बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के सामने तेज रफ्तार बस ओवरटेक करने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर पलटी

भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सामने बुधवार को दोपहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में 14 लोग सवार थे। राहगीरों ने जैसे-तैसे बस में से लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में बस के ड्राइवर के पैर की हड्डी टूट गई। बस पलटने से नर्मदापुरम रोड पर लंबा जाम लग गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। बुधवार को दोपहर में नर्मदापुरम रोड पर एक तेज रफ्तार बस पलट गई। बस के पलटने से नर्मदापुरम रोड जाम लग गया। बताया जा रहा है कि यह तेज रफ्तार बस एक अन्य बस को ओवरटेक कर रही थी, तभी वो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के वक्त बस में 14 लोग सवार थे। जिन्हें चोटें आई हैं। ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके पैर की हड्डी टूट गई है। इत्तेफाक से जिस स्थान पर बस पलटी उसी के सामने निजी अस्पताल था, राहगीरों ने लोगों को उठा-उठाकर सीधे अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार मिल गया। बस आनंद नगर से मंडीदीप फैक्ट्री जा रही थी। बस सोम डिस्टलरी की बताई जा रही है। लंबा जाम लग गया था काफी देर तक बस सड़क पर पड़ी रही, जिससे लंबा जाम लग गया। जाम लगने से कई वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन रेंगते-रेंगते चल रहे थे। जाम का आलम यह था कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से लेकर आशीमा मॉल तक वाहनों की कतारें लग गई थी। तीन क्रेन से उठी बस घटना के बाद तीन क्रेन मंगाई गई, जिससे बस को सीधा किया गया और सड़क किनारे कर दिया गया। इसके बाद जाम खुल गया। लेकिन, काफी देर से वाहन रेंगते-रेंगते चल रहे हैं। 14 लोग सवार थे बस में बताया जा रहा है जिस समय बस पलटी तब उसमें 14 लोग सफर कर रहे थे। बस चालक और कंडक्टर बस पलटने में घायल हुए हैं। 14 लोगों को राहगीरों ने बाहर निकाला। वहीं ड्राइवर के पैरों की हड्डी टूट गई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी लोग सोम डिस्टलरी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। recent visitors 41

सीधी के सांसद मिश्रा के घर के बाहर लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया, बहू पर लगा दुर्घटना का आरोप

सीधी  सीधी के सांसद राजेश मिश्रा के घर के बाहर दोपहर लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सांसद की बहू डॉ. बीना मिश्रा की कार की टक्कर से युवक अनिल द्विवेदी की मौत हो गई। कार वे स्वयं चला रहीं थी। करीब चार घंटे तक लोग आवास के बाहर डटे रहे और मांग की कि बीना मिश्रा पर एफआईआर होनी चाहिए। मामले में टीआई पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई करेंगे। वहीं सीधी सांसद राजेश मिश्रा ने कहा कि बहू बीना मिश्रा गाड़ी नहीं चला रही थी। लोग शव पर राजनीति कर रहे हैं। घटनास्थल के पास भी सीसीटीवी कैमरा लगा है। जांच करा ली जाए। मृतक परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। युवक जब रीवा में भर्ती था तो मैं स्वयं देखने भी गया था। दो अप्रैल को हुई थी टक्कर मृतक के चाचा नागेंद्र द्विवेदी का आरोप है कि दो अप्रैल को स्कूटी सवार अनिल द्विवेदी (23 वर्ष) खैरहा स्थित घर जा रहा था। इसी दौरान हुए हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया था। कार बीना मिश्रा के नाम से पंजीकृत है। घायल का सीधी, नागपुर और रीवा में इलाज कराया गया, पर उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी मौत हो गई। पूर्व विधायक केदारनाथ शुक्ला ने सांसद परिवार की असंवेदनशीलता पर सवाल उठाए हैं। सड़क रही बंद दोपहर करीब एक बजे शाम चार बजे तक प्रदर्शन चला। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि डॉ. बीना मिश्रा पर मामला दर्ज किया जाए। सांसद के पुत्र अनूप मिश्रा ने कहा कि उनकी पत्नी कार नहीं चला रही थीं। वे पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं। वहीं प्रदर्शन के चलते घंटों रास्ता बंद रहा। प्रदर्शनकारी नारेबाजी भी करते रहे। पुलिस के अश्वासन पर लोग बमुश्किल माने। recent visitors 42

