Sunday, July 5, 2026 1:29 pm

टेस्‍ट के बीच भारत को बड़ा झटका, चोटिल हुए बुमराह, इण्डिया का दूसरी पारी में स्कोर 50 रन

सिडनी  भारतीय गेंदबाजों ने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 181 रनों पर सिमट दिया है। 39 के स्कोर पर 4 बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी वापसी की। एक समय लग रहा था कि वह भारत के स्कोर से आगे निकल जाएंगे। जसप्रीत बुमराह भी मैदान से बाहर थे। इसके बाद भी भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए पारी को समेट दिया। पहली पारी में 185 रन बनाने वाले टीम इंडिया को 4 रनों की बढ़त मिली। अब भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. व‍िराट कोहली और शुभमन ग‍िल क्रीज पर हैं. भारत के 2 व‍िकेट ग‍िर चुके हैं. भारत का दूसरी पारी में स्कोर 50 रन के करीब है. भारत को पहली पारी में महज 4 रनों की बढ़त म‍िली. पर्थ में भारत ने पहला टेस्ट 295 रनों से मैच जीता. फ‍िर एड‍िलेड टेस्ट ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 विकेट से जीता. इसके बाद ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा. मेलबर्न में ऑस्ट्रेल‍िया ने 184 रनों से धांसू जीत दर्ज की. सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़ी अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए… भारत की दूसरी पारी भारत ने दूसरी पारी में ताबड़तोड़ शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में स्टार्क के पहले ही ओवर में 16 रन जड़ द‍िए. लेकिन भारतीय टीम को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा, ज‍िन्हें स्कॉट बोलैंड ने बोल्ड कर द‍िया. पहले व‍िकेट के ल‍िए राहुल और यशस्वी के बीच 45 गेंदों पर 42 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. राहुल के आउट होने के बाद यशस्वी (22) भी बोलैंड का श‍िकार बने.   भारत का स्कोरकार्ड, दूसरी पारी बल्लेबाज         विकेट                      रन केएल राहुल      बोल्ड बोलैंड              13 यशस्वी जायसवाल     बोल्ड बोलैंड       22 बुमराह हुए इंजर्ड, जानें क्या हुआ? जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में फ‍िलहाल मैदान से बाहर हैं. वह स्कैन करवाने के ल‍िए गए हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह को शन‍िवार (4 जनवरी) को चोट का सामना करना पड़ा. उनकी जगह विराट कोहली ने कमान संभाली. ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी 181 रनों पर ऑलआउट ऑस्ट्रेल‍िया  की पहली पारी भी 181 रनों पर स‍िमट गई. ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से पहली पारी में ब्यू वेबस्टर ने ने सर्वाध‍िक 57 रनों की पारी खेली. पहली पारी में भारत की ओर से मोहम्मद स‍िराज और प्रस‍िद्ध कृष्णा को 3-3 विकेट म‍िले. वहीं कप्तान जसप्रीत बुमराह और नीतीश राणा ने 2-2 सफलताएं अर्ज‍ित कीं.     recent visitors 51

जसप्रीत बुमराह ने स्मिथ को घर में जो ‘जख्म’ दिया है वो कभी नहीं भरेगा, ये रिकॉर्ड भारतीय फैंस को करेगा गदगद

एडिलेड भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने टिकना दिग्गज बल्लेबाजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। वह दुनियाभर में अपनी धाक जमा चुके हैं। बुमराह ने फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौर पर अपनी खतरनाक गेंदों से कंगारू प्लेयर्स की नींद उड़ा रखी है। उन्होंने पर्थ में धमाल मचाने के बाद एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की नाक में दम किया है। बुमराह ने डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन 'फैब फोर' में शामिल स्टीव स्मिथ को सस्ते में निपटाया। स्मिथ 11 गेंदों में महज 2 रन ही बना सके। बुमराह ने घर में स्मिथ को जो 'जख्म' दिया है, वो कभी नहीं भरने वाला। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 41वें ओवर की पहली गेंद लेग स्टंप पर गुड लेंथ पर डाली। दाएं हाथ के बल्लेबाज स्मिथ ने बल्ला चलाया, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। गेंद बल्ले का महीन लेकर विकेट के पीछे चली गई और कीपर ऋषभ पंत ने डाइव लगाकर कैच लपक लिया। इसी के साथ बुमराह ने 35 वर्षीय स्मिथ के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड बनाया, जो भारतीय फैंस को गदगद कर देगा। वह स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट में तीन बार आउट करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने पर्थ टेस्ट में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट किया था।   बुमराह ने पर्थ, एडिलेड के अलावा स्मिथ का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंट (एमसीजी) में शिकार किया। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के बल्ले से 2020 में एमसीजी में महज 8 रन निकले थे। भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने स्मिथ को 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे दो बार अपना शिकार बनाया। एडिलेड टेस्ट की बात करें तो बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा (13) और नाथन मैकस्वीनी (39) को भी अपने जाल में फंसाया। भारत के 180 के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 5 विकेट गंवाकर 208 रन जुटाए। मार्नस लाबुशेन ने 64 रन बनाए, जिन्हें नीतीश रेड्डी ने आउट किया। recent visitors 82

