गुड़ से तौलकर ग्रामीण महिलाओं ने गाए मंगल गीत, राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने किया विकास कार्यों का शुभारम्भ

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर शहर को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सड़क व अन्य निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव में उन्हें गुड़ से तौला गया और बड़ी संख्या में महिलाओं ने उनकी अगवानी कर मंगल गीत गाए। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। देवनानी ने सुबह वार्ड 74 की आंतेड बस्ती में शक्ति सिंह डांगी से नौरत जी हलवाई तक सड़क व नाली निर्माण कार्य और गांधी नगर स्थित अमरचंद जी दायमा के मकान से दिलीप जी भाटी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य शुभारंभ किया। उन्होंने ग्राम बोराज में रतन सिंह जी के मकान से राणा के तालाब शमशान तक सड़क निर्माण व हथाई से गोपाल की दुकान होते हुए मंगल हालु जी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। आंतेड में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। बोराज में  उन्हें गुड़ से तौला गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उनकी अगवानी की और मंगल गीत गाए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर के चंहुमुुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे है। पिछले बजट में अजमेर को सैकड़ों करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात मिली थी। इन सभी बजट घोषणाओं पर पूरी गम्भीरता के साथ काम किया जा रहा है। यह पहली बार है जब एक बजट में अजमेर को इतनी सारी सौगातें मिली हो। अजमेर को चिकित्सा के क्षेत्र मेंं हब बनाने के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल मेें करोड़ो रूपए की लागत से सुपरस्पेशिलिटी ब्लॉक तैयार किया जाएगा। अजमेर उत्तर के कोटड़ा क्षेत्र मेंं सैटेलाइट अस्पताल का भवन बनना शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर आरोग्य मन्दिर स्थापित किए गए है । लोगों को उनके घर के पास ही उपचार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह शिक्षा, रोजगार, आर्युवेद, खेल, तकनीकी शिक्षा एवं अन्य विविध क्षेत्रों में अजमेर के लिए कई अहम घोषणाएं हुई है। इन सभी घोषणाओं पर काम भी शुरू हो गया है। अधिकांश कामों के लिए स्थान चयन कर भूमि आंवटन की प्रक्रिया कर ली गई है। शीघ्र ही यह सभी काम अजमेर की विकास धारा में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

लौंगिया व छतरी योजना में भी होगा शुभारम्भ, राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों का किया लोकार्पण

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि हम अजमेर उत्तर के प्रत्येक निवासी को उसके घर के आस-पास चिकित्सा सुविधा देने की दिशा में काम कर रहे हैं। संभाग के सबसे बडे जवाहर लाल नेहरू अस्पताल से लेकर आयुष्मान आरोग्य मन्दिर तक क्षेत्र का प्रत्येक निवासी मेडिकल सुविधा की कवरेज में होगा। आरोग्य मन्दिर मौहल्लों में सामान्य बीमारियों के मरीजों के लिए वरदान सिद्ध होंगे। उन्हें घर के पास ही मेडिकल सुविधा उपलब्ध होगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर उत्तर क्षेत्र के कुन्दन नगर एवं फ्रेन्डस कॉलोनी में आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों का शुभारम्भ किया। इन स्थानीय अस्पतालों पर चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की गई है। यहां सामान्य बीमारियों के साथ ही डायबिटीज व ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियों का भी उपचार किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। संभाग के सबसे बडे जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में शीघ्र ही सुपर स्पेशलिटी सेवाएं भी उपलब्ध होगी। इसके लिए बजट में घोषणा की गई है और स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है। इसके निर्माण व सुविधाओं की स्थापना पर 200 करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि खर्च होगी। देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर क्षेत्र के लिए बजट में ही नए सैटेलाइट अस्पताल की घोषणा की गई है। अस्पताल के लिए भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य की शुरूआत की गई है। जल्दी यह भवन भी आमजन को उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में पंचशील में शहरी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र की स्थापना करवाई गई थी। यह अस्पताल भी आमजन को राहत दे रहा है। इसी तरह विभिन्न स्तर के अस्पतालों से आमजन को उनके घर के पास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है। एलोपैथी चिकित्सा के साथ ही आयुर्वैदिक चिकित्सा के क्षेत्र में भी अजमेर ने उपलब्धि हासिल की है। यहां आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह अजमेर में बालिका सैनिक स्कूल के लिए हाथी खेड़ा में भूमि चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी प्रकार रोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम आईटी पार्क के रूप में सामने आया है। इसके लिए माकड़वाली में भूमि आवंटित हो गई है। जल्द ही इसकी शुरूआत की जाएगी। इसी तरह आरआईटी, स्पोट्र्स कॉलेज, खेल अकादमी, अन्य बजट घोषणाएं अजमेर के विकास में  मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मन्दिर आमजन को उनके घर के पास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बडा कदम है। अब आमजन को चिकित्सा सुविधा के लिए घर से दूर नहीं जाना पडेगा। जल्द ही लौंगिया व छतरी योजना क्षेत्र में भी आरोग्य मन्दिर खोले जाएंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72

लम्बित प्रश्नों पर जीरो पेंडेन्सी के साथ आदर्श बनाये, राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव सहित अधिकारियों की बुलाई उच्च बैठक

