Monday, July 6, 2026 11:07 pm

गुड़ से तौलकर ग्रामीण महिलाओं ने गाए मंगल गीत, राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने किया विकास कार्यों का शुभारम्भ

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर शहर को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सड़क व अन्य निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव में उन्हें गुड़ से तौला गया और बड़ी संख्या में महिलाओं ने उनकी अगवानी कर मंगल गीत गाए। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। देवनानी ने सुबह वार्ड 74 की आंतेड बस्ती में शक्ति सिंह डांगी से नौरत जी हलवाई तक सड़क व नाली निर्माण कार्य और गांधी नगर स्थित अमरचंद जी दायमा के मकान से दिलीप जी भाटी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य शुभारंभ किया। उन्होंने ग्राम बोराज में रतन सिंह जी के मकान से राणा के तालाब शमशान तक सड़क निर्माण व हथाई से गोपाल की दुकान होते हुए मंगल हालु जी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। आंतेड में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। बोराज में  उन्हें गुड़ से तौला गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उनकी अगवानी की और मंगल गीत गाए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर के चंहुमुुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे है। पिछले बजट में अजमेर को सैकड़ों करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात मिली थी। इन सभी बजट घोषणाओं पर पूरी गम्भीरता के साथ काम किया जा रहा है। यह पहली बार है जब एक बजट में अजमेर को इतनी सारी सौगातें मिली हो। अजमेर को चिकित्सा के क्षेत्र मेंं हब बनाने के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल मेें करोड़ो रूपए की लागत से सुपरस्पेशिलिटी ब्लॉक तैयार किया जाएगा। अजमेर उत्तर के कोटड़ा क्षेत्र मेंं सैटेलाइट अस्पताल का भवन बनना शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर आरोग्य मन्दिर स्थापित किए गए है । लोगों को उनके घर के पास ही उपचार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह शिक्षा, रोजगार, आर्युवेद, खेल, तकनीकी शिक्षा एवं अन्य विविध क्षेत्रों में अजमेर के लिए कई अहम घोषणाएं हुई है। इन सभी घोषणाओं पर काम भी शुरू हो गया है। अधिकांश कामों के लिए स्थान चयन कर भूमि आंवटन की प्रक्रिया कर ली गई है। शीघ्र ही यह सभी काम अजमेर की विकास धारा में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। recent visitors 57

लौंगिया व छतरी योजना में भी होगा शुभारम्भ, राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों का किया लोकार्पण

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि हम अजमेर उत्तर के प्रत्येक निवासी को उसके घर के आस-पास चिकित्सा सुविधा देने की दिशा में काम कर रहे हैं। संभाग के सबसे बडे जवाहर लाल नेहरू अस्पताल से लेकर आयुष्मान आरोग्य मन्दिर तक क्षेत्र का प्रत्येक निवासी मेडिकल सुविधा की कवरेज में होगा। आरोग्य मन्दिर मौहल्लों में सामान्य बीमारियों के मरीजों के लिए वरदान सिद्ध होंगे। उन्हें घर के पास ही मेडिकल सुविधा उपलब्ध होगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर उत्तर क्षेत्र के कुन्दन नगर एवं फ्रेन्डस कॉलोनी में आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों का शुभारम्भ किया। इन स्थानीय अस्पतालों पर चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की गई है। यहां सामान्य बीमारियों के साथ ही डायबिटीज व ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियों का भी उपचार किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। संभाग के सबसे बडे जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में शीघ्र ही सुपर स्पेशलिटी सेवाएं भी उपलब्ध होगी। इसके लिए बजट में घोषणा की गई है और स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है। इसके निर्माण व सुविधाओं की स्थापना पर 200 करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि खर्च होगी। देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर क्षेत्र के लिए बजट में ही नए सैटेलाइट अस्पताल की घोषणा की गई है। अस्पताल के लिए भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य की शुरूआत की गई है। जल्दी यह भवन भी आमजन को उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में पंचशील में शहरी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र की स्थापना करवाई गई थी। यह अस्पताल भी आमजन को राहत दे रहा है। इसी तरह विभिन्न स्तर के अस्पतालों से आमजन को उनके घर के पास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है। एलोपैथी चिकित्सा के साथ ही आयुर्वैदिक चिकित्सा के क्षेत्र में भी अजमेर ने उपलब्धि हासिल की है। यहां आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह अजमेर में बालिका सैनिक स्कूल के लिए हाथी खेड़ा में भूमि चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी प्रकार रोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम आईटी पार्क के रूप में सामने आया है। इसके लिए माकड़वाली में भूमि आवंटित हो गई है। जल्द ही इसकी शुरूआत की जाएगी। इसी तरह आरआईटी, स्पोट्र्स कॉलेज, खेल अकादमी, अन्य बजट घोषणाएं अजमेर के विकास में  मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मन्दिर आमजन को उनके घर के पास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बडा कदम है। अब आमजन को चिकित्सा सुविधा के लिए घर से दूर नहीं जाना पडेगा। जल्द ही लौंगिया व छतरी योजना क्षेत्र में भी आरोग्य मन्दिर खोले जाएंगे। recent visitors 77

