तीन लोगों की मौत और 6 गंभीर घायल, मरीज को यूपी लेकर जा रही एंबुलेंस सिवनी में दुर्घटनाग्रस्त
सिवनी। लखनादौन-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में सिवनी जिले के धूमा थाना अंतर्गत भीषण सड़क दुर्घटना में रविवार सुबह तीन लोगों की मौत हो गई है। छह घायलों को बेहतर उपचार के लिए लखनादौन सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजा जा रहा है। नेशनल हाईवे में धारपाठा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ एंबुलेंस वाहन आंध्रप्रदेश से मरीज को लेकर परिवार सदस्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहे थे। एक दिसंबर की सुबह लगभग 7:30 बजे एंबुलेंस वाहन अनियंत्रित हो गया और हाईवे में पैदल चल रहे धारपाठा गांव एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद अनियंत्रित एंबुलेंस वाहन सड़क किनारे खंभे से टकराकर नीचे मैदानी क्षेत्र में जा पलटा। इस भीषण सड़क दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार एक महिला व बच्चे सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है। कुछ घायलों की हालत गंभीर दुर्घटना में घायल छह व्यक्तियों को हाईवे पेट्रोलिंग दल और पुलिस बल की मदद से उपचार के लिए धूमा और लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यूपी के गोरखपुर जा रही थी एंबुलेंस लखनादौन एसडीओपी अपूर्व भलावी ने नईदुनिया को बताया कि एंबुलेंस में स्वर शाह का परिवार बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का निवासी बताया जा रहा है। घायल एक सदस्य का उपचार कराने आंध्रप्रदेश के कर्नूल जिले से शाह परिवार एंबुलेंस से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जा रहा था। मरीज सहित आठ लोग सवार थे एंबुलेंस में ड्राइवर व मरीज सहित आठ व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि सुबह ड्राइवर को झपकी लगने या धुंध के कारण नेशनल हाइवे यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 71