आवासविहीन परिवारों के लिए खुशी का माहौल, पीएम आवास अंतर्गत जिले में भूमिपूजन एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम का हो रहा आयोजन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिले में आवास विहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास सुविधाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन के निर्देशानुसार 3 से 5 अक्टूबर तक जिलेभर में गृह प्रवेश एवं भूमि पूजन कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लाभार्थियों को नवनिर्मित घरों में प्रवेश का अवसर मिल रहा है जिससे उनके जीवन में खुशहाली का नया अध्याय शुरू हो रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण किए गए घरों में हितग्राही पूरे उत्साह और उमंग के साथ गृह प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही योजना के अंतर्गत स्वीकृत नए आवासों का विधि-विधान से भूमिपूजन भी किया जा रहा है। यह आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं शासकीय अधिकारियों तथा ग्रामीणों और हितग्राहियों की सहभागिता से उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है। नव निर्मित आवासों को तोरण लगाकर सुंदर तरीके से सजाया जा रहा है। घरों के बाहर रंगोली बनाई जा रही है और दीप जलाकर पारंपरिक विधि-विधान का पालन किया जा रहा है। लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबी सौंपी जा रही है, और साथ ही मिठाई एवं उपहार वितरण का कार्यक्रम भी हो रहा है, जिससे इस आयोजन में खुशी का माहौल और भी रंगीन हो गया है। हितग्राहियों के चेहरे पर अपने नए घर की चाबी एवं प्रशस्ति पत्र पाकर जो खुशी दिख रही है, वह इस बात का प्रतीक है कि सरकार की इस योजना से उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। गृह प्रवेश के दौरान लाभार्थी परिवारों ने इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाते हुए अपने नए जीवन की शुरुआत की। यह कार्यक्रम न केवल जरूरतमंद परिवारों को आवास प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा और सम्मान का भी अनुभव करा रहा है। राज्य सरकार की यह पहल समाज के कमजोर तबकों को सशक्त बनाने और उन्हें बेहतर जीवनशैली प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के वार्ड 25 में विधायक भगवानदास सबनानी ने किया विकास कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल नए बजट के साथ ही विकास कार्यों का सिलसिला चल पड़ा है शुक्रवार को भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के वार्ड 25 में क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी ने वार्ड 25 के पार्षद जगदीश यादव सदस्य महापौर परिषद राजस्व के साथ चंद्रशेखर स्कूल परिसर में 20 लाख 57,660 की राशि से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया, इस राशि से बाउंड्री वॉल,पेवर ब्लॉक, झूले,फर्नीचर अन्य मरम्मत कार्य कराएं जाने प्रस्तावित हैं,इस अवसर पर श्री सबनानी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारी विधानसभा भोपाल की सबसे सुंदर विधानसभा में एक है यहां पर हमें भरपूर हरियाली के साथ ही तालाब, पहाड़ प्रकृति के कई अद्भुत नजारे की सौगात मिली है अब हम यहां पर विकास कार्यों कि गंगा बहाकर इसे विकास की अग्रणी विधानसभा में से एक बनाएंगे आज हम वार्ड 25 में विकास की गति को बढ़ा रहे हैं स्कूलों में विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा के साथ ही अच्छी सुविधा भी मिले इसका विशेष ध्यान रखकर ही योजनाएं बनाई जा रही है जिससे विद्यार्थी अपना अधिक से अधिक समय पढ़ाई में लगा सकें। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल कर्मचारीयों के साथ बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे व टैगोर मंडल के अध्यक्ष पारस नरवरिया वार्ड प्रभारी नरेंद्र शुक्ला, बूथ अध्यक्ष महेश पाटिल, संतोष सिमरोघिया,धर्मेंद्र शाह,विजय,संजय अनील बावशकर के सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35