लम्बित प्रश्नों पर जीरो पेंडेन्सी के साथ आदर्श बनाये, राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव सहित अधिकारियों की बुलाई उच्च बैठक

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा आमजन की समस्या के समाधान का सशक्त प्लेटफार्म है। विधायकों द्वारा जन समस्याओं के संबंध में उठाये गये मुद्दों के निराकरण विधानसभा के पवित्र सदन में होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारीगण समस्याओं के निराकरण करने में सहयोगी बने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मिशन रूप में कार्य करने से ही राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों का परिणाम धरातल पर दिखाई दे सकेगा। श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा से संबंधित प्रश्नों के जवाब के मामले में उल्लेखनीय सुधार हुए है, लेकिन अभी और अधिक बेहतर किये जाने की आवश्यकता है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शुक्रवार को यहां विधानसभा में लम्बित प्रश्नों, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों, विशेष उल्लेख प्रस्तावों, आश्वासनों एवं याचिकाओं के संबंध में राज्य सरकार के मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अधिकारियों को दिये सख्‍त निर्देश, जवाब समय सीमा में भेजे- श्री देवनानी ने कहा कि प्रश्नों के जवाब लम्बे समय तक विधानसभा को प्राप्त नहीं होना चिन्ता का विषय है। उन्होंने अधिकारियों को सख्‍त निर्देश दिये कि विधानसभा के प्रश्नों के जवाब समय सीमा में भेजा जाना सुनिश्चित करें। यह महत्वपूर्ण कार्य है। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के तीसरे सत्र से पहले 20 जनवरी तक सभी प्रश्नों के जवाब  विधानसभा को आवश्यक रूप से भेजे। श्री देवनानी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, स्वायत्त शासन विभाग, शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग, नगरीय विकास विभाग और गृह विभाग का नाम प्रमुखता से लेकर कहा कि इन विभागों में विधानसभा के प्रकरण अधिक संख्या में लम्बित है। श्री देवनानी ने कहा कि इन विभागों को प्राथमिकता से गम्भीर होकर विधानसभा के मामलों का निस्तारण समय सीमा में करना होगा। श्री देवनानी अधिक प्रश्नों के बकाया जवाबों वाले विभागों के अधिकारियों से रूबरू हुए और उनसे प्रश्नों के जवाब नहीं आने के कारणों की जानकारी ली। श्री देवनानी ने कहा की विधानसभा की समितियों की कार्यवाही को भी प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता से लें ताकि ऑडिट पैराओ पर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध समय पर कार्रवाई हो सके। प्रश्नों के मामले में दुबारा ना बुलानी पडे बैठक- श्री देवनानी ने कहा कि अधिकारी विधानसभा से संबंधित मामलों में इस तरह की मॉनिटरिंग करें की लम्बित प्रश्नों के मामले में भविष्य में अन्य बैठक बुलाने की आवश्यकता ही ना हो। जनहित के मामलों का निस्तारण विधानसभा में समय सीमा में कराया जाना सशक्त लोकतंत्र के लिये आवश्यक है। कैम्प लगाये और निस्तारण करें- श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा से संबंधित प्रश्नों के मामले में विभाग के अधिकारियों के साथ कैम्प लगाकर युद्ध स्तर पर कार्य निस्तारण की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि यह गभीर मामले है इन्हें समय से निर्णित किया जाना आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि यदि इन मामलों में कोई समस्या है तो बताये और उसके साथ ही समस्या के निराकरण के मार्ग भी सुझाये, ताकि