भिंड में कानून व्यवस्था चौपट ,टोल प्लाजा पर दनादन फायरिंग, कर्मचारियों पर टूट पड़े बदमाश: कर्मचारी के पैर में लगी गोली; VIDEO आया सामने
Law and order in Bhind is in shambles, continuous firing at toll plaza भिंड । नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक टोल प्लाजा पर हमला कर दिया। बाइक से आए बदमाशों ने टोल प्लाजा पर बैठे कर्मचारियों पर गोलियां चलाई। एक कर्मचारी को कुर्सियों और अधिया (बंदूक) के बट से पीटा। घटना उमरी टोल प्लाजा पर रविवार रात को 7.50 मिनट पर हुई, जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में दो कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आते ही टोल कर्मचारियों पर की फायरिंग टोल प्लाजा पर हुए हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में टोल प्लाजा के दो कर्मचारी कुर्सी पर तो एक कर्मचारी बाइक पर बैठा नजर आ रहा है। तभी वहां तीन बाइक पर सवार होकर करीब 8 बदमाश पहुंचते हैं। वे आते ही कर्मचारियों पर हमला करते हैं। उन्हें घेरकर गोली चलाते हैं। अचानक हुए हमले के बाद दो कर्मचारी वहां से भाग जाते हैं, जबकि एक कर्मचारी वहीं गिर पड़ता है। जिसके बाद सभी बदमाश उसे कुर्सी और अधिया (बंदूक) के बट से मारते हैं। टोल के दूसरी ओर भी बदमाश कर्मचारी से मारपीट करते हैं। टोल पर लगे कलेक्शन बूथ और वहां रखी बाइक में भी तोड़फोड़ करते हैं। फिर फरार हो जाते हैं। एक के पैर में लगी गोली, दूसरे के सिर में गंभीर चोट हमले में दो टोल कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। एक कर्मचारी रमेश यादव के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे कर्मचारी बल्लू पंडित के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद टोल प्लाजा पर भगदड़ मच गई। लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन बाइक से आए बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आधा दर्जन से ज्यादा फायर किए। जिससे दो कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। लूट की साजिश होने की आशंका घटना की सूचना मिलते ही उमरी थाना पुलिस हरकत में आ गई और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या लूट की साजिश की आशंका जता रही है। टीआई शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 143