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा आमजन की समस्या के समाधान का सशक्त प्लेटफार्म है। विधायकों द्वारा जन समस्याओं के संबंध में उठाये गये मुद्दों के निराकरण विधानसभा के पवित्र सदन में होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारीगण समस्याओं के निराकरण करने में सहयोगी बने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मिशन रूप में कार्य करने से ही राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों का परिणाम धरातल पर दिखाई दे सकेगा। श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा से संबंधित प्रश्नों के जवाब के मामले में उल्लेखनीय सुधार हुए है, लेकिन अभी और अधिक बेहतर किये जाने की आवश्यकता है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शुक्रवार को यहां विधानसभा में लम्बित प्रश्नों, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों, विशेष उल्लेख प्रस्तावों, आश्वासनों एवं याचिकाओं के संबंध में राज्य सरकार के मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अधिकारियों को दिये सख्‍त निर्देश, जवाब समय सीमा में भेजे- श्री देवनानी ने कहा कि प्रश्नों के जवाब लम्बे समय तक विधानसभा को प्राप्त नहीं होना चिन्ता का विषय है। उन्होंने अधिकारियों को सख्‍त निर्देश दिये कि विधानसभा के प्रश्नों के जवाब समय सीमा में भेजा जाना सुनिश्चित करें। यह महत्वपूर्ण कार्य है। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के तीसरे सत्र से पहले 20 जनवरी तक सभी प्रश्नों के जवाब  विधानसभा को आवश्यक रूप से भेजे। श्री देवनानी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, स्वायत्त शासन विभाग, शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग, नगरीय विकास विभाग और गृह विभाग का नाम प्रमुखता से लेकर कहा कि इन विभागों में विधानसभा के प्रकरण अधिक संख्या में लम्बित है। श्री देवनानी ने कहा कि इन विभागों को प्राथमिकता से गम्भीर होकर विधानसभा के मामलों का निस्तारण समय सीमा में करना होगा। श्री देवनानी अधिक प्रश्नों के बकाया जवाबों वाले विभागों के अधिकारियों से रूबरू हुए और उनसे प्रश्नों के जवाब नहीं आने के कारणों की जानकारी ली। श्री देवनानी ने कहा की विधानसभा की समितियों की कार्यवाही को भी प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता से लें ताकि ऑडिट पैराओ पर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध समय पर कार्रवाई हो सके। प्रश्नों के मामले में दुबारा ना बुलानी पडे बैठक- श्री देवनानी ने कहा कि अधिकारी विधानसभा से संबंधित मामलों में इस तरह की मॉनिटरिंग करें की लम्बित प्रश्नों के मामले में भविष्य में अन्य बैठक बुलाने की आवश्यकता ही ना हो। जनहित के मामलों का निस्तारण विधानसभा में समय सीमा में कराया जाना सशक्त लोकतंत्र के लिये आवश्यक है। कैम्प लगाये और निस्तारण करें- श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा से संबंधित प्रश्नों के मामले में विभाग के अधिकारियों के साथ कैम्प लगाकर युद्ध स्तर पर कार्य निस्तारण की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि यह गभीर मामले है इन्हें समय से निर्णित किया जाना आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि यदि इन मामलों में कोई समस्या है तो बताये और उसके साथ ही समस्या के निराकरण के मार्ग भी सुझाये, ताकि परिणामदायक कार्य हो सके। विधानसभा के प्रति संवेदनशील बने- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि अधिकारीगण विधानसभा के प्रति संवेदनशील बने। सदन में 200 विधायकगण बैठते हैं। राज्य सरकार भी यहां राज्य कार्यों को सम्‍पादित करती है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण विधानसभा को गम्भीरता से ले। अधिनस्थ अधिकारियों की कार्य व्यवस्था को प्रभावी बनाये और परिणाम देने वाला परिश्रम करें। यह विधानसभा है यहां परिणाम धरातल पर आने चाहिए- श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा का सदन आमजन का सदन होता है। आमजन विधायकों को निर्वाचित कर विधानसभा में भेजते है। जन समस्याओं का निराकरण आवश्यक रूप से प्रभावी तरीके से किया जाना आवश्यक है, ताकि धरातल पर परिणाम दिखाई दे सके। देवनानी ने कहा कि तीस दिन विधानसभा चलती है। एक विभाग के लिये पांच दिन का ही समय आता है। विधानसभा से अधिक महत्वपूर्ण कोई कार्य नहीं हो सकता है। विधानसभा में बैठकों के दौरान वरिष्ठ अधिकारीगण दीर्घा में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जनता को यथा समय जवाब मिलने पर सन्तुष्टि होती है। प्रदेश के अधिकारीगण अनुभवी है। उनके अनुभवों का लाभ राज्य को होना चाहिए। श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान के लोग धैर्यवान है। उनकी कठिनाईयों का निराकरण करना हम सभी का प्रथम दायित्व है। बोर्ड निगमों के प्रतिवेदन नहीं आने पर जिम्मेदारी तय करें- श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा में राज्य के निगमों, बोर्ड आदि के प्रतिवेदन समय पर नहीं आते है। यह ठीक नहीं है। इसे गम्भीरता से ले और जिम्मेदारी तय करें।विभागों में बने प्रकोष्ठों को सुदृढ करें- श्री देवनानी ने अधिकारियों से पूछा कि प्रश्नों के जवाब भेजने में क्या कठिनाई है? क्यों प्रश्नों के जवाब लम्बित रहते है। किस स्तर पर विधानसभा के कार्यों को गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे पीडा है कि प्रश्नों के जवाब निर्धारित समय सीमा में नहीं आ रहे है। श्री देवनानी ने कहा कि प्रत्येक विभाग में विधानसभा प्रकोष्ठ संचालित होने के बावजूद भी प्रश्नों के जवाब नहीं आना दु:खद है। राज्य सरकार और विधानसभा का उद्देश्य एक ही है- श्री देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार और विधानसभा के कार्यों का उद्देश्य एक ही है। विधायकों द्वारा पूछे जा रहे प्रश्नों के जवाब तय समय सीमा में आये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और विधानसभा के अधिकारीगण प्रश्नों के जवाब में आ रही कठिनाइयों को मिलकर दूर करें और समय पर प्रश्नों के जवाब भेजे जाना सुनिश्चित करें। लोकतंत्र के प्रति लोगों के विश्वास को बनाये रखें- श्री देवनानी ने कहा कि लोकतंत्र में जन महत्वपूर्ण होता है। जनता का लोकतंत्र के प्रति विश्वास को बनाये रखने में हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आप और हम सभी मिलकर लोकतंत्र के लिए प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रहे है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा के सदन संचालन से संबंधित किसी भी कार्य में ढिलाई बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारी पर सख्त कार्यवाही होगी। बैठक में मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने कहा कि प्रश्नों के सन्दर्भ में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अनेक बार समीक्षा की जा रही है। राज्य सरकार उनके इस कदम में पूरी तरह से सहभागी … Read more

