पुलिस ने 2 हमलावरों को पकड़ा, छत्तीसगढ़-रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर बदमाश पर फायरिंग

रायपुर। राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल के बाहर कुछ बदमाश एक आदतन अपराधी पर दो राउंड गोली फायर कर फरार हो गए थे। इस मामले में रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को रायपुर और दुर्ग की सीमा से गिरफ्तार किया है। दोनों शहर छोड़ने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किये गए कट्टे को भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में इन दो आरोपियों के साथ अन्य बदमाश भी शामिल थे, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनका नाम शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज (उम्र 25 साल) और दूसरे का नाम शाहरूख (उम्र 19 साल) है। वहीं इस वारदात में शामिल एक और आरोपी फरार है, जिसका नाम हीरा छुरा है। यह तीनों आरोपी मौदहापारा के रहने वाले है। शहर छोड़ने की फिराक में थे दोनों जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में घायल शेख साहिल जेल में बंद अपने भाई से मिलने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचा था। मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही हमलावरों में शामिल एक युवक उससे बातचीत करने लगा। इसी दौरान दूसरे युवक ने गोली चला दी। हमला करने के बाद आरोपी भाग गए थे। राज्य की राजधानी में सेंट्रल जेल के बाहर हुई इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी, इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गंज थाना में अपराध दर्ज कर 10 अलग-अलग टीमों का गठन किया और उन्हें हमलावरों को ढूंढकर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। हमलावरों को पकड़ने के लिए रायपुर पुलिस ने शहर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाने के साथ ही नाकेबंदी भी लगायी। इस दौरान पुलिस ने रायपुर और दुर्ग की सीमा पर मौजुद नंदनवन के पास से शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज (उम्र 25 साल) और मोहम्मद शाहरूख को धर दबोचा। पूरी प्लानिंग के साथ आए थे हमलावर बता दें कि पुलिस के हत्थे चढ़े इन हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते साहिल पर हमला किया है। इसके लिए बदमाश बाकायदा पूरी प्लानिंग के साथ सेंट्रल जेल पहुंचे थे। वारदात के वक्त शाहनवाज और शाहरुख के अलावा उनके साथ एक दूसरी बाइक पर दो अन्य युवक सवार थे। इनकी योजना थी कि अगर पहले हमले में कोई चूक हुई तो दूसरी बाइक पर सवार हमलावर साहिल पर गोली चलाकर फरार हो जाएंगे। पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान इन युवकों से करीब आधा दर्जन से अधिक युवक संपर्क में थे। शहर में आपराधिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा – संदीप मित्तल, ASP क्राइम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल ने बताया कि आरोपियों की पतासाजी में टीमें लगी हुई थीं। शहर के सीमाओं पर चेकिंग, बस स्टैंड, स्टेशन समेत कई स्थानों पर छापेमारी भी की गई। जिसके बाद गोली चलाने वाले दो आरोपी शाहनवाज और शेख शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरी वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शहर में आपराधिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49