MY SECRET NEWS

बरेली
सिरौली के कल्याणपुर गांव अचानक से विस्फोट हो गया। हादसे में तीन-चार मकान गिर गए। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। करीब पांच से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस भी अभी तक विस्फोट की स्पष्ट जानकारी नहीं बता पा रही है।

हालांकि, पटाखों के भी कुछ ट्रेस मिले हैं। संभावना अन्य किसी चीज से धमाके की भी आ रही है। पीएचसी रामनगर के चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार के अनुसार पीएचसी पर अभी तक छह लोग पहुंच चुके हैं।

इसमें से दो की मृत्यु हो गई, जबकि फातिमा और सितारा दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस भी गई है। कुछ लोग मलबे में भी दब गए हैं। पुलिस उन्हें निकालने का काम कर रही है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0