अजमेर के विकास रोडमैप पर विशेषज्ञों एवं प्रबुद्धजनों से चर्चा, राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष की पहल

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए अनूठी पहल की है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं अन्य पहलुओं पर विकास के प्रस्ताव तैयार करने के लिए विषय विशेषज्ञों एवं प्रबुद्धजनों से चर्चा की है। दो दिन तक चली इन चर्चाओं में अजमेर रिंग रोड, नया हैलीपेड, स्किल डवलपमेंट सेंटर, सिरेमिक हब, गारमेंट हब, खेल मैदान एवं अन्य कई महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं। इन सुझावों पर प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सर्किट हाऊस में दो दिन तक शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी, स्किल डवलपमेंट एवं अन्य पहलुओं पर विषय विशेषज्ञों एवं शहर के प्रबुद्धजनों व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। इन चर्चाओं में कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए हैं। विषय विशेषज्ञों ने कहा कि अजमेर का सुव्यवस्थित एवं उन्नत विकास प्लान तैयार करने के लिए शहर के चारों तरफ से अजमेर में आने वाली सड़कों का जाल बिच्छा होना चाहिए। इसके लिए रिंग रोड होना अतिआवश्यक है। श्री देवनानी ने बताया कि करीब 1400 करोड़ रूपए का प्रस्ताव तैयार कर केन्द्र सरकार को भेजा जा रहा है। इसके लिए संबंधित मंत्री से भी चर्चा हो गई है। बैठक में सुझाव आया कि महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय एवं सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में नए विषयों और विभागों की शुरूआत की जाए। यहां बीएड़, एमएड़ व अन्य विषयों की पढ़ाई भी हो। इसी तरह पालरा में स्थित इलेक्ट्रोनिक्स डिपार्टमेंट में स्किल डवलपमेंट सेंटर शुरू हो। अजमेर में सिरेमिक हब एवं गारमेंट हब भी शुरू किए जा सकते है। इसी तरह फॉयसागर झील का भी पूरा विकास किया जाए। यहां नया घाट, चारो तरफ चार दिवारी, वॉटर स्पोर्टस और फाउंटेन शो हो तो यहां पर्यटकों में और वृद्धि हो सकती है। रोप-वे की शुरूआत भी फॉयसागर से ही की जाए।      बैठक में नई मिसिंग लिंक सडकें बनाने, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत व नवीनीकरण, आईटी पार्क में बड़ी कम्पनियों का डाटा सेंटर लाने, चौरसियावास तालाब का विकास, फैक्ट्री इंस्पेक्टर कार्यालय अजमेर में भी शुरू करवाने, मोइनिया ईस्लामिया स्कूल परिसर के प्रथम तल पर नया समारोह स्थल तैयार करने आदि सुझाव भी आए। इसी तरह लोहागल क्षेत्र में गौशाला की जमीन का विकास, नया खेल मैदान बनाने, नागफणी क्षेत्र में नया हैलीपेड तैयार करने, आनासागर में आने वाले नालों के पानी को चैनल बनाकर फिल्टर प्लांट तक ले जाने, फिल्टर प्लांट को पूरी क्षमता से संचालित करने, दीपक नगर योजना क्षेत्र का विकास, एचएमटी की 250 बीघा जमीन का उचित उपयोग, पुष्कर घाटी मार्ग को चौड़ा करने, शहर में सभी मार्गों पर अतिक्रमण हटाने आदि सुझाव भी आए। विषय विशेषज्ञों ने कहा कि आईटी पार्क में बड़ी कम्पनियों के डाटा एवं साईंस सेंटर स्थापित किए जाए। देवनानी ने बताया कि रोडवेज बस स्टैण्ड का भी पुनरूद्धार किया जा रहा है। इस पर करोड़ों रूपए खर्च होंगे। पिछले बजट में अजमेर जिले के लिए 1500 करोड़ रूपए की घोषणा हुई है। इन घोषणाओं पर पूरी गंभीरता को साथ अमल किया जा रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61

विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, राजस्थान-अजमेर में इमरजेंसी वार्ड से डॉक्टर गायब और सोनोग्राफी कक्ष पर मिला ताला

