BSEB Inter Compartment Exam 2025: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए के लिए तारीखों का ऐलान, ऐसे करें आवेदन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 25 मार्च 2025 को कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 86.56% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है। साथ ही, बोर्ड ने टॉपर्स की सूची, लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत, स्ट्रीम-वाइज परिणाम और पुनर्मूल्यांकन तथा कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी साझा की है। स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत की बात करें तो आर्ट्स में 82.75%, कॉमर्स में 94.77% और साइंस में 89.66% छात्र सफल हुए हैं। BSEB Inter Compartment Exam: पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया और कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत, छात्र एक या सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करा सकते हैं। साथ ही जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हुए हैं, उनके लिए बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा उन्हें अपने अंक सुधारने का अवसर देगी। बिहार बोर्ड पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 31 मई 2025 को जारी किया जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा अप्रैल महीने के अंत में लिया जा सकता है। BSEB Inter Compartment Exam 2025: ऐसे कर सकते हैं आवेदन सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर ‘BSEB स्क्रूटनी 2025’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नए पेज पर जाकर परीक्षा का प्रकार और अपना जिला चुनें। इसके बाद लॉगिन कर आवश्यक जानकारी भरें। आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें। Bihar Board 12th Result: इतने प्रतिशत छात्रों ने किया पास इस बार के बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में तीनों स्ट्रीम की बात करें तो साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल ने 484 मार्क्स (96.8 फीसदी) बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर अंकिता कुमारी ने 473 मार्क्स (94.6 फीसदी) हासिल किए हैं और बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर रौशनी कुमारी ने 475 मार्क्स (95 फीसदी) हासिल किया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 38