जम्मू
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा हाल ही में दायर आरोपपत्र के प्रकाश में मोदी सरकार की प्रतिशोध और धमकी की राजनीति के खिलाफ आज जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पी.सी.सी.) ने जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में जोरदार प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के साथ-साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। तारिक हमीद कर्रा का कहना है कि उन्होंने यह प्रोटेस्ट कांग्रेस ऑफिस से लेकर ई.डी. के दफ्तर गांधीनगर तक जाना था लेकिन उन्हें पुलिस ने जम्मू के शहीदी चौक में ही रोक दिया। इस प्रदर्शन में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र