रायपुर
पुराने दोस्त यारो का मिलन समारोह का कार्यक्रम राजधानी रायपुर में 15 दिसंबर को शहर के होटल में आयोजन किया गया। आज से लगभग 33 साल पहले अविभाजित मध्यप्रदेश के दुर्ग जिले के अंतर्गत बेरला ब्लॉक में स्थित ग्राम भींभौरी के स्कूल "जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय" में सभी अपनी शिक्षा प्राप्त करने के बाद इस बैच के उम्र के सभी लोग 49_50 साल के करीब होने में अलग अलग क्षेत्रों में अपने पैरों में खड़े होकर अपने परिवार एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे से कर रहे है।
आज सभी पुराने दोस्तों द्वारा बीते हुए लम्हों को यादकर काफी प्रफुल्लित ,एवं गौरवान्वित महसूस कर इस पल का आनंद लेते हुए एक दूसरे को सम्मान एवं आदर देते हुऐ इस "मिलन सम्मान समारोह" को यादगार बनाया। इस बीच अपने गुरुजनों को भी याद कर अपने अच्छे पलो को याद कर उनके प्रति आदर एवं सम्मान प्रकट किए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी एकत्रित हुए उनमें ..हरिशंकर वर्मा, भावना साहू ,संतोषी वर्मा, भूपेन्द्र तिवारी, मनोज वर्मा, साकेत वर्मा, सुमति बघेल,मीरा शर्मा, मधुलिका टिकरिहा, प्रेमलता, कमलेश्वर,गोपाल वर्मा, प्रदीप परगनिहा, डुमेश्वर साहू, भारत पाटिल, ओमप्रकाश, सूर्यकांत परगनिहा,शीतल साहू, खूबिराम साहू,चोवा राम ,शैलेश तिवारी, ये सभी मिलकर कार्यक्रम को यादगार बनाने में अपनी सराहनीय योगदान दिए।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











