MY SECRET NEWS

नई दिल्ली
आज भारतीय टीम की ओपनर स्मृति मंधाना के बल्ले से एक और शतक निकला। वे भारत के लिए पहले से ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली बल्लेबाज हैं, जबकि अब वह दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा सेंचुरी WODI क्रिकेट में जड़ने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। स्मृति मंधाना ट्राई सीरीज के फाइनल में मेजबान श्रीलंका की टीम की गेंदबाजों पर आग की तरह बरसीं। शुरुआत में वह संभलकर खेलीं, लेकिन जब उनके बल्ले से चौके और छक्के निकलने शुरू हुए तो फिर रुकने का नाम नहीं लिए।

बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 92 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया, जो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका 11वां शतक था। वे 11 या इससे ज्यादा शतक जड़ने वालीं दुनिया की तीसरी बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड की टॉमी ब्यूमोंट को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 10 शतक अब तक महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे जड़े हैं। शतक जड़ने तक मंधाना का स्ट्राइक रेट 108.70 था। मंधाना से ज्यादा शतक महिला एकदिवसीय क्रिकेट में मैग लेनिंग (15) और सूजी बेट्स (13) ने जड़े हैं।

श्रीलंका के खिलाफ स्मृति मंधाना का ये पहला शतक है। स्मृति मंधाना ने मेजबान टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू के खिलाफ लगातार तीन चौके जड़कर अपना शतक पूरा किया। इस शतक से भारत को इस खिताबी मैच में मजबूती मिली है। उन्होंने प्रतिका रावल के साथ पहले विकेट के लिए बड़ी साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और फिर हरलीन देओल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। एक विशाल स्कोर के लिए भारत को मंच मिल चुका है। अगर इस मैच में मंधाना 129 रन बना लेती हैं तो वे इस ट्राई सीरीज की टॉप स्कोर बन जाएंगी। मौजूदा समय में वे दूसरे स्थान पर हैं। पहले चार मैचों में उन्होंने 148 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0