इंदौर में ट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन ने चार बसें की जब्त

 इंदौर इंदौर शहर में यातायात सुगम बनाने के लिए मूसाखेड़ी के पास रिंग रोड पर ट्रैवल एजेंसियों द्वारा अवैध रूप से खड़ी की जा रहीं बसों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। मुख्य मार्ग पर खड़ी चार बसों को जब्त किया गया और अवैध रूप से संचालित सात ट्रैवल एजेंसियों के कार्यालय सील किए गए। सात बसों और ट्रैवल एजेंसियों पर चालानी कार्रवाई कर एक लाख से अधिक रुपये जुर्माना वसूला गया। शहर में यातायात सुगम बनाने के लिए फुटपाथ और सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को मूसाखेडी क्षेत्र में कार्रवाई की गई। एसडीएम ओमनारायण सिंह बड़कुल ने बताया कि सात ट्रैवल एजेंसियों के अवैध रूप से संचालित होना पाए जाने पर कार्यालय सील किया गया, वहीं 18 ट्रैवल एजेंसियों को चेतावनी दी गई हैं। चार बसों को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया और सात बसों पर चालानी कार्रवाई की। 25 बसों को चेतावनी दी गई। इस दौरान सड़क पर अवैध रूप से रखा एक ट्रक सामान जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान एसीपी हिंदू सिंह मुवेल, एआरटीओ राजेश गुप्ता, सूबेदार काजिम हुसैन, यातायात पुलिस की टीम, नगर निगम टीम मौजूद रही। ट्रैवल एजेंसी से वसूला 85 हजार रुपये जुर्माना कार्रवाई के दौरान 85 हजार रुपये जुर्माना ट्रैवल एजेंसियों से वसूला गया। वहीं 22500 रुपये की अन्य चालानी कार्रवाई की गई। कुल एक लाख सात हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान अमर ज्योति ट्रैवल्स, बाबा ट्रैवल्स, जय भवानी ट्रैवल्स, ओम साइन ट्रैवल्स, एमआर ट्रैवल्स, चौहान ट्रैवल्स सहित अन्य अवैध रूप से संचालित ट्रैवल्स को सील किया गया है। पार्किंग स्थल से हटाए अवैध निर्माण इंदौर शहर में यातायात मुहिम के तहत सत्यसाईं चौराहा से न्याय नगर तक भी कार्रवाई जारी रही। एसडीएम कल्याणी पाड़े के नेतृत्व में पार्किंग स्थल पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया। लोगों को पार्किंग को व्यवस्थित करने के लिए समझाइश भी दी गई, ताकि सड़क पर यातायात सुगम हो सके। कार्यवाही के दौरान अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा भी मौके पर पहुंची। recent visitors 70

दौड़ती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, कंडक्टर ने दिखाई सूझबूझ, चालक को नहीं बचा पाया लेकिन बचाई कई जान

बेंगलुरु कर्नाटक के बेंगलुरु में बीएमटीसी के बस ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुधवार को करीब 11 बजे ये घटना घटी। ड्राइवर अपने आखिरी रूट पर नेलमंगला से दसनपुरा जा रहा था। 40 वर्षीय ड्राइवर का नाम किरण कुमार था। ये घटना बस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुमार अचानक आगे की ओर झुके और दिल का दौरा पड़ने से गिर गए। बस का नियंत्रण खो गया और एक और बीएमटीसी बस से टकरा गई। चालक ने बचाई कई यात्रियों की जान बस कंडक्टर ओबलेश ने तुरंत बस पर कंट्रोल कर लिया। उसने बस को सुरक्षित रूप से रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। ओबलेश ने कुमार को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बस सड़क के एक तरफ झुकी हुई थी। टक्कर की चपेट में एक अन्य BMTC बस भी आ गई। ओबलेश ने किसी बड़ी दुर्घटना से पहले बस को तुरंत रोक दिया। बस कंडक्टर की समय की समझ के कारण एक बड़ी दुर्घटना से बच गई। बीएमटीसी ने कही ये बात बीएमटीसी ने एक बयान में कहा कि हमें बहुत दुख है कि 6 नवंबर को डिपो 40 के ड्राइवर किरण कुमार का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बीएमटीसी किरण कुमार के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। निगम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। वरिष्ठ बीएमटीसी अधिकारियों ने कुमार के परिवार से मुलाकात की और उन्हें समर्थन और मुआवजे का आश्वासन दिया। यह घटना दुखद है और बीएमटीसी परिवार के साथ खड़ा है। recent visitors 103