मुरैना में डिप्टी कलेक्टर का वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार, सड़क पर अचानक प्रकट हुए को बचाने में हादसा

मुरैना  एक बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में भिंड डिप्टी कलेक्टर की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. जिससे कार में सवार डिप्टी कलेक्टर सहित 3 लोग घायल हो गए. घायलों को पोरसा सिविल हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेज दिया गया. घटना पोरसा थाना क्षेत्र स्थित भिंड रोड शहीद पेट्रोल पंप के पास की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर का शासकीय वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा था. बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, भिंड जिले के मिहोना में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर विकास तैमोर मंगलवार को किसी काम से मुरैना आ रहे थे. उनकी कार में ड्राइवर संजीव कुमार के अलावा उनका सहायक सवार था. बताया जा रहा है कि कार तेज स्पीड में पोरसा कस्बे के नजदीक भिंड रोड पर स्थित शहीद पेट्रोल पंप से सामने से गुजर रही थी तभी सामने से एक बुजुर्ग आ गया. चालक ने बुजुर्ग को बचाने के लिए ब्रेक लगा दिया, जिससे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे करीब 5 फीट गहरी खाई में गुलाटी मारते हुए पलट गई. बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया गया मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों को कार से बाहर निकाला और उन्हें पोरसा सिविल अस्पताल ले गए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालांकि बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन ने तीनों को निजी एंबुलेंस से ग्वालियर भेज दिया. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पोरसा हास्पिटल में पदस्थ डॉ. मयंक शर्मा ने बताया कि "3 लोगों को घायल अवस्था में यहां लाया गया था. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है." पहले भी मुरैना में डिप्टी कलेक्टर की कार का एक्सीडेंट हुआ था सालभर पहले भी मुरैना में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर वंदना जैन की जीप से हाइवे पर एक बाइक सवार महिला-पुरुष टकरा गए थे. इस घटना के बाद वंदना जैन ने घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया था. इतना ही नहीं जब तक घायलों का उपचार नहीं हुआ तब तक डिप्टी कलेक्टर अपने कार्यालय नहीं गई थीं. recent visitors 41

श्योपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 3 की मौत, CM मोहन ने जताया शोक, आर्थिक मदद का किया ऐलान

श्योपुर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्योपुर जिले के आवादा थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से तीन श्रद्धालुओं की असमय मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि श्योपुर जिले के आवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुसवाडा में पनवाड़ा माता मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई दुर्घटना में एक बालक और दो महिलाओं की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए समुचित व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दो-दो लाख एवं सभी घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। डॉ यादव ने कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्योपुर जिले के आवादा थाना क्षेत्र के सुसवाडा गांव के पनवाड़ा माता मंदिर में कल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर टॉली पलट गयी, जिससे एक बालक और दो महिलाओं की मृत्यु हो गयी है। recent visitors 39

