धार
जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाए जाने का विरोध थम नहीं रहा है। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर वेस्ट मैनेजमेंट (रामकी) ग्रुप की कंपनी में भोपाल गैसकांड का जहरीला कचरा जलाए जाने के विरोध में आज जिला कांग्रेस ने विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हुए। यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुर में जलाने का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों द्वारा हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जीतू पटवारी ने कहा कि ‘‘यह बीजेपी के लोग है जो पद मिला है इससे मदमस्त है। बेंडे हाथी हो गए, पागल हाथी जंगलों में रहता है। विधायक है क्या उनका दायित्व नहीं है इस लड़ाई को लड़ने का। चार बार से विधायक बनी उनके पति भी सांसद थे। उनका दायित्व नहीं है कि इस निपटारे के लिए उनको भी तो आगे आना चाहिए। उनका दायित्व नहीं है उनको भी आगे आना चाहिए। बीजेपी का इस तरह का व्यवहार हो गया है कि जो वोट मिलता है। अहंकार रावण से बड़ा हो गया हैं। यह एक दिन की लड़ाई नहीं है यह लगातार लड़ने वाली लड़ाई है। यह कांग्रेस बीजेपी की लड़ाई नहीं है नागरिकों की लड़ाई है।’ मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस आगामी दिनों में बड़ा प्रदर्शन करेगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र