रायपुर
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें साव प्रदेशभर में चल रहे लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करें. फील्ड पर उतरकर कार्यों पर कड़ी नजर रखें और गुणवत्ता सुनिश्चित करें.
मंत्री साव ने अधिकारियों से कहा, निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरा करें. ठेकेदारों से समय-सीमा में काम पूरा कराएं. विभागीय कार्यों के बेहतर, शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी अभियंता अपनी इंजीनियरिंग और प्रशासनिक कौशल दक्षता के साथ उपयोग करें. अपनी योग्यता और क्षमता का फील्ड में पूर्ण उपयोग करते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समय-सीमा सुनिश्चित करें. बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी सहित मैदानी अधिकारी भी मौजूद हैं.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











