MY SECRET NEWS

The general triennial meeting of Saga Sagguum Primitive Social Organization Bhopal MP (India) was concluded.

भोपाल (सुशील दामले) ! (नि प्र) सगा सग्गुम आदिम सामाजिक संस्था भोपाल म प्र (इंडिया) का साधारण त्रिवार्षिक सभा का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के नियमावली के अनुसार संस्था के परम्परानुसार विधिवत गोंगों भुमका तिरु. हेमसिंह वरकड़े जी द्वारा किया गया ततपश्चात समस्त कार्यो पर चर्चा व आगामी क्रियाकलापों की के बारे में विधिवत संस्था अध्यक्ष द्वारा बताया गया । सभा का संचालन संस्था सचिव ने किया वहीं विगत वर्षों के संस्था के नियमावली अनुसार हुए कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन सभी के समक्ष रखा गया है।

उपस्थित संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य, साधारण सदस्य व संयोजन समितियों के पदाधिकारीगणों की उपस्थिति रही । निर्वाचन अधिकारी के निर्देश व संरक्षण मे प्रबंध कार्यकारिणी का विधिवत निर्वाचन किया गया

जिसमें अध्यक्ष- ति. अजीतसिंह तेकाम जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- ति .महासिंह धुर्वे जी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष- ति. डुमारी सिंह धुर्वे जी, सचिव- ति. फूलसिंह मरावी जी, सहसचिव- ति. द्रुपसिंह उइके जी , कोषाध्यक्ष- ति. राजीव कुमार कुड़ापे जी, सदस्य क्रमशः 1-ति.सम्मलसिंह मरकाम, 2- ति. तेनसिंह आर्मो, 3- ति. ईश्वरी मर्सकोले, 4- ति.बीरबल धुर्वे, प्रबंधकार्यकारिणी निर्वाचन पदाधिकारी ति.डी .एस . उइके जी की कार्यकुशलता व निर्देशन से विधिवत संस्था पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। जिला मण्डला से

कुडोपानी- संयोजन समिति व गढ़ भोपाल जिला संयोजन समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष तिरु. जगदीश मसराम जी और सचिव तिरु.राजकुमार इड़पाची जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष तिरु.एच् .एल. तेकाम कनिष्ठ उपाध्यक्ष तिरु.दुर्गसिंह मरावी जी सह – सचिव विनोद उइके जी

कोषाध्यक्ष तिरु. हेमसिंह उइके जी एंव सदस्य यशवंत कुरवेती जी बी.एल.वयाम जी, रामप्रसाद उइके जी , राजेश आर्मो जी निर्वाचित हुए निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से सभी पदाधिकारीगणों को शपथ ग्रहण कराया गया – कि गोंड समुदाय के रीति-रिवाज संस्कृति, साहित्यिक, दार्शनिक, वैधानिक, धार्मिक पहचान, भाषिक, ऐतिहासिक तथ्यों के संरक्षण व आर्थिक पहलुओं की सुदृढ़ता, संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता ली गयी।


सभा की अध्यक्षता ति. महेश प्रसाद धुर्वे जी द्वारा निर्वहन किया गया वहीं आभार प्रदर्शन – ति. राजकुमार इड़पाची जी द्वारा किया गया। वहीं उपस्थित सभी सदस्यों व पदाधिकारीगणों द्वारा संकल्प भी लिया गया कि- नियमावली अनुसार कार्यो का सतत संचालन किया जावेगा।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0