दर्जनभर यात्री घायल और 12 नाजुक, छत्तीसगढ़-बालोद में रेलिंग से टकराकर बस पलटी

बालोद. बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में यात्रियो से भरी बस पलट गई घटना डौंडीलोहारा नगर अंडी मोड़ के पास हुआ जहा बस  लोहे के रेलिंग से टकराते हुए 5 फ़ीट नीचे पलटी बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे सभी यात्रीयों को आई चोट आई जिसमे 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए घटना में कंडक्टर और बस मालिक जो बस में मौजूद था उसे भी गंभीर चोट लगी सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए लाया गया। आपको बता दे कि बस दुर्ग से डौंडीलोहारा की ओर आ रही थी जो मुस्कान कंपनी की बस है। पूरी घटना के मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की टीम पहुँची बताया जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही पूर्ण बस चलाने की वजह से यह दुर्घटना हुई। बस चालक मौके से फरार हो गया, मामले में डौंडीलोहारा पुलिस जांच कर रही है। रेलिंग से टकराते हुए हुआ हादसा यात्रियों से जब हमने बात की तब पता चला कि पहले बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने लोहे की रोलिंग से जा टकराई इसके बाद बस और अनियंत्रित होगा और देखते ही देखते बस पलट गई बस पलटने के साथ ही बस में सवाद यात्रियों की चीज पुकार मछली लगी कुछ लोगों द्वारा और आसपास के लोगों द्वारा आपातकालीन वहां को बुलाया गया जिसके बाद सभी को बड़ी-बड़ी अस्पताल ले जाया गया है घटना इतनी भयानक थी कि पलक झपकते ही बस हादसे का शिकार हो गई हम सब अपने अपने गंतव्य को जा रहे थे और कई लोग इतने गंभीर हैं कि उन्हें शायद अस्पताल से कुछ दिन छुट्टी की ना मिल पाए। recent visitors 81