रोहित पहले टेस्ट में कप्तान नहीं,बुमराह करेंगे कप्तानी, पोंटिंग ने ऐसा क्या कहा

मुंबई  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पुष्टि की है कि अगर रोहित शर्मा निजी कारणों से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल पाते हैं तो स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। सोमवार (11 नवंबर) को मुंबई में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए गंभीर ने कहा, "अगर रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं होते हैं तो पर्थ में पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करेंगे।" इस दौरान गंभीर ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ मेरी बातचीत केवल भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने को लेकर होती है। यही टीम खेल होता है। इसमें टीम पहले होती है। गंभीर ने कहा कि अगर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होते तो केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन सलामी बल्लेबाज के विकल्प होंगे। उन्होंने कहा कि मैं किसी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहा हूं, भारत का कोच बनना सम्मान और सौभाग्य की बात है। कोच ने कहा कि हम जिन आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं हमें वह स्वीकार हैं। हमें अब आगे बढ़ना होगा। ऑस्ट्रेलिया एक नई सीरीज है। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की आलोचना के बाद सीनियर बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि रिकी पोंटिंग को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए। वह भारतीय क्रिकेट को लेकर क्यों चिंतित हैं। विराट और रोहित वापसी करेंगे। पोंटिंग ने हाल ही में कहा था कि विराट ने पिछले पांच सालों में केवल दो टेस्ट शतक बनाए हैं। यह मुझे सही नहीं लगा, लेकिन अगर यह सही है, तो मेरा मतलब है, यह चिंता का विषय है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने कहा, "पहली और सबसे बड़ी चुनौती निश्चित रूप से परिस्थितियां हैं। क्योंकि जब आप भारत में खेलते हैं तब ऑस्ट्रेलिया की तुलना में परिस्थितियां पूरी तरह से अलग होती हैं। मुझे लगता है कि अगर हम सीरीज शुरू होने से पहले 10 दिन अच्छी तैयारी कर पाते हैं, तो हम अच्छी स्थिति में होंगे। हमारे पास कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो कई बार ऑस्ट्रेलिया जा चुके हैं। इसलिए उनका अनुभव युवा खिलाड़ियों के काम आएगा। ये 10 दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं। 22 तारीख की सुबह हमें पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए और पहली गेंद से ही धमाकेदार शुरुआत करनी चाहिए।" न्यूजीलैंड के साथ सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर गौतम गंभीर ने कहा, "हमें जो आलोचना मिल रही है, हम उसे स्वीकार करते हैं। हम आगे बढ़ते रहते हैं, और हर दिन बेहतर होते रहते हैं। मुझे पता है कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन इससे कुछ भी नहीं बदलता। ऑस्ट्रेलिया एक नई सीरीज और एक नया प्रतिद्वंद्वी है। हम यह सोचकर मैदान पर उतरते हैं कि हम निश्चित रूप से उस सीरीज को जीतने की कोशिश करेंगे।" 'सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं' गंभीर ने हाल में खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि यह दोनों सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे। गंभीर ने इन बातों को भी खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में तीनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। गंभीर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें डंकन फ्लेचर के समय जैसा दबाव महसूस होता है जब टीम बदलाव के दौर में थी, उन्होंने कहा, "मैं बदलाव के बारे में नहीं बल्कि पांच टेस्ट मैचों के बारे में सोच रहा हूं। बदलाव हो या न हो, अगर ऐसा होना है तो होगा, लेकिन मैं भारतीय टीम में कुछ ऐसे अविश्वसनीय खिलाड़ियों को देख रहा हूं जो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।" भारतीय कोच ने यह भी पुष्टि की है कि अगर रोहित शर्मा निजी कारणों से पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाते हैं तो उप कप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टीम के पास सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन के रूप में विकल्प के रूप में मौजूद हैं। हमें सही समय पर सही सवाल पूछने चाहिए: पोंटिंग अगर रोहित मैच में नहीं खेलते हैं तो टीम की अगुआई की जिम्मेदारी उप-कप्तान बुमराह पर होगी. पोंटिंग ने कहा कि 30 वर्षीय बुमराह के पास भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते हुए टीम की कप्तानी की जिम्मेदारियों को संभालने का काफी अनुभव है. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में उसके लिये काफी सारे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं और मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप इस अनुभव का इस्तेमाल करें. भले ही आप कप्तान हों. पोंटिंग ने कहा कि हमें सही समय पर सही सवाल पूछने चाहिए, क्योंकि चाहे हमने कितना भी क्रिकेट खेला हो, हम हमेशा सही नहीं होते. बुमराह में है मुश्किल परिस्थितियों से उबरने की क्षमता खेल के लंबे प्रारूप में बुमराह अब भी भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बने हुए हैं और वह आईसीसी टेस्ट सूची में तीसरे स्थान पर काबिज है. पोंटिंग का मानना ​​​​है कि बुमराह में मुश्किल परिस्थितियों से उबरने की काबिलियत है. उन्होंने यह भी कहा कि बुमराह जैसे खिलाड़ी अतिरिक्त दबाव और जिम्मेदारी में अच्छा खेल दिखाते हैं. वैसे भी वह हमेशा लंबे समय से तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते रहे हैं. भले ही यह लाल गेंद का क्रिकेट हो, टी20 हो या फिर वनडे. वह मुख्य खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम निकल चुकी है. भारत को लगभग 1.5 महीने के इस दौरे पर पांच टेस्ट खेलने हैं. टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के भारतीय टीम की स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद … Read more