अजमेर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार शाम जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की कई अव्यवस्थाएं उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में तैनात दोनों चिकित्सा अधिकारी ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले, जिनमें से एक डॉक्टर की गैरमौजूदगी की कोई जानकारी नहीं थी, जिस पर उनकी गैरहाजिरी दर्ज की गई। वहीं सोनोग्राफी कक्ष पर भी ताला लटका मिला, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निरीक्षण के दौरान डॉ. सुभाष सैनी और डॉ. मोनिका बिना सूचना के ड्यूटी से गायब मिले। स्टाफ ने बताया कि डॉ. सैनी दूसरे वार्ड में गए थे, जबकि दूसरे डॉक्टर के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने हाजिरी रजिस्टर में डॉक्टर की गैरहाजिरी दर्ज करवाई। अस्पताल में सोनोग्राफी सेंटर पर भी ताला लगा मिला। मरीजों ने बताया कि दो घंटे से कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं है। देवनानी ने तुरंत अधिकारियों से बात कर कक्ष का ताला खुलवाया और मरीजों की जांच शुरू करवाई। आपातकालीन वार्ड में अधिकतर नर्सिंग स्टूडेंट तैनात पाए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि नर्सिंग स्टूडेंट के साथ सीनियर नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहना चाहिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि स्टाफ यूनिफॉर्म में रहे ताकि मरीज उन्हें आसानी से पहचान सकें। देवनानी ने अस्पताल प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया और अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे को निर्देश दिए कि अस्पताल में नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाहियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 100

विधानसभा अध्यक्ष ने रखी 37.96 करोड़ के कायों की आधारशिला, राजस्थान-अजमेर जिला बनेगा उन्नत

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर का योजनाबद्ध आधारभूत विकास किया जाएगा। इस कार्य में धनराशि एवं संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पानी, सड़क, शिक्षा, रोजगार और आईटी जैसे क्षेत्रों में काम करवाया जाएगा। आईटी पार्क, सर्विस रिजर्व वायर के लिए भी भूमि आंवटित हो चुकी है। कोटड़ा सैटेलाइट अस्पताल का कार्य शुरू हो गया है। शेष कार्य भी जल्द शुरू होंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर जिले के पृथ्वीराज नगर योजना एवं विजयाराजे सिंधियां नगर में 37.96 करोड़ रूपये की विकास कार्यों की नींव रखी। इसके तहत 27.47 करोड़ रूपये की लागत से पृथ्वीराज नगर में जल वितरण व्यवस्था के कार्य हाेंगे। 3.97 करोड़ रूपये से पृथ्वीराज नगर योजना में सड़क विकास कार्यों करवाएं जाएंगे। इसी प्रकार 6.52 करोड़ रूपये की लागत से पृथ्वीराज नगर योजना के विभिन्न ब्लॉकों में विद्युतिकरण आदि कार्य करवाएं जाएंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि किसी भी शहर एवं संस्कृति की उन्नति एवं वैचारिक विकास तभी सार्थक है जब वह अपनी संस्कृति, इतिहास एवं विरासत पर गर्व कराना सीखे। इसी सोच के साथ अजमेर के विकास में प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं देशी नायकों को जोड़ा जा रहा है ताकि हमारी युवा पीढ़ी और भावी पीढ़ियां अपने शानदार अतीत से सीख ले सकें। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव में वादा किया था कि कोटड़ा क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के विपरीत बनाए जा रहे तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त होगा। यह आवंटन निरस्त कराया जा चुका है। इसी तरह अजमेर के लोगों और अजमेर आने वाले सैलानियों, श्रद्धालुओं को प्राचीन इतिहास से रूबरू कराने के लिए होटल खादिम का नाम बदल कर होटल अजयमेरू किया गया है। अजयमेरू अजमेर का प्राचीन नाम है और अजमेर के संस्थापक राजा अजयराज चौहान से जुड़ा हुआ है। अब अजमेर आने वाले व्यक्ति जब भी होटल अजयमेरू जाएंगे, उन्हें अजमेर के गौरव की अनुभूति होगी। इसी कड़ी में आने वाले दिनों में फॉयसागर का नाम बदल कर वरूण सागर किया जाएगा। फॉयसागर नाम अंग्रेजी मानसिकता और उनके कुराज का परिचायक है। इसे बदल कर भारतीय शास्त्रों में वर्णित वरूण देवता के नाम पर किया जाएगा। इसी तरह अंग्रेजों के कुराज के ही प्रतीक नाम किंग एडवर्ड मेमोरियल केईएम का नाम भी बदला जाएगा। इसका नाम महान भारतीय संत महर्षि दयानन्द सरस्वती के नाम पर महर्षि दयानन्द मेमोरियल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में अजमेर के विकास के लिए अथक प्रयास किए गए हैं। राजस्थान सरकार के बजट में अजमेर जिले के लिए 1500 करोड़ रूपए की घोषणाएं हुई हैं। इतनी बड़ी राशि अजमेर को कभी नहीं मिली। आजादी के बाद पहली बार किसी बजट में अजमेर को कभी नहीं मिली। आजादी के बाद पहली बार किसी बजट में अजमेर को इतनी बड़ी राशि मिली है। इसका बड़ा हिस्सा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में खर्च होने जा रहा है। कोटड़ा क्षेत्र में सैटेलाइट अस्पताल की शुरूआत हो चुकी है। इसी तरह 56 करोड़ रूपए की लागत से सड़कें व नाले अजमेर उत्तर में बनने जा रही है। अजमेर में सुपर स्पेशलिटी अस्पतालए आईटी पार्क, आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, स्पोट्र्स कॉलेज, स्पोटर्स अकादमी सहित विभिन्न कार्य होंगे। इन बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की शुरूआत हो चुकी है। शीघ्र ही यह सभी कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63

