BRICS शिखर सम्मेलन पर आज दुनिया की निगाहें, भारत मंडपम में एक साथ नजर आएंगे पीएम मोदी, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन
The world’s eyes are on the BRICS summit today; PM Modi, Xi Jinping and Vladimir Putin will be seen together at the Bharat Mandapam. नई दिल्ली । भारत मंडपम में आज से 18वां ब्रिक्स सम्मेलन शुरू हो रहा है. दो दिनों तक चलने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में विकासशील और उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाले 11 देश शामिल होंगे. इसमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, भारत, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. ब्रिक्स सम्मेलन 2026 भारत की अध्यक्षता में हो रहा है. इसका थीम है- “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण.” वैश्विक कूटनीति के लिहाज से आज का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है. बता दें कि भारत 12 और 13 सितंबर को यहां 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. यहां यह भी जानना महत्वपूर्ण है कि भारत ने एक जनवरी को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली. 2026 में, ब्रिक्स अपनी स्थापना के 20 साल पूरे कर रहा है. इस उच्चस्तरीय सम्मेलन के दौरान, ब्रिक्स सदस्य देशों के नेता कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे. खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आपदा से निपटने की क्षमता और आवश्यक आपूर्ति श्रृंखला वैश्विक शासन व्यवस्था, व्यापार और निवेश, बहुपक्षवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात की थी. दोनों नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर जारी संघर्ष, नौवहन की स्वतंत्रता, सतत विकास, मानव-केंद्रित एआई और वैश्विक खाद्य सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. आज से शुरू हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और कई अन्य नेता शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे. मेलिसा हॉलो ने भारत आकर कैसा महसूस किया टीवी ब्रिक्स अफ्रीका मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर मेलिसा हॉलो ने कहा कि वह पहली बार भारत आई हैं. वह जहां रुकी थीं वह जगह उनकी उम्मीदों से कही ज्यादा अच्छी थी. “यह जगह वेन्यू के बहुत पास थी. पहले दिन से ही मैंने कुछ स्थानीय लोगों से मिलने के लिए सड़क पर टहलने का फैसला किया और यह बहुत अच्छा लगा.” ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर क्या बोलीं चीनी पत्रकार जिंगजिंग ली चीनी पत्रकार जिंगजिंग ली ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर कहा कि वह बहुत लंबे समय से BRICS को फॉलो कर रही हैं. उन्होंने कहा, “हम बहुत खुश हैं कि ब्रिक्स इस साल भारत में हो रहा है. ब्रिक्स सम्मेलन अगले साल चीन में होगा. तो यह एक टॉर्च रिले की तरह है और मैं BRICS परिवार के साथ मिलकर काम करने का बहुत इंतजार कर रही हूं क्योंकि हम करीबी पड़ोसी हैं. हम पार्टनर हैं. हमारे बहुत सारे सामान्य हित हैं. इसलिए मुझे लगता है कि यह सम्मेलन सभी ब्रिक्स परिवारों के लिए एक साथ काम करने, भरोसा बढ़ाने, लोगों के बीच मेलजोल बढ़ाने और बेशक हमारे व्यापार और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बहुत जरूरी है. इसलिए, मैं इस BRICS समिट से आने वाले नतीजों का इंतजार कर रही हूं.” भारत मंडपम, जहां 18वां ब्रिक्स समिट होने जा रहा है भारत मंडपम जहां आज यानी कि 12 सितंबर से 18वां ब्रिक्स समिट होने जा रहा है. भारत BRICS का फाउंडिंग मेंबर है. ब्रिक्स के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में भारत शनिवार और रविवार को नई दिल्ली में 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इससे पहले भारत 2012, 2016 और 2021 में तीन बार इसकी अध्यक्षता कर चुका है. recent visitors 6