लाइफ में हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा और खराब होता है। कई बार कुछ अच्छी बातें होने वाली होती हैं जिसे हम दूसरों को बता देते हैं और काम बिगड़ जाते हैं। जानें कौन से काम पूरा होने के पहले नहीं बताने चाहिए।
हर किसी की लाइफ में कुछ ना कुछ अच्छा और खराब होता रहता है। लेकिन जरूरी नहीं कि उसके बारे में हर किसी को बताया जाए। आजकल सोशल मीडिया के जमाने में ज्यादातर लोग अपनी हर बातों को शेयर कर देते हैं। लेकिन बड़े-बुजुर्गों का कहना है कि लाइफ में जब कुछ अच्छा होने वाला हो तो ऐसे मौके पर चुप रहना बेहतर होता है। इन बातों को लोगों के साथ काम पूरा होने से पहले शेयर नहीं करना चाहिए।
नौकरी या प्रमोशन
अगर आप नौकरी बदल रहे हैं या फिर नौकरी में प्रमोशन मिलने वाला है। तो ऐसे मौकों पर भी चुप रहना चाहिए और अपनी गुड न्यूज को केवल अपने करीबी तक ही रखना चाहिए। क्योंकि ज्यादा लोगों को बताने से निगेटिविटी अट्रैक्ट होती है और बनते काम बिगड़ सकते हैं। इसलिए जब तक काम हो ना जाए नई नौकरी या प्रमोशन के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए।
नई प्रॉपर्टी खरीदते वक्त
इसी तरह से अगर आपने अपनी मेहनत की कमाई किसी प्रॉपर्टी में लगाई है और उसे खरीद रहे हैं। तो ये मौका भी खुशी और जश्न का होता है। लेकिन जब तक काम पूरा ना हो जाए मतलब कि प्रॉपर्टी खरीद ना लिए हों। तब तक इस बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए।
जब लाइफ में सक्सेज मिलने वाली हो
कोई नयी डील फाइनल होने वाली है, बिजनेस में सक्सेज मिलने वाली है। तो काम पूरा होने से पहले इस बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। काम पूरा होने से पहले अगर इन बातों के बारे में बताया जाता है तो ज्यादातर काम अधूरे रह जाते हैं और उनमे निगेटिविटी बढ़ जाती है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











