभी सालों में मेरे साथ रहे हैं। किसी एक के लिए चैंपियन होना बहुत जरूरी है और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे हमेशा ऐसा मिला। आप सभी प्यार और प्रियजनों से घिरे रहें। जश्न मना रहे सभी लोगों को धन्यवाद।'
प्रियंका ने थैंक्सगिविंग सेलिब्रेशन की जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें खाने-पीने की भी फोटो है और एक में नॉनवेज (चिकन) भी दिख रहा है। ये देखकर कुछ लोग भड़क गए।
प्रियंका को वेजिटेरियन बनने की सलाह
एक ने प्रियंका को सलाह देते हुए लिखा, 'वेजिटेरियन बनो… जानवर को मारते हुए इस तरह की फोटो मत शेयर करो।' दूसरने लिखा, 'सोचता था कि प्रियंका वेजिटेरियन हैं।'
फैंस ने प्रियंका से की गुजारिश
तीसरे ने कॉमेंट किया, 'प्रियंका मैम प्लीज अनुरोध है कि कभी भी भुने हुए चिकन की तस्वीरें पोस्ट न करें, क्योंकि कुछ शुद्ध शाकाहारी लोग आपसे प्यार करते हैं, जब हम आपकी ओर से इस तरह की पोस्ट देखते हैं तो हमें दुख होता है।'

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











