Thursday, July 16, 2026 8:49 am

सभी बैंकर्स तैयार हुए तो एक जनवरी से राज्य सरकार ने बैंकों से एक जैसा समय करने को कहा

भोपाल  यदि सब-कुछ ठीक-ठाक रहा और सभी बैंकर्स तैयार हुए तो एक जनवरी 2025 से सभी बैंकों के कारोबार का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे हो जाएगा। राज्य सरकार ने भी बैंकों से एक जैसा समय करने को कहा है।  दरअसल, स्टेट लेवल बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठक में बीते माह यह बात सामने आई थी कि सभी बैंकों का समय समान होना चाहिए। इसे लेकर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक की तरफ से पत्र जारी किया है। सर्वसम्मति के बाद एलडीएम जिले के कलेक्टर के सामने पक्ष रखेंगे। बैंक कर्मचारी संगठन भी सहमत केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के ज्वाइंट जनरल सेकेट्री केके त्रिपाठी कहते हैं कि यूनिफार्मेटी होना चाहिए। यह ग्राहक और बैंक दोनों के लिए अच्छा है। यूनियन बैंक एलाइज एसोसिशन के महासचिव देवेन्द्र खरे का कहना है कि सभी बैंकों का समय समान होना चाहिए। उनका कहना है कि बीच में शहरी और ऑफिस के हिसाब से बैंकों का समय अलग- अलग निर्धारित किया था। उससे ग्राहकों को भी परेशानी हुई। चूंकि सभी बैंक टेक्नोलॉजी आधारित है। अभी ये है स्थिति बैंकों के खुलने का समय अभी कहीं 10 बजे तो कहीं 10.30 बजे तो कुछ तो 11 बजे से खुलते हैं। जानकारों का कहना है कि कई ब्रांचों में तो स्टॉफ की कमी के चलते ग्राहकों को काफी समय तक बैंक में रहना पड़ता है। बैंकों से मांगी जा रही रिपोर्ट जिले के बैंकों से रिपोर्ट मांगी जा रही है। बातचीत भी की जा रही है। सभी बैंकों की रिपोर्ट आने के बाद इसे कमेटी में रखा जाएगा। इस पर कलेक्टर निर्णय लेते हैं। -आलोक चक्रवर्ती, एलडीएम, भोपाल recent visitors 65

बेखौफ बदमाश ने शामली में दिनदहाड़े बैंक मैनेजर से 40 लाख की लूट, होम लोन नहीं चुका पा रहा था, मैनेजर ने दे दिए 40 लाख

शामली  उत्तर प्रदेश के शामली शहर में एक्सिस बैंक में दिन के समय सबकुछ सामान्य चल रहा था। बैंक के रोजाना कामकाज के बीच नकाब लगाए हुए एक शख्स बैंक मैनेजर के चैम्बर में चला गया और उसने खुद के ऊपर होम लोन होने की बात कही। इतने में तमंचा निकालते हुए उसने मैनेजर पर तान दिया और बोला- आज या तो मैं मर जाऊंगा या फिर तुम्हें मार दूंगा। घबराए मैनेजर ने कैशियर को 40 लाख रुपये निकालकर लाने का आदेश दिया। बैग में पैसे लेकर वह कैशियर को गन पॉइंट पर लिए हुए फरार हो गया। पुलिस अब मामले की तलाश में जुटी है। उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में दिनदहाड़े बेखौफ एक बदमाश ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात बदमाश ने बैंक मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर लूट की है और बैंक से 40 लाख रुपए की लूट कर आराम से मौके से फरार हो गया है। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। तस्वीरों में आप देख भी सकते हैं कि किस तरह से बदमाश बैंक मैनेजर के चैम्बर में बैठा हुआ और वहीं पर मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर 40 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया और बैंक मैनेजर और बैंक स्टॉफ के हाथ ऊपर कराकर बैंक से फरार हो गए। बैंक में सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था। सुरक्षा गार्ड के मुताबिक बैंक मैनेजर ने बदमाश पर गोली चलाने से मना कर दिया था। यह पूरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक की है। घटना से पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया और आनन-फानन में एसपी राम सेवक गौतम कई थानों की पुलिस के साथ मौक़े पर पहुंचे और इस पूरे घटनाक्रम की जाँच पड़ताल की। एसपी रामसेवक गौतम की तरफ से पूछताछ के दौरान बैंक मैनेजर नमन जैन ने बताया कि एक नकाबपोश बदमाश बैंक मे घुसा और वो सीधा मेरे केबिन में आ गया और मुझे उसने बताया कि उसके ऊपर 38 लाख रुपए का होम लोन है, जिसको वह चुका पाने में असमर्थ है। इसके बाद आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और कहने लगा या तो आज मैं मर जाऊंगा या फिर तुम्हें मार दूंगा। मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर बदमाश ने 40 लाख रुपए की डिमांड की, जिसके बाद मैनेजर ने कैशियर को 40 लाख रुपए लेकर अपने केबिन में आने के लिए कहा। जैसे ही कैशियर मैनेजर के कैबिन में 40 लाख रुपए लेकर पहुंचा तो अज्ञात बदमाश ने पैसे एक बैग में रख लिए और मैनेजर और कैशियर को गन पॉइंट पर लेकर बैंक से फ़िल्मी स्टाइल में बाहर निकला और रफूचक्कर हो गया। recent visitors 78