Friday, July 10, 2026 3:21 am

भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक, 2030 तक 30 करोड़ तक पहुंच जाने का अनुमान

भारत के घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 2030 तक 30 करोड़ तक पहुंच जाएगी: नायडू मंत्री के. राममोहन नायडू ने  कहा कि भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 2030 तक 30 करोड़ तक पहुंच जाने का अनुमान भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक, 2030 तक 30 करोड़ तक पहुंच जाने का अनुमान नई दिल्ली  नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने  कहा कि भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 2030 तक 30 करोड़ तक पहुंच जाने का अनुमान है। साथ ही हवाई अड्डों के विकास पर करीब 11 अरब डॉलर खर्च किए जा रहे हैं। ‘फ्रेंच एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन’ (जीआईएफएएस) की ओर से राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस एक मजबूत वैश्विक एसएएफ (सतत विमानन ईंधन) आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक है और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एयरलाइंस अपने बेड़े के साथ-साथ तंत्र का भी विस्तार कर रही हैं। नायडू ने कहा कि 2030 तक घरेलू हवाई यात्री यातायात 30 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि अगले 20-25 वर्षों में 200 और हवाई अड्डों के विकसित होने की उम्मीद है। भारत में वर्तमान में 157 हवाई अड्डे, हेलीपोर्ट और वॉटरड्रोम हैं। 2025 के अंत तक चालू हवाई अड्डों की संख्या 200 तक पहुंचने की उम्मीद है। मंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच साझेदारी की संभावनाएं अपार हैं।     recent visitors 84

बिहार के कई शहरों के विमान टिकटों के किराए में दोगुना बढ़ोतरी, जबकि दक्षिण भारत से आने वाली फ्लाइटों के टिकट अब भी किफायती दर पर

पटना  शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। कई लोग अपने अपने शहर  व गांव लौटने लगे हैं। वहीं बिहार के लोग भी छठ पूजा के चलते अपने घरों को लौटने की तैयारी में हैं। हालांकि बिहार आने वालों की संख्या महापर्व छठ पर कई गुणा बढ़ जाती है। ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने से लोग विमान से जाना पसंद करते हैं। वहीं विमानन कंपनियां इसका फायदा उठाने से नहीं चूकतीं, क्योंकि आरक्षित रेल टिकटों की मारामारी चार-पांच महीने पहले से ही होने लगती है। बिहार में सात नवंबर को छठ महापर्व का आगाज होगा। ऐसे में कई शहरों के विमान टिकटों के किराए में दोगुना बढ़ोतरी हो चुकी है। लेकिन, दक्षिण भारत से आने वाली फ्लाइटों के टिकट अब भी किफायती और औसत दर पर मिल रहे हैं। पुणे, दिल्ली, कोलकाता समेत अन्य शहरों से पटना आने वाले यात्रियों को चार से छह नवंबर तक ज्यादा किराया देना होगा। शहर        4 नवंबर    5 नवंबर    6 नवंबर    औसत किराया पुणे        12,611    12,506    11,100    6,500 दिल्ली        8,598    8,845    8,354    4,500 मुंबई        14,739    10,749    7,035    6,400 बेंगलुरु    10,493    11,581    7,235    7,200 हैदराबाद    9,635    9,206    9,206    6,400 चेन्नई        10,362    11,040    7,572    7,100 कोलकाता    6,647    6,122        6,647    3,500     recent visitors 91