इटारसी राजमार्ग पर बस पलटी, दो लोगों की मौत की खबर

इटारसी  राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर सोमवार दोपहर पथरौटा पुलिया के पास अनियंत्रित होकर एक यात्री बस पलट गई। हादसे में बस सवार एक महिला यात्री समेत दो लोगों की मौत की खबर है। सूचना मिलते ही एंबुलेंस एवं पथरौटा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत बचाव का कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे स्कूली बच्चों एवं अन्य यात्रियों को बाहर निकाला गया। सूचना पर एसडीएम टी प्रतीक राव, एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा समेत सारे अधिकारी सरकारी अस्पताल पहुंचे। ड्राइवर की लापरवाही, हो गया फरार इटारसी से ऑर्डनेंस फैक्ट्री परिसर के लिए चलने वाली छत्रपाल पहलवान ढाबा कंपनी की बस क्रमांक एमपी 39, जेडजी 4118 चालक की लापरवाही से पलट गई। बस में इटारसी आने वाले कई यात्री सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हुई है, अन्य यात्रियों को भी चोट पहुंची है। पुलिस के अनुसार बस चालक हादसे के बाद भाग गया है। हादसे में इन लोगों को ज्यादा चोटें गोकल पुरी (78) निवासी, नर्मदापुरम शाजरा खातून निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री रीना धुर्वे (35) निवासी, इटारसी इठल आदिवासी (40) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ज्योति इरपाचे पिता कृष्ण चन्र्द इरपाचे (22) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री दिव्या पिता रमेश (29) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री बिट्ठल पंवार (35) निवासी, जमाईकला ऑर्डनेंस फैक्ट्री स्वनिल वर्मा (47) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री मनीषा कलाम (21) निवासी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री recent visitors 48

आगर-सुसनेर हाइवे पर दो बाइक की भिड़ंत में भाई-बहन सहित 4 की मौत

 सुसनेर मध्य प्रदेश के आगर जिले के सुसनेर में आमने सामने दो बाइकों की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उज्जैन निवासी भाई बहन और उनका दोस्त आगर जिले के बगुलामुखी माता के दर्शन को जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही एक बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए और तभी पीछे से आ रही एक चौपहिया वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में भाई, बहन और दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की इलाज के दौरान जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उज्जैन निवासी भाई बहन और दोस्त सुसनेर के नलखेड़ा स्थित बगुलामुखी माता के दर्शन करने बाइक से जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार झालावाड़ निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है। युवक की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि बहन की एक साल पहले शादी हुई थी और कुछ दिन पहले ही वह मायके आई थी। आगर मालवा में उज्जैन कोटा नेशनल हाईवे पर जिले के ग्राम बर्डा बरखेड़ा जोड़ पर हुई इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल से उज्जैन रेफर कर दिया गया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक रायपुर जिला झालावाड़ राजस्थान निवासी तीन लोग अपने गांव से आगर मोती सागर तालाब किनारे स्थित भैरू महाराज मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। वहीं उज्जैन निवासी भाई-बहन और दोस्त मां बगलामुखी के दर्शन को जा रहे थे। मृतकों की पहचान उज्जैन के अवंतिपुरा निवासी राजा, उसकी बहन काजल और दोस्त आकाश के रूप में हुई हैं। वहीं, दूसरे बाइक पर सवार एक युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान अभी नहीं हुई है। जिला अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई संतोष वर्मा ने बताया कि आगर सुसनेर मार्ग पर स्थित ग्राम बर्डा बरखेड़ा जोड़ के समीप दो बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले की जांच की जा रही है। recent visitors 33

10 मजदूरों के शव गुजरात से प्रदेश लाए जा रहे , मरने वालों में एक ही परिवार के 6 लोग भी