फॉयसागर रोड पर नहीं होगा जल भराव, राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने 1.40 करोड़ लागत के नाला निर्माण का किया शुभारम्भ

अजमेर/जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को जल भराव की क्षमता से मुक्त करने के लिए 100 साल पुराने मास्टर ड्रेनेज प्लान पर काम किया जा रहा है। शहर में पुराने बंद पड़े नालों को खोलने और उन पर हुए अतिक्रमणों को हटाया जाएगा ताकि हर बार बारिश में अलग-अलग स्थानों पर जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान हो सके। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर में फॉयसागर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित नाले के जीर्णोद्धार व पुर्नर्निमाण कार्य का शुभारम्भ किया। यह नाला 1 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से बनाया जाएगा। इस नाले के निर्माण से फॉयसागर रोड पर जल भराव की समस्या का समाधान होगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को बरसात के दौरान जल भराव की समस्या से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए काम किया जा रहा है। प्रशासन को निर्देश दिए गए है कि आजादी के पहले बने अजमेर के मास्टर प्लान पर काम किया जाए। यह प्लान मूल रूप से अजमेर के मुख्य मार्गों एवं कॉलोनियों से बरसाती पानी को निकालने के लिए बना था। विभिन्न क्षेत्रों में बने इन नालों को पुनर्जीवित कर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजमेर का मास्टर ड्रेनेज प्लान अजमेर की लाइफ लाईन था। यह प्लान शहर के विभिन्न नालों को सीधे एस्केप चैनल से मिलाकर खानपुरा तालाब और आगे की तरफ ले जाता था। लम्बे समय तक देखरेख के अभाव में इनमें से कुछ नाले मिट्टी व मलबे से बंद हो गए और कुछ नाले अतिक्रमण के कारण बंद हुए। इन सभी नालों को पुर्नजीवित कर इन्हें सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फॉयसागर रोड़ का नाला भी निर्माण होने से क्षेत्र में जल भराव व  इससे होने वाली अन्य परेशानियों से निजात मिलेगी। उन्होंने नाले के आसपास के लोगों से आग्रह किया कि यहां पर अतिक्रमण नहीं करे। इसकी नियमित रूप से सफाई करवाई जाएगी। इस अवसर पर अन्य जन प्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 194

विधानसभा अध्यक्ष ने किया आर्ट गैलरी का लोकार्पण, राजस्थान-अजमेर का सूचना केन्द्र होगा जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर विकसित

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के सूचना केन्द्र को जयपुर के जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सूचना केन्द्र अजमेर की सामाजिक, सांस्कृतिक, कला, शैक्षिक और सह शैक्षिक गतिविधियों का केन्द्र बनेगा। इसके लिए जल्द प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा। सूचना केन्द्र और आर्ट गैलेरी शहर के प्रबुद्ध एवं कलाकार वर्ग के लिए शहर के बीचों बीच एक कल्चरल सेंटर के रूप में स्थापित होगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को सूचना केन्द्र में स्मार्ट सिटी योजना के तहत निर्मित आर्ट गैलेरी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर का सूचना केन्द्र कई दशकों से शहर की शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और सह शैक्षिक गतिविधियों का केन्द्र रहा है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत सूचना केन्द्र का पुनरुद्धार किया गया है। इसे जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सूचना केन्द्र में बनी आर्ट गैलेरी में एक संविधान गैलेरी, विकास गैलेरी, प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम और ऎसी ही अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विधानसभा अध्यक्ष ने अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी, स्मार्ट सिटी के अधिकारियों व सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस सम्बन्ध में एक विस्तृत योजना तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाएं। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सूचना केन्द्र में सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ी सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसे अजमेर के प्रबुद्ध वर्ग, कलाकारों, रंगकर्मियों, फोटोगाफर्स और अन्य वर्गों के लिए विकसित किया जाएगा। देवनानी ने आर्ट गैलेरी का लोकार्पण करने के बाद पूरे भवन का निरीक्षण किया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कार्यालय में बनी इस आर्ट गैलेरी के निर्माण में स्मार्ट सिटी योजना के तहत 4.34 करोड़ रूपए खर्च किए गए है। योजना में बेसमेंट सहित 4 मंजिला भवन का निर्माण किया गया है। इसमें 30 हजार स्क्वायर फीट में 3 बड़ी कला दीर्घाएं, गेस्ट हाउस, लाइब्रेरी, कार्यालय कक्ष, उपनिदेशक, जनसम्पर्क अधिकारी, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी एवं अन्स स्टाफ के कक्ष, वाचनालय एवं अन्य कक्ष तैयार किए गए हैं। मीडिया क्लब सहित विभिन्न संस्थानों ने जताई खुशी— सूचना केन्द्र में आर्ट गैलेरी शुरू होने पर अजमेर मीडिया क्लब सहित विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है। मीडिया क्लब के अध्यक्ष श्री अभिजीत दवे, श्री अशोक सिंह भाटी एवं श्री शुभम जैन सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि सूचना केन्द्र में नई आर्ट गैलेरी के निर्माण से शहर में सांस्कृतिक, कला एवं शैक्षिक गतिविधियों के लिए एक नया मंच उपलब्ध होगा। यहां निरंतर आयोजन होने से शहर में शैक्षिक एवं सह शैक्षिक गतिविधियों का भी विकास होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 131

