Monday, July 6, 2026 9:02 pm

खिलाड़ी मनवा रहे प्रतिभा का लोहा, छत्तीसगढ़-बीजापुर में बस्तर ओलंपिक में जुटे अंदरूनी क्षेत्रों के युवा

बीजापुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सपनों को साकार करते हुए बीजापुर के सुदूर अंचलों के खिलाड़ी बस्तर ओलंपिक में अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने मैदानों में जुटे हुए हैं। विकास की सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा के साथ बढ़ते हुए विकसित बीजापुर के युवा खिलाड़ी बस्तर ओलंपिक में अपने जोश और जूनून का भलीभांति परिचय करा रहे है। बस्तर ओलंपिक का ब्लॉक स्तरीय आयोजन का आगाज बीजापुर और भैरमगढ़ ब्लॉक में हो गया है। अंदरूनी क्षेत्रों के हजारों खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिए सुशासन का सूर्योदय के साक्षी बने। ब्लॉक स्तरीय आयोजन बीजापुर के मिनी स्टैडियम एवं भैरमगढ़ में 18 से 21 नवंबर तक चलेगा जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। बस्तर ओलंपिक में दो वर्गों के खिलाड़ी 14 से 17 वर्ष एवं 17 वर्ष से अधिक गोला फेक, तवा फेक, लंबी कूद, लंबी दौड़, रिलेरेस, बैडमिंटन, फुटबाल, कबड्डी, तीरंदाजी, कराते, वालीबॉल, रस्साकसी जैसे विविध खेलों में प्रतिभागी बने हैं। बीजापुर के मिनी स्टेडियम में हुए शुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य बी पुष्पा राव, नगरपालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, जनपद अध्यक्ष बोधी ताती,  जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, श्रीनिवास मुदलियार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, जीत और हार खेल का हिस्सा होता है जीतने पर अति आत्मविश्वास न हो, न ही हारने पर निराश होने की बात कही। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल, एसडीएम बीजापुर उत्तम सिंह पंचारी सहित अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। recent visitors 84

दोनों डिप्टी सीएम रहे मौजूद, छत्तीसगढ़-रायपुर में सीएम ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो और शुभंकर का किया अनावरण

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने रायपुर में 2 नवंबर को बस्तर ओलंपिक के शुभंकर (Mascot) और लोगो का अनावरण किया। सीएम साय ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित थे। बता दें कि बस्तर ओलंपिक के लोगो में बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राज्य पक्षी पहाड़ी मैना (Hill Myna) और राज्य पशु वनभैंसा (Forest Buffalo) बस्तर ओलंपिक के मस्कट बने। उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के युवाओं को विकास की मुख्यधारा (Main Stream) से जोड़ने, खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और जनता का शासन से मजबूत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से 5 नवंबर से 10 दिसंबर तक बस्तर ओलंपिक 2024 (Bastar Olympics) का आयोजन किया जा रहा है। recent visitors 128