परिणामदायक कार्य हो सके। विधानसभा के प्रति संवेदनशील बने- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि अधिकारीगण विधानसभा के प्रति संवेदनशील बने। सदन में 200 विधायकगण बैठते हैं। राज्य सरकार भी यहां राज्य कार्यों को सम्‍पादित करती है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण विधानसभा को गम्भीरता से ले। अधिनस्थ अधिकारियों की कार्य व्यवस्था को प्रभावी बनाये और परिणाम देने वाला परिश्रम करें। यह विधानसभा है यहां परिणाम धरातल पर आने चाहिए- श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा का सदन आमजन का सदन होता है। आमजन विधायकों को निर्वाचित कर विधानसभा में भेजते है। जन समस्याओं का निराकरण आवश्यक रूप से प्रभावी तरीके से किया जाना आवश्यक है, ताकि धरातल पर परिणाम दिखाई दे सके। देवनानी ने कहा कि तीस दिन विधानसभा चलती है। एक विभाग के लिये पांच दिन का ही समय आता है। विधानसभा से अधिक महत्वपूर्ण कोई कार्य नहीं हो सकता है। विधानसभा में बैठकों के दौरान वरिष्ठ अधिकारीगण दीर्घा में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जनता को यथा समय जवाब मिलने पर सन्तुष्टि होती है। प्रदेश के अधिकारीगण अनुभवी है। उनके अनुभवों का लाभ राज्य को होना चाहिए। श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान के लोग धैर्यवान है। उनकी कठिनाईयों का निराकरण करना हम सभी का प्रथम दायित्व है। बोर्ड निगमों के प्रतिवेदन नहीं आने पर जिम्मेदारी तय करें- श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा में राज्य के निगमों, बोर्ड आदि के प्रतिवेदन समय पर नहीं आते है। यह ठीक नहीं है। इसे गम्भीरता से ले और जिम्मेदारी तय करें।विभागों में बने प्रकोष्ठों को सुदृढ करें- श्री देवनानी ने अधिकारियों से पूछा कि प्रश्नों के जवाब भेजने में क्या कठिनाई है? क्यों प्रश्नों के जवाब लम्बित रहते है। किस स्तर पर विधानसभा के कार्यों को गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे पीडा है कि प्रश्नों के जवाब निर्धारित समय सीमा में नहीं आ रहे है। श्री देवनानी ने कहा कि प्रत्येक विभाग में विधानसभा प्रकोष्ठ संचालित होने के बावजूद भी प्रश्नों के जवाब नहीं आना दु:खद है। राज्य सरकार और विधानसभा का उद्देश्य एक ही है- श्री देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार और विधानसभा के कार्यों का उद्देश्य एक ही है। विधायकों द्वारा पूछे जा रहे प्रश्नों के जवाब तय समय सीमा में आये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और विधानसभा के अधिकारीगण प्रश्नों के जवाब में आ रही कठिनाइयों को मिलकर दूर करें और समय पर प्रश्नों के जवाब भेजे जाना सुनिश्चित करें। लोकतंत्र के प्रति लोगों के विश्वास को बनाये रखें- श्री देवनानी ने कहा कि लोकतंत्र में जन महत्वपूर्ण होता है। जनता का लोकतंत्र के प्रति विश्वास को बनाये रखने में हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आप और हम सभी मिलकर लोकतंत्र के लिए प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रहे है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा के सदन संचालन से संबंधित किसी भी कार्य में ढिलाई बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारी पर सख्त कार्यवाही होगी। बैठक में मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने कहा कि प्रश्नों के सन्दर्भ में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अनेक बार समीक्षा की जा रही है। राज्य सरकार उनके इस कदम में पूरी तरह से सहभागी … Read more