‘गीता में सनातन संस्कृति का सार, प्रत्येक सनातनी अनुसरण अवश्य करे’, राजस्थान-अजमेर में गीता जयंती समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि गीता युगों-युगों से सनातन संस्कृति का सार है। प्रत्येक सनातनी को अपने जीवन में गीता को आत्मसात करना चाहिए। गीता इस दुनिया की सभी तरह की समस्याओं का समाधान है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अजमेर शहर में विविध स्थानों पर गीता जयंती समारोह में भाग लिया। देवनानी के निवास पर गीता जयंती पर भव्य धार्मिक आयोजन किए गए। इस आयोजन में अजमेर में 150 से अधिक मंदिरों के पुजारियों ने भाग लिया। उन्होंने गीता की शिक्षाओं को समाज में प्रचारित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में श्री देवनानी ने कहा कि गीता विश्व का सबसे महत्वपूर्ण एवं पवित्र ग्रन्थों में से एक है। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिया, शिक्षा दी वह मानव जीवन का सार है। प्रत्येक मनुष्य अगर अपने जीवन में गीता की शिक्षाओं का अनुसरण कर ले, उसे आत्मसात कर ले तो विश्व की समस्त समस्याओं का समाधान हो सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज सबसे अधिक जरूरत युवा पीढ़ी को सनातन के संस्कारों से परिचित कराने एवं उसका अनुसरण कराने की है। हमने अपने शिक्षा मंत्री काल में राज्य की प्रत्येक विद्यालय में गीता पढ़ने के लिए रखवाई थी। देवनानी ने अपने निवास पर आए अजमेर के सभी प्रमुख मंदिरों के पुजारियों को गीता भी भेंट की। उन्होंने सूचना केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीता की प्रस्तुतियों पर उन्हें शाबासी और बधाई दी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 64

विधानसभा अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ, राजस्थान-अजमेर का होगा सतत विकास और योजनाबद्ध होंगे काम

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर का सतत एवं सुनियोजित विकास किया जा रहा है। राज्य बजट में अजमेर को 1500 करोड़ रूपए मिले हैं। आजादी के बाद यह किसी बजट में अजमेर को मिली सर्वाधिक राशि है। आने वाले दिनों में अजमेर प्रदेश के अग्रणी शहरों की कतार में होगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर के वार्ड संख्या 65 सिविल लाइंस अजमेर हॉस्पिटल वाली गली तथा वार्ड  72 में चिराना हाउस गली में सड़क व नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री देवनानी ने कहा कि साइन्स पार्क को पुनः स्वीकृत करवाकर अपग्रेड करते हुए शिलान्यास किया गया है। बीसलपुर बांध से निर्भरता कम करने के लिए पहली बार फॉयसागर झील का पानी पेयजल के लिए उपलब्ध हुआ है। बिसलपुर बांध से पानी की आवक बढ़ाने के लिए इन्टेक वेल भी बनाया जाएगा। इससे अजमेर को 7 टीएमसी तक पानी उपलब्ध होगा। ईआरसीपी परियोजना से फॉयसागर को जोड़ने से हमेशा पानी भरा रहेगा। जलदाय विभाग के पम्पिंग स्टेशनों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अतिरिक्त फिडर से जोड़ने के लिए भी पर्याप्त राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि अजमेर की पहचान शिक्षा नगरी के रूप में बनी रहनी चाहिए। इसके लिए भारतीय तकनीकी संस्थान की तर्ज पर आरआईटी के लिए महिला इंजीनियरिंग कॉलेज का चुनाव किया गया है। इसी प्रकार आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी खुलेगा। इसके लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। एम्स के स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान टीबी अस्पताल भवन में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। कोटड़ा में भी सैटेलाईट चिकित्सालय बनेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अजयसर में लेपर्ड सफारी विकसित की जाएगी। यहां तक सुगम पहूंच सुनिश्चित करने के लिए चामुण्डा माता मन्दिर तक रोप वे बनाया जाएगा। म्यूजियम बनने से भी पर्यटन में वृद्धि होगी। यातायात को पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए 50 इलेक्ट्रीक बसें चलाई जाएगी। इसी प्रकार एथेलेटिक एकेडमी और स्पोट्र्स कॉलेज आरम्भ होने से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। रोजगार बढ़ाने के लिए आईटी पार्क की स्थापना होगी। इसके लिए भूमि आवंटन किया जा चुका है। रोडवेज बस स्टेण्ड भी 40 करोड़ रुपये की लागत से नया बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजमेर के विकास की गति अनवरत बनी रहेगी। पहले बजट में ही 1500 करोड़ रुपये से अधिक की सौगातें मिली है। भविष्य में ड्रेनेज सिस्टम को अपग्रेड करने पर कार्य किया जाएगा। फॉयसागर के केचमेण्ट एरीया की सुरक्षा के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि से दीवार बनाई जानी है। झील की गहराई नरेगा के माध्यम से बढ़ाई जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72

विधानसभा अध्यक्ष ने 6.68 करोड़ की 2 सड़कों का किया शिलान्यास, राजस्थान-अजमेर के फॉय सागर का नाम होगा वरूण सागर

