गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधियों की हो भागीदारी
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास ने जारी किया आदेश
भोपाल
राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा के सामाजिक महत्व को देखते हुए गौ-शाला और गौ-वंश पालन स्थलों पर गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किये है। इस आदेश के परिपालन में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने आदेश जारी कर समस्त आयुक्त नगरपालिक निगम, मुख्य नगरपालिका और नगरपालिका परिषद को निर्देश जारी किये हैं।
निर्देश में कहा गया है कि नगरीय क्षेत्रों में कार्यक्रम स्थलों की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाये। कार्यक्रम में मंत्रीगण, सांसद, विधायक, नगरपालिक निगम के महापौर, सभापति, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पार्षदगणों को कार्यक्रम में भागीदारी के लिये आमंत्रित किया जाये। इसी के साथ अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम के सामाजिक महत्व की जानकारी देते हुए भागीदारी के लिये सूचित किया जाये।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र