भोपाल
रामानंद संप्रदाय के प्रधान आचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य अचानक ट्रेन से लापता हो गए है। वह ट्रेन के जरिए भोपाल से जबलपुर आ रहे थे। उनकी आखिरी लोकेशन पिपरिया मिली है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों के द्वारा उन्हें काफी देर तक ढूंढा गया। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ को लापता होने की सूचना दी गई।
दरअसल, वह गुरुवार को भोपाल से जबलपुर के लिए श्रीधाम एक्सप्रेस से रवाना हुए थे। स्वामी रामनरेशाचार्य का जबलपुर में एक हफ्ते का कार्यक्रम था। जिसमें वह यहां के गौरीघाट, जिलहरीघाट स्थित प्रेमानंद आश्रम में एक हफ्ते तक रुकने वाले थे। जैसे ही उनके लापता होने की खबर फैली। वैसे ही हड़कंप मच गया। बता दें कि, उन्हें विशेष सुरक्षा प्राप्त थी। संत रामनरेशाचार्य को ढूंढने के लिए पिपरिया स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।
कौन हैं स्वामी रामनरेशाचार्य
जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य रामानंदी वैष्णवों की मूल आचार्यपीठ श्रीमठ के पीठाधीश्वर हैं। उन्होंने अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर राममंदिर निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हाराव द्वारा गठित रामालय ट्रस्ट के संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस ट्रस्ट में द्वारका पीठ और ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती तथा शृंगेरी पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी भारती तीर्थ जी भी शामिल थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