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के स्मारक और विरासतों का नामकरण हमारी अपनी संस्कृति और पहचान के साथ जुड़ा होगा। इसी सोच के साथ होटल खादिम का नाम परिवर्तित कर होटल अजयमेरू किया गया है। तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त किया गया है। आगामी दिनों में फॉयसागर का नाम भी बदल कर वरूण सागर और किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदल कर महर्षि दयानन्द मेमोरियल किया जाएगा। श्री देवनानी ने शनिवार को अजमेर जिले के कोटड़ा में 6.68 करोड़ लागत की 2 सड़कों का शिलान्यास किया। इसके तहत महाराणा प्रताप नगर से पुष्कर रोड़ वाया कोटड़ा व दाहरसेन स्मारक तक की सड़क 4.76 करोड़ रूपए एवं नौसर घाटी मुख्य मार्ग से कोटड़ा मार्ग वाया प्राइवेट बस स्टैण्ड की सड़क 1.91 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि किसी भी शहर एवं संस्कृति की उन्नति एवं वैचारिक विकास तभी सार्थक है जब वह अपनी संस्कृति, इतिहास एवं विरासत पर गर्व कराना सीखे। इसी सोच के साथ अजमेर के विकास में प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं देशी नायकों को जोड़ा जा रहा है ताकि हमारी युवा पीढ़ी और भावी पीढ़ियां अपने शानदार अतीत से सीख ले सकें। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव में वादा किया था कि कोटड़ा क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के विपरीत बनाए जा रहे तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त होगा। यह आवंटन निरस्त कराया जा चुका है। इसी तरह अजमेर के लोगों और अजमेर आने वाले सैलानियों, श्रद्धालुओं को प्राचीन इतिहास से रूबरू कराने के लिए होटल खादिम का नाम बदल कर होटल अजयमेरू किया गया है। अजयमेरू अजमेर का प्राचीन नाम है और अजमेर के संस्थापक राजा अजयराज चौहान से जुड़ा हुआ है। अब अजमेर आने वाले व्यक्ति जब भी होटल अजयमेरू जाएंगे, उन्हें अजमेर के गौरव की अनुभूति होगी। इसी कड़ी में आने वाले दिनों में फॉयसागर का नाम बदल कर वरूण सागर किया जाएगा। फॉयसागर नाम अंग्रेजी मानसिकता और उनके कुराज का परिचायक है। इसे बदल कर भारतीय शास्त्रों में वर्णित वरूण देवता के नाम पर किया जाएगा। इसी तरह अंग्रेजों के कुराज के ही प्रतीक नाम किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) का नाम भी बदला जाएगा। इसका नाम महान भारतीय संत महर्षि दयानन्द सरस्वती के नाम पर महर्षि दयानन्द मेमोरियल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में अजमेर के विकास के लिए अथक प्रयास किए गए हैं। राजस्थान सरकार के बजट में अजमेर जिले के लिए 1500 करोड़ रूपए की घोषणाएं हुई हैं। इतनी बड़ी राशि अजमेर को कभी नहीं मिली। आजादी के बाद पहली बार किसी बजट में अजमेर को कभी नहीं मिली। आजादी के बाद पहली बार किसी बजट में अजमेर को इतनी बड़ी राशि मिली है। इसका बड़ा हिस्सा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में खर्च होने जा रहा है। कोटड़ा क्षेत्र में सैटेलाइट अस्पताल की शुरूआत हो चुकी है। इसी तरह 56 करोड़ रूपए की लागत से सड़कें व नाले अजमेर उत्तर में बनने जा रही है। अजमेर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, आईटी पार्क, आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, स्पोट्र्स कॉलेज, स्पोटर्स अकादमी सहित विभिन्न कार्य होंगे। इन बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की शुरूआत हो चुकी है। शीघ्र ही यह सभी कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 168

भारतीय महापुरुषों को नमन कर जानीं संसदीय व्यवस्थाएं, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने जापान की संसद देखी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को जापान की संसद नेशनल डाइट का अवलोकन किया। श्री देवनानी ने वहां की संसदीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्री देवनानी ने जापान संसद का भवन, सदन, दीर्घाएं, सदन में सदस्यों के बैठने की व्यवस्था, सदन की कार्य प्रणाली, अपर हाऊस, लोअर हाऊस, हां पक्ष व ना पक्ष लॉबी सहित विभिन्न कक्षों और सदस्यों की ऑन लाईन उपस्थिति का अवलोकन किया। देवनानी ने कहा कि जापान में सदन की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों और वहां की परम्पराओं और रीति-नीति के अनुसार होता है।देवनानी ने जापान की संसद में निचले सदन जिसे प्रतिनिधि सभा कहते है और उपरी सदन जिसे पार्षदों का सदन कहा जाता है, को देखा। जनता द्वारा सीधे चुने जाने वाले सदन के सदस्यों का यह सदन ​िद्वसदनीय विधान पालिका है। दोनों सदनों का चुनाव समान्तर मतदान से होता है। कानून बनाने के साथ- साथ प्रधानमंत्री का चुनाव करना भी संसद की जिम्मेदारी है। जापान संविधान के अनुसार संसद को देश की शक्ति का सर्वोच्च अंग माना गया है। सदन का समाहान और प्रतिनिधि सभा का विघटन वहां के सम्राट द्वारा मंत्रीमण्डल की सलाह पर किया जाता है। श्री देवनानी को संसद के अधिकारियों ने बताया कि ससंद के दोनों सदनों के स्थायी आदेश होते हैं और उनकी अपने सदस्यों को अनुशासन करने की जिम्मेदारी होती है। दोनों सदनों को मत्रियों को तलब करने का अधिकार भी मिला हुआ है। विदेशी धरती पर भारतीय महापुरुषों को नमन – राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को जापान में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। श्री देवनानी ने कहा कि भारत दुनिया की मजबूत अर्थव्यवस्था बन कर उभर रही है जो दुनिया को बदलने का आधार बन रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा अतीत में किये गये कार्यों का परिणाम है कि भारत बहुध्रुवीयता की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्रपिता को नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के बिना भारत को स्वतंत्र होने के लिये और लम्बा संघर्ष करना पड़ता। साथ ही श्री देवनानी ने कहा कि महान क्रांतिकारी श्री रास बिहारी बोस ने देश में ओर देश के बाहर रहकर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध क्रांतिकारी गतिविधियों का संचालन किया। रामायण का जापानी भाषा का अनुवाद करने वाले श्री बोस ने टोक्यो में भारतीयों को संगठित करने का प्रयास किया। उन्होंने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंन्द फोज में रहकर भारत को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देवनानी बुधवार को आयेंगे जयपुर राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी चार देशों की यात्रा के बाद बुधवार को जयपुर लौटेगे। विधान सभा अध्यक्ष की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की इस अध्ययन यात्रा से विधान सभा को नई गति मिलेगी। श्री देवनानी ने कहा कि प्रत्येक देश और राज्य के विधान मण्डलों में स्थानीय व्यवस्थाओं के मुताबिक सदन संचालन की प्रक्रिया होती है, लेकिन हर विधान मण्डल में नई विशेषताएँ भी देखने को मिली है। यह विशेषताएँ सबंधित विधान मण्डल के नवाचार होते हैं जो अन्य विधान मण्डलों के लिए मार्ग दर्शक साबित हो सकते है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 54