अजमेर के विकास रोडमैप पर विशेषज्ञों एवं प्रबुद्धजनों से चर्चा, राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष की पहल

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए अनूठी पहल की है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं अन्य पहलुओं पर विकास के प्रस्ताव तैयार करने के लिए विषय विशेषज्ञों एवं प्रबुद्धजनों से चर्चा की है। दो दिन तक चली इन चर्चाओं में अजमेर रिंग रोड, नया हैलीपेड, स्किल डवलपमेंट सेंटर, सिरेमिक हब, गारमेंट हब, खेल मैदान एवं अन्य कई महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं। इन सुझावों पर प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सर्किट हाऊस में दो दिन तक शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी, स्किल डवलपमेंट एवं अन्य पहलुओं पर विषय विशेषज्ञों एवं शहर के प्रबुद्धजनों व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। इन चर्चाओं में कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए हैं। विषय विशेषज्ञों ने कहा कि अजमेर का सुव्यवस्थित एवं उन्नत विकास प्लान तैयार करने के लिए शहर के चारों तरफ से अजमेर में आने वाली सड़कों का जाल बिच्छा होना चाहिए। इसके लिए रिंग रोड होना अतिआवश्यक है। श्री देवनानी ने बताया कि करीब 1400 करोड़ रूपए का प्रस्ताव तैयार कर केन्द्र सरकार को भेजा जा रहा है। इसके लिए संबंधित मंत्री से भी चर्चा हो गई है। बैठक में सुझाव आया कि महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय एवं सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में नए विषयों और विभागों की शुरूआत की जाए। यहां बीएड़, एमएड़ व अन्य विषयों की पढ़ाई भी हो। इसी तरह पालरा में स्थित इलेक्ट्रोनिक्स डिपार्टमेंट में स्किल डवलपमेंट सेंटर शुरू हो। अजमेर में सिरेमिक हब एवं गारमेंट हब भी शुरू किए जा सकते है। इसी तरह फॉयसागर झील का भी पूरा विकास किया जाए। यहां नया घाट, चारो तरफ चार दिवारी, वॉटर स्पोर्टस और फाउंटेन शो हो तो यहां पर्यटकों में और वृद्धि हो सकती है। रोप-वे की शुरूआत भी फॉयसागर से ही की जाए।      बैठक में नई मिसिंग लिंक सडकें बनाने, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत व नवीनीकरण, आईटी पार्क में बड़ी कम्पनियों का डाटा सेंटर लाने, चौरसियावास तालाब का विकास, फैक्ट्री इंस्पेक्टर कार्यालय अजमेर में भी शुरू करवाने, मोइनिया ईस्लामिया स्कूल परिसर के प्रथम तल पर नया समारोह स्थल तैयार करने आदि सुझाव भी आए। इसी तरह लोहागल क्षेत्र में गौशाला की जमीन का विकास, नया खेल मैदान बनाने, नागफणी क्षेत्र में नया हैलीपेड तैयार करने, आनासागर में आने वाले नालों के पानी को चैनल बनाकर फिल्टर प्लांट तक ले जाने, फिल्टर प्लांट को पूरी क्षमता से संचालित करने, दीपक नगर योजना क्षेत्र का विकास, एचएमटी की 250 बीघा जमीन का उचित उपयोग, पुष्कर घाटी मार्ग को चौड़ा करने, शहर में सभी मार्गों पर अतिक्रमण हटाने आदि सुझाव भी आए। विषय विशेषज्ञों ने कहा कि आईटी पार्क में बड़ी कम्पनियों के डाटा एवं साईंस सेंटर स्थापित किए जाए। देवनानी ने बताया कि रोडवेज बस स्टैण्ड का भी पुनरूद्धार किया जा रहा है। इस पर करोड़ों रूपए खर्च होंगे। पिछले बजट में अजमेर जिले के लिए 1500 करोड़ रूपए की घोषणा हुई है। इन घोषणाओं पर पूरी गंभीरता को साथ अमल किया जा रहा है। recent visitors 64

विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, राजस्थान-अजमेर में इमरजेंसी वार्ड से डॉक्टर गायब और सोनोग्राफी कक्ष पर मिला ताला

अजमेर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार शाम जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की कई अव्यवस्थाएं उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में तैनात दोनों चिकित्सा अधिकारी ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले, जिनमें से एक डॉक्टर की गैरमौजूदगी की कोई जानकारी नहीं थी, जिस पर उनकी गैरहाजिरी दर्ज की गई। वहीं सोनोग्राफी कक्ष पर भी ताला लटका मिला, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निरीक्षण के दौरान डॉ. सुभाष सैनी और डॉ. मोनिका बिना सूचना के ड्यूटी से गायब मिले। स्टाफ ने बताया कि डॉ. सैनी दूसरे वार्ड में गए थे, जबकि दूसरे डॉक्टर के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने हाजिरी रजिस्टर में डॉक्टर की गैरहाजिरी दर्ज करवाई। अस्पताल में सोनोग्राफी सेंटर पर भी ताला लगा मिला। मरीजों ने बताया कि दो घंटे से कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं है। देवनानी ने तुरंत अधिकारियों से बात कर कक्ष का ताला खुलवाया और मरीजों की जांच शुरू करवाई। आपातकालीन वार्ड में अधिकतर नर्सिंग स्टूडेंट तैनात पाए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि नर्सिंग स्टूडेंट के साथ सीनियर नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहना चाहिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि स्टाफ यूनिफॉर्म में रहे ताकि मरीज उन्हें आसानी से पहचान सकें। देवनानी ने अस्पताल प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया और अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे को निर्देश दिए कि अस्पताल में नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाहियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। recent visitors 104

विधानसभा अध्यक्ष ने रखी 37.96 करोड़ के कायों की आधारशिला, राजस्थान-अजमेर जिला बनेगा उन्नत

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर का योजनाबद्ध आधारभूत विकास किया जाएगा। इस कार्य में धनराशि एवं संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पानी, सड़क, शिक्षा, रोजगार और आईटी जैसे क्षेत्रों में काम करवाया जाएगा। आईटी पार्क, सर्विस रिजर्व वायर के लिए भी भूमि आंवटित हो चुकी है। कोटड़ा सैटेलाइट अस्पताल का कार्य शुरू हो गया है। शेष कार्य भी जल्द शुरू होंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर जिले के पृथ्वीराज नगर योजना एवं विजयाराजे सिंधियां नगर में 37.96 करोड़ रूपये की विकास कार्यों की नींव रखी। इसके तहत 27.47 करोड़ रूपये की लागत से पृथ्वीराज नगर में जल वितरण व्यवस्था के कार्य हाेंगे। 3.97 करोड़ रूपये से पृथ्वीराज नगर योजना में सड़क विकास कार्यों करवाएं जाएंगे। इसी प्रकार 6.52 करोड़ रूपये की लागत से पृथ्वीराज नगर योजना के विभिन्न ब्लॉकों में विद्युतिकरण आदि कार्य करवाएं जाएंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि किसी भी शहर एवं संस्कृति की उन्नति एवं वैचारिक विकास तभी सार्थक है जब वह अपनी संस्कृति, इतिहास एवं विरासत पर गर्व कराना सीखे। इसी सोच के साथ अजमेर के विकास में प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं देशी नायकों को जोड़ा जा रहा है ताकि हमारी युवा पीढ़ी और भावी पीढ़ियां अपने शानदार अतीत से सीख ले सकें। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव में वादा किया था कि कोटड़ा क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के विपरीत बनाए जा रहे तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त होगा। यह आवंटन निरस्त कराया जा चुका है। इसी तरह अजमेर के लोगों और अजमेर आने वाले सैलानियों, श्रद्धालुओं को प्राचीन इतिहास से रूबरू कराने के लिए होटल खादिम का नाम बदल कर होटल अजयमेरू किया गया है। अजयमेरू अजमेर का प्राचीन नाम है और अजमेर के संस्थापक राजा अजयराज चौहान से जुड़ा हुआ है। अब अजमेर आने वाले व्यक्ति जब भी होटल अजयमेरू जाएंगे, उन्हें अजमेर के गौरव की अनुभूति होगी। इसी कड़ी में आने वाले दिनों में फॉयसागर का नाम बदल कर वरूण सागर किया जाएगा। फॉयसागर नाम अंग्रेजी मानसिकता और उनके कुराज का परिचायक है। इसे बदल कर भारतीय शास्त्रों में वर्णित वरूण देवता के नाम पर किया जाएगा। इसी तरह अंग्रेजों के कुराज के ही प्रतीक नाम किंग एडवर्ड मेमोरियल केईएम का नाम भी बदला जाएगा। इसका नाम महान भारतीय संत महर्षि दयानन्द सरस्वती के नाम पर महर्षि दयानन्द मेमोरियल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में अजमेर के विकास के लिए अथक प्रयास किए गए हैं। राजस्थान सरकार के बजट में अजमेर जिले के लिए 1500 करोड़ रूपए की घोषणाएं हुई हैं। इतनी बड़ी राशि अजमेर को कभी नहीं मिली। आजादी के बाद पहली बार किसी बजट में अजमेर को कभी नहीं मिली। आजादी के बाद पहली बार किसी बजट में अजमेर को इतनी बड़ी राशि मिली है। इसका बड़ा हिस्सा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में खर्च होने जा रहा है। कोटड़ा क्षेत्र में सैटेलाइट अस्पताल की शुरूआत हो चुकी है। इसी तरह 56 करोड़ रूपए की लागत से सड़कें व नाले अजमेर उत्तर में बनने जा रही है। अजमेर में सुपर स्पेशलिटी अस्पतालए आईटी पार्क, आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, स्पोट्र्स कॉलेज, स्पोटर्स अकादमी सहित विभिन्न कार्य होंगे। इन बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की शुरूआत हो चुकी है। शीघ्र ही यह सभी कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। recent visitors 66