 देवास / हरदा गुजरात के बनासकांठा जिले में डीसा के पास एक अवैध पटाखा गोदाम में मंगलवार सुबह हुए भीषण विस्फोट में मारे गए 21 लोगों के शव बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के उनके गांवों के लिए रवाना कर दिए गए. मृतकों में पांच बच्चे शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के देवास और हरदा जिलों के संदलपुर और हंडिया गांवों के रहने वाले थे. विस्फोट दीपक ट्रेडर्स के गोदाम में हुआ, जिसके पास पटाखे रखने का वैध लाइसेंस नहीं था. अहमदाबाद के ढोलका में प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करने वाले चंद्रसिंह नायक ने इस त्रासदी में अपनी बेटी, दामाद, नाती राधा (3), अभिषेक (10) और दामाद के परिवार के दो अन्य सदस्यों को खो दिया. नायक ने बताया, "मेरी बेटी और दामाद ने हाल ही में यहां काम शुरू किया था, जबकि मेरी सास पहले से काम कर रही थीं. मृतकों में दस संदलपुर और ग्यारह हंडिया के थे." जीवित बचे राजेश नायक ने कहा कि विस्फोट सुबह करीब 8:45 बजे हुआ, जब मजदूर काम पर पहुंचे ही थे. उन्होंने अपनी चाची, छोटे भाई और तीन बच्चों को खो दिया. डीसा ग्रामीण थाने के इंस्पेक्टर वीजी प्रजापति ने बताया, "शवों को ले जाने वाली दस एंबुलेंस, प्रत्येक में दो-दो ताबूत, पुलिस वाहनों के साथ गांवों के लिए रवाना हो गई हैं." 8 शव हरदा के, 10 देवास जिले के परिवार के 8 शव हरदा के परिवार के जबकि 10 देवास जिले के हैं। दो शव ज्यादा जले हैं, जिनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। माना जा रहा है कि ये हरदा के ही हैं। पहले हादसे में 21 मजदूरों की मौत की बात सामने आई थी। एम्बुलेंस के जरिए एमपी लाए जा रहे सभी शव 8 मजदूरों का इलाज चल रहा है। इनमें 3 की हालत गंभीर है। ठेकेदार और हरदा परिवार का एक सदस्य लापता है। शव लेने पुलिस-प्रशासन टीम के साथ मंत्री नागर सिंह भी गुजरात गए हैं। बुधवार सुबह उन्होंने बताया कि देवास के 10 मजदूरों के शव उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किए जा चुके हैं। बाकी शव भी पोस्टमॉर्टम के बाद भिजवाए जाएंगे। शवों को लेकर निकलीं एम्बुलेंस और प्रशासनिक अधिकारी गोधरा से आगे निकल चुके हैं। रास्ते में भारी ट्रैफिक, देर रात तक पहुंचेंगे शव हालांकि कहा जा रहा है कि भारी ट्रैफिक के चलते शव आज देर रात तक एमपी पहुंच पाएंगे। परिजन ने कहा कि ऐसी स्थिति में सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकेगा। कल नेमावर में नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार देवास जिले में एक साथ इतने शवों को आइस बॉक्स में रखने की सुविधा नहीं है। इसलिए सभी शवों को इंदौर एमवाय अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा जाएगा। गुरुवार सुबह इंदौर से शवों को संदलपुर लाया जाएगा। अंतिम संस्कार नेमावर में नर्मदा तट पर किया जाएग। मध्य प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान और गुजरात के उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत डीसा पहुंचे. चौहान ने कहा, "यह बेहद दुखद घटना है. दोनों सरकारें पीड़ितों के परिवारों को राहत दे रही हैं. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा." बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल से चर्चा के बाद उन्होंने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. विस्फोट इतना जोरदार था कि गोदाम तहस-नहस हो गया और शरीर के अंग 200-300 मीटर दूर तक बिखर गए. कलेक्टर पटेल ने बताया कि परिसर में रहने वाले कुछ श्रमिकों के परिवार स्लैब के मलबे में दबकर मर गए. राहत और बचाव कार्य में जुटी SDRF डीसा की उप-विभागीय मजिस्ट्रेट नेहा पंचाल ने कहा, "गोदाम का लाइसेंस 31 दिसंबर को खत्म हो गया था और खामियों के कारण नवीनीकृत नहीं हुआ. यह केवल भंडारण के लिए था, लेकिन अवैध निर्माण भी हो रहा था." पुलिस ने गोदाम मालिक दीपक मोहनानी और उनके पिता खूबचंद मोहनानी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया. राजेश नायक ने बताया कि गोदाम में करीब दो दर्जन लोग काम कर रहे थे. यह त्रासदी मध्य प्रदेश और गुजरात के मजदूरों के लिए दर्दनाक साबित हुई, जिसने कई परिवारों को उजाड़ दिया.   recent visitors 40