पर्थ टेस्ट-भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया: दूसरी पारी में 238 रन पर सिमटी कंगारू टीम

Perth Test-India beats Australia by 295 runs: Kangaroo team all out for 238 runs in second innings जसप्रीत बुमराह ने मैकस्वीनी, लाबुशेन और हेड के विकेट लिए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में 295 रन से हरा दिया है। टीम ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में सोमवार को मैच के चौथे दिन 534 रन चेज कर रही कंगारू टीम को दूसरी पारी में 238 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने 6 विकेट पर 487 रन पर दूसरी पारी घोषित कर दी थी। टीम इंडिया ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी। भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्‌डी, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज। recent visitors 262

BCCI ने बदले नियम, अब बल्लेबाज को दिया जाएगा आउट अगर… जानें गेंद पर लार लगाने पर क्या होगा?

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी से पहले क्रिकेट की प्लेइंग कंडीशन को लेकर कुछ बदलाव किए हैं. यानी क्रिकेट खेलते वक्त अब ख‍िलाड़‍ियों को इन बातों का खास ध्यान रखना होगा. भारत में नया घरेलू सीजन शुक्रवार (11 अक्टूबर) को रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के साथ शुरू हो गया, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कहना है कि अगर कोई बल्लेबाज बिना चोट के किसी कारण रिटायर हो जाता है, तो उसे तुरंत आउट मान लिया जाएगा. यानी वह उस पारी में बल्लेबाजी नहीं कर पाएगा,  भले ही विरोधी टीम के कप्तान को कोई परेशानी ना हो. इस बारे में को राज्य टीमों को को बीसीसीआई की ओर से प्रेस रिलीज भेजी गई. जिसमें बदले हुए नियमों के बारे में जानकारी दी गई. क्या क्या बदलाव हुए  हैं, आइए आपको बताते हैं. 1- चोट, बीमारी या अपरिहार्य कारण के अलावा किसी भी कारण से रिटायर होने वाला बल्लेबाज को रिटायर होते ही तुरंत आउट माना जाएगा और विरोधी कप्तान की सहमति से भी उसे बल्लेबाजी पर लौटने का विकल्प नहीं मिलेगा. 2- गेंदबाजी में, यदि किसी टीम ने गेंद पर लार लगाई है, तो पेनल्टी लगाने के अलावा गेंद को तुरंत बदलना होगा. 3- बीसीसीआई ने रन रोकने के नियम में भी बदलाव किया है. नए संशोधित नियम के अनुसार- जब बल्लेबाज क्रॉस करने के बाद रन रोकने का फैसला करते हैं और ओवरथ्रो से बाउंड्री मिलती है, तो फिर से क्रॉस करने से पहले केवल बाउंड्री यानी 4 स्कोर के दौरान मारी जाएगी. बीसीसीआई ने कहा है कि यह आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के दौरान हुए समझौते के अनुरूप है. 4- एक और बदलाव सीके नायडू कंपटीशन से प्वाइंट्स आवंटन से संबंधित है. नए नियम में दो पर‍िस्थ‍ित‍ि बताई गई हैं. पर‍िस्थ‍ित‍ि 1: टीम 'ए पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 98 ओवरों में 398 रन पर ऑल आउट हो जाती है तो उन्हें 4 बल्लेबाजी अंक मिलेंगे. वहीं फील्डिंग करते समय टीम ए को 5 पेनल्टी रन दिए जाएंगे, जिसके परिणामस्वरूप टीम ए का स्कोर अब 98 ओवरों में 403 हो जाता है, टीम ए को अब 5 बल्लेबाजी अंक मिलेंगे. पर‍िस्थ‍ित‍ि 2: वहीं टीम 'ए' पहले बल्लेबाजी करती है और 100.1 ओवर में 398 रन पर ऑल आउट हो जाती है तो उन्हें 4 बल्लेबाजी अंक मिलेंगे. वहीं टीम 'ए' को फील्ड‍िंग करते समय 5 पेनल्टी रन मिलते थे, जिसके परिणामस्वरूप टीम ए का स्कोर अब 100.1 ओवर में 403 हो जाता है. उन्हें 5वां बल्लेबाजी अंक नहीं मिलेगा. कहां-कहां लागू होगा नियम क्रिकबज के हवाले से जो रिपोर्ट सामने आई है उसकने अनुसार- यह नियम बीसीसीआई के सभी घरेलू मैचों के लिए लागू होगा. यह नया नियम सभी मल्टी-डे मैचों और सभी ल‍िम‍िटेड ओवर्स के मैचों के लिए भी लागू होगा. दिलचस्प बात यह है कि बीसीसीआई ने कहा है कि यह न‍ियम सुपर ओवर की स‍िचुएशन में भी लागू हो सकता है.   recent visitors 128