बैंकॉक के स्कूली बस में लगी आग, छात्रों समेत 25 लोगों के जलकर मारे जाने की खबर

बैंकॉक  थाईलैंड के एक स्कूली बस में आग लग जाने से छात्रों समेत कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। दमकल और बचाव दल मौके पर हैं। अधिकारियों और बचावकर्मियों ने ही यह जानकारी दी है। हादसे के दौरान झुलसने से कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इस बारे में अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोग भी बचाव और राहत दलों के साथ आग बुझाने और पीड़ितों की मदद करने में जुटे थे। बैंकॉक पोस्ट के अनुसार यह बस उथाई थानी में एक स्कूल से छात्रों को ले जा रही थी। इसी दौरान इसमें आग लग गई। बचावकर्मियों ने कहा कि आग की लपटों में कई युवा यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए। जोर सोर 100 ट्रैफिक रेडियो नेटवर्क ने दोपहर 12.30 बजे ज़ीर रंगसिट शॉपिंग मॉल के पास इनबाउंड फाहोन योथिन रोड पर बस में आग लगने की सूचना दी। फायर एंड रेस्क्यू थाईलैंड और थाई पीबीएस ने कहा कि बस 38 छात्रों और छह शिक्षकों को शैक्षिक यात्रा के लिए उथाई थानी के लैन सक जिले के वाट खाओ प्रया संगखारम से ले गई थी। उनका गंतव्य ज्ञात नहीं था। ट्रैफिक पुलिस रेडियो ने कहा कि कई यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बोले- CNG से चल रही थी बस थाइलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा ने हादसे में जाने गंवाने वाले बच्चों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर को घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लेने का आदेश दिया है। वहीं देश के गृह मंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने कहा कि बचावकर्मियों के पहुंचने के बाद भी बस इतनी ज्यादा गर्म थी कि उसके अंदर जाना बेहद मुश्किल था। इस वजह से हादसे के काफी देर बाद तक शव बस में ही थे। मरने वालों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। थाइलैंड के ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि बस कॉम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) से चल रही थी। यह बेहद दुखद घटना है। मैंने मंत्रालय से इस तरह के पैसेंजर व्हीकल्स के लिए CNG जैसे फ्यूल का इस्तेमाल बैन कर कोई और विकल्प तलाशने को कहा है। उन्होंने कहा कि जीवित बचे लोगों की संख्या के आधार पर 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि बस अभी भी इतनी गर्म थी कि वे सुरक्षित रूप से अंदर नहीं जा सके। सोशल मीडिया पर आए इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि बस जल रही है है और इससे काले धुएं का गुबार निकल रहा है। छात्रों की उम्र और इस घटना के संबंध में अन्य विवरण की जानकारी नहीं है। घटनास्थल पर मौजूद एक बचावकर्मी ने सूरिया को बताया कि संभवतः बस का एक टायर फटने और फिर सड़क अवरोधक से उसके टकरा जाने के कारण आग लगी। बचाव समूह ‘होंगसाकुल खलोंग लुआंग 21’ ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर बताया कि बस से कम से कम दस शव बरामद किए गए हैं। recent visitors 79

हंस ट्रेवर्ल्स के दफ्तर पर सुबह प्रशासन का दल पहुंचा और ताला लगाकर उसके दफ्तर की किया सील

इंदौर इंदौर के व्यस्त क्षेेत्रों में बसें पार्क कर प्रतिदिन सवारियां बैठाने वाले और ट्रैफिक जाम करने वाले छह ट्रेवर्ल्स के दफ्तर प्रशासन ने सील कर दिए। ढक्कनवाला कुंआ मार्ग पर हंस ट्रेवर्ल्स की बसें दिनभर सड़क पर खड़ी रहती थी। गुरुवार सुबह सबसे पहले प्रशासन का दल उसके दफ्तर पहुंचा और ताला लगाकर सील लगा दी। संचालकों से अफसरों ने कहा कि बसों का संचालन शहरी सीमा से किया जाए। शहरी क्षेत्र में बसें नजर आई तो उन्हें भी जब्त किया जाएगा। ट्रैैफिक पुुलिस को सबसे ज्यादा शिकायतेें इस ट्रेवर्ल्स को लेकर ही अाती थी। जब प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो वहां बसें नहीं खड़ी थी। चर्चा है कि प्रशासन के छापे की भनक संचालकों को पहले ही लग गई थी। इसके बाद अफसर छोटी ग्वालटोली स्थित मुलतानी सोना ट्रेवर्ल्स के दफ्तर पहुंचे और दफ्तर सील कर दिया। इस ट्रेवर्ल्स की बसे भी पटेल प्रतिमा के आसपास खड़ी रहती है और इस कारण यातायात बाधित होता हैै। इसके अलावा अशोक ट्रेवर्ल्स का दफ्तर भी सील कर दिया गया हैै। झाबुुआ टाॅवर में तीन ट्रेवर्ल्स सील कर दिए गए और तीन बसें भी जब्त की गई। आपको बता दे कि इंदौर में मुंडला नायता और एमआर-10 पर नए बस स्टेशन बन गए है। छह माह के भीतर इन बस स्टेशनों से बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी प्रशासन ने की है। शहर के ज्यादातर निजी ट्रेवर्ल्स शाम के समय विजय नगर, रेडिसन चौराहा, खजराना से यात्रियों को बैठातेे है। इस कारण ट्रैफिक भी जाम होता है। recent visitors 112