रायपुर
डीडी नगर थाने में ECGC लिमिटेड कंपनी में फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया है. कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक लछमन गुलाबराय रोहिरा की शिकायत पर बांद्रा-कुर्ला थाने, मुंबई में जीरो FIR (क्र. 016/25) दर्ज की गई. विनीत कुमार रामदयाल मीना नामक व्यक्ति और एक अज्ञात व्यक्ति पर प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती में धोखाधड़ी का आरोप है.
21 मार्च 2022 से 22 मार्च 2023 के बीच दोनों ने मिलकर फर्जी उम्मीदवार को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में शामिल करवाकर नौकरी हासिल की. जांच में पाया गया कि नौकरी पर नियुक्त व्यक्ति और परीक्षा देने वाला अलग-अलग हैं. धारा 120(बी), 419, 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर रायपुर पुलिस ने जांच शुरू की.
लछमन रोहिरा ने बताया कि ECGC ने 2022 में 75 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए भर्ती निकाली थी. विनीत मीना ने आवेदन किया और रायपुर के आयोन डिजिटल झोन में परीक्षा दी. साक्षात्कार के बाद उसे मुंबई की बांद्रा शाखा में नियुक्ति मिली. लेकिन संदेह होने पर जांच में खुलासा हुआ कि नौकरी करने वाला और परीक्षा देने वाला व्यक्ति अलग था. आरोपी ने बाद में इस्तीफा दे दिया और 89,428 रुपये कंपनी को लौटाए. पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






