MY SECRET NEWS

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता गंवाती नजर आ रही है। इसके साथ ही पुराने सहयोगियों और साथियों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में द्रौपदी के चीरहरण की तस्वीर पोस्ट की है। बता दें कि स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के आवास में अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की थी। स्वाति ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल उठाया था और पद छोड़ने की मांग की थी।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले स्वाति मालीवाल ने दिल्ली मुख्यमंत्री आवास में खुद के साथ बदसलूकी के आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह मुख्यमंत्री आवास के ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार आए। विभव ने बिना किसी उकसावे के उन्हें थप्पड़ मारा। सिर्फ इतना ही नहीं, उनके पेट पर मुक्के भी मारे। बता दें कि स्वाति मालीवाल और अरविंद केजरीवाल की जान-पहचान काफी पुरानी रही है। दोनों इंडिया अगेंस्ट करप्शन के दिनों के साथी रहे हैं।

कैसा है आम आदमी का प्रदर्शन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता की दौड़ से बाहर होती नजर आ रही है। दोपहर तक आए रुझानों में आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमटती नजर आई। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर बढ़त बना रखी थी। आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरों में मनीष सिसोदिया जंगपुुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल और आतिशी भी हारती नजर आ रही हैं। इसके अलावा राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक भी चुनाव हार गए हैं।

अहंकार रावण का भी नहीं बचा था…
इसके कुछ ही देर के बाद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर एक और पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने लिखा कि अहंकार रावण का भी नहीं बचा था। यह पोस्ट अरविंद केजरीवाल की सीट का परिणाम आने के तुरंत बाद ही की गई। माना जा रहा है कि स्वाति ने यह ट्वीट केजरीवाल की हार पर तंज के रूप में की थी।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0