जयपुर
राजस्थान में पहली बार हो रहे आईफा अवॉर्ड्स से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा को बाहर कर दिया गया है। इंडियाज गॉट लेटेंट शो में पेरेंट्स पर की गई उनकी अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद गहराने के बाद यह फैसला लिया गया।
अपूर्वा मखीजा 20 फरवरी को उदयपुर में आईफा से जुड़े प्री-इवेंट ट्रेजर हंट की शूटिंग करने वाली थीं, लेकिन राजपूत करणी सेना ने इसका विरोध करते हुए चेतावनी दी थी कि "अश्लीलता फैलाने वालों को जूते मारेंगे और डबोक एयरपोर्ट पर उतरने ही नहीं देंगे।" करणी सेना के संभाग प्रमुख डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने कहा, "धर्म, संस्कृति और संस्कारविहीन लोगों को मेवाड़ की धरती पर नहीं आने देंगे। यदि प्रशासन नहीं रुका, तो परिणाम गंभीर होंगे।"
विवाद बढ़ने के बाद आईफा आयोजकों ने अपूर्वा को आधिकारिक प्रचारकों की सूची से हटा दिया। अब वह इस इवेंट से पूरी तरह बाहर हैं। हालांकि, ट्रेजर हंट इवेंट राजस्थान के उदयपुर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर, कोटा और जयपुर में जारी रहेगा। इसमें अली फजल, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना, जयदीप अहलावत जैसे सितारे हिस्सा लेंगे।
आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन 8-9 मार्च को जयपुर में होगा। इस दौरान शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, कृति सेनन, नोरा फतेही जैसे सितारे परफॉर्म करेंगे, और राजस्थान टूरिज्म पॉलिसी भी लॉन्च की जाएगी।
इस मामले में कोटा के वकीलों ने समय रैना, रणवीर अलाहबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा के खिलाफ नयापुरा थाने में अश्लीलता फैलाने का परिवाद दर्ज कराया है। वकीलों का आरोप है कि इस तरह की सामग्री से समाज में नैतिक पतन हो रहा है। अब देखना होगा कि यह विवाद यहीं रुकता है या और तूल पकड़ता है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र