विधानसभा अध्यक्ष ने की अनुशंसा, राजस्थान-अजमेर उत्तर में 7.65 करोड़ से बनेंगी सड़कें

अजमेर/जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की अनुशंसा पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 7.65 करोड़ रूपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनमें 2 करोड़ रूपए की राशि विधायक कोष एवं 5.65 करोड़ रूपए के कार्य अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा करवाए जाने हैं। इस राशि से सड़क एवं अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे। नौसर घाटी मुख्य मार्ग से कोटड़ा मुख्य मार्ग वाया प्राइवेट बस स्टैण्ड तक 1.80 करोड़ रूपए लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह प्राधिकरण द्वारा पंचशील नगर ए ब्लॉक व ए ब्लॉक की विभिन्न सड़कों का निर्माण 3.85 करोड़ रूपए लागत से कराया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 80

टोक्यो में मंदिर दर्शन और स्नेह मिलन, राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पहुंचे जापान

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी रविवार को जापान पहुंचे। श्री देवनानी ने जापान के टोक्यो में दिन की शुरुआत मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना करके की । इस्कॉन मंदिर में आयोजित प्रातः कालीन भजन कार्यक्रम हरे रामा हरे कृष्णा में श्री देवनानी शामिल हुए। श्री देवनानी ने मंदिर में मौजूद प्रवासी भारतीयों से सनातन परंपरा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा आवश्यक है। साथ ही संस्कारवान होना भी जरूरी है ताकि हम बेहतर इंसान बन सके और दुनियाभर में इंसानियत के व्यवहार का प्रसार कर सके। श्री देवनानी के सम्मान में टोक्यो में हिंदू स्वयं सेवक संघ ने स्नेह मिलन का आयोजन किया। श्री देवनानी ने युवाओं का आव्हान किया कि भविष्य की चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए स्वयं को तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को विश्व बंधुत्व की भावनाओं के अनुरूप मानवता, सहिष्णुता, धैर्य जैसे गुणों  का जीवन में समावेश करना होगा। श्री देवनानी ने कहा की विश्व बंधुत्व आवश्यक है। समग्र चेतना का जागरण आज की आवश्यकता है। भारतीय संस्कृति को कोई समाप्त नहीं कर सकता है। युवाओं को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने के लिए सतत प्रयास करने होंगे। हमारे आदर्श, हमारे महापुरुष और हमारी महान संस्कृति हमें सुदृढ़ बनाती है। मानवीय मूल्यों के आचरण से व्यक्ति का कद ऊंचा होता है। श्री देवनानी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ के 67  वें सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं। श्री देवनानी ऑस्ट्रेलिया में सम्मेलन में भाग लेने के बाद राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ के पोस्ट कॉन्फ्रेस स्टडी ट्यूर के तहत इण्डोनेशिया, सिंगापुर के बाद जापान की यात्रा पर है। इस अध्ययन यात्रा के दौरान श्री देवनानी इन देशों में भारत के राजदूतों से मुलाकात करने के साथ विधायी निकायों का अवलोकन भी कर रहे हैं। संसदीय प्रतिनिधियों से लोकतांत्रिक मूल्यों के सुदृढीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श कर रहे हैं । श्री देवनानी राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति के सदस्य भी है। श्री देवनानी विभिन्न देशों के विधान मण्डलों के प्रतिनिधि मण्डलों को राजस्थान विधान सभा में किये गए नवाचारों की जानकारी दे रहे हैं। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी इस विदेश यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर और जापान में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों, शिक्षाविदों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और सिंधी समाज के प्रबुद्धजन से भी मुलाकात कर रहे हैं। श्री देवनानी ने जापान में टोक्यो स्थित सेंशसूजी टेंपल,ओरेवा में स्टेच्यू ऑफ़ लिबर्टी, रेनबो ब्रिज, टोक्यो टावर और टोक्यो स्काईट्री का अवलोकन किया। श्री देवनानी ने वहां की तकनीक का भी अध्ययन किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68