रायपुर
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज अपने कवर्धा प्रवास के दौरान चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के ऐतिहासिक एवं जन आस्था के केंद्र विंध्यवासिनी मंदिर, महामाया मंदिर, शीतला मंदिर, काली मंदिर और मां परमेश्वरी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश वासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।
इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री शर्मा ग्राम मोटीयारी पहुंचे, जहां उन्होंने ज्योति कलश के दर्शन कर श्रद्धालुओं के साथ पूजन-अर्चन किया। वहां उन्होंने धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ आध्यात्मिकता का अनुभव किया और आयोजन समिति के सदस्यों से भेंट कर कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर उन्होंने कहा कि यह पर्व शक्ति उपासना और आत्मशुद्धि का अवसर है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति का संचार करता है। उनके आगमन से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में हर्ष और उत्साह का वातावरण रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चन्दवंशी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उपमुख्यमंत्री के साथ मंदिर पहुँचकर पूजा अर्चना की एवं जिले एवं प्रदेश की सुख शांति की कामना की।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