फॉयसागर रोड पर नहीं होगा जल भराव, राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने 1.40 करोड़ लागत के नाला निर्माण का किया शुभारम्भ

अजमेर/जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को जल भराव की क्षमता से मुक्त करने के लिए 100 साल पुराने मास्टर ड्रेनेज प्लान पर काम किया जा रहा है। शहर में पुराने बंद पड़े नालों को खोलने और उन पर हुए अतिक्रमणों को हटाया जाएगा ताकि हर बार बारिश में अलग-अलग स्थानों पर जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान हो सके। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर में फॉयसागर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित नाले के जीर्णोद्धार व पुर्नर्निमाण कार्य का शुभारम्भ किया। यह नाला 1 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से बनाया जाएगा। इस नाले के निर्माण से फॉयसागर रोड पर जल भराव की समस्या का समाधान होगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को बरसात के दौरान जल भराव की समस्या से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए काम किया जा रहा है। प्रशासन को निर्देश दिए गए है कि आजादी के पहले बने अजमेर के मास्टर प्लान पर काम किया जाए। यह प्लान मूल रूप से अजमेर के मुख्य मार्गों एवं कॉलोनियों से बरसाती पानी को निकालने के लिए बना था। विभिन्न क्षेत्रों में बने इन नालों को पुनर्जीवित कर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजमेर का मास्टर ड्रेनेज प्लान अजमेर की लाइफ लाईन था। यह प्लान शहर के विभिन्न नालों को सीधे एस्केप चैनल से मिलाकर खानपुरा तालाब और आगे की तरफ ले जाता था। लम्बे समय तक देखरेख के अभाव में इनमें से कुछ नाले मिट्टी व मलबे से बंद हो गए और कुछ नाले अतिक्रमण के कारण बंद हुए। इन सभी नालों को पुर्नजीवित कर इन्हें सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फॉयसागर रोड़ का नाला भी निर्माण होने से क्षेत्र में जल भराव व  इससे होने वाली अन्य परेशानियों से निजात मिलेगी। उन्होंने नाले के आसपास के लोगों से आग्रह किया कि यहां पर अतिक्रमण नहीं करे। इसकी नियमित रूप से सफाई करवाई जाएगी। इस अवसर पर अन्य जन प्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे। recent visitors 199