लखनऊ.
भारत के स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के आगामी सत्र के लिए यूपी रुद्रास का कप्तान नियुक्त किया गया है। यदु स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली लखनऊ फ्रेंचाइजी की टीम में प्रियोबर्त तालेम और गुरजोत सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों के अलावा भारत और अंतरराष्ट्रीय हॉकी के कुछ दिग्गज खिलाड़ी जैसे ललित कुमार उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह, लार्स बाल्क और केन रसेल शामिल हैं। .
यदु स्पोर्ट्स के सह-संस्थापक माधवकृष्ण सिंघानिया ने कहा, ‘‘यदु स्पोर्ट्स परिवार की ओर से मैं हार्दिक को टीम का कप्तान घोषित किए जाने पर बधाई देना चाहता हूं। मुझे नीलामी में पॉल, थॉमस और सेड्रिक से मिलने का मौका मिला। हमने बहुत अच्छी टीम तैयार की है जिसमें कई नेतृत्वकर्ता हैं।’’ हार्दिक ने अपनी नई भूमिका के बारे में कहा, ‘‘महान ध्यानचंद जी के गृहनगर की टीम का प्रतिनिधित्व करना और उसकी कप्तानी करना वह सब कुछ है जो एक खिलाड़ी चाहता है। हमारी टीम शानदार है। हमारे पास हर विभाग में अच्छे खिलाड़ी हैं।’’

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






