एक की मौत और दो घायल, छत्तीसगढ़-धमतरी में कार अनियंत्रित होकर हाईवा से टकराई

धमतरी. धमतरी जिले में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ठेल में टक्कर मार हुए साइड में खड़े हाईवा से टकरा गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए तीनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में एक शख्स को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दो लोगों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, नगरी की ओर से कार में सवार होकर तीन लोग धमतरी की ओर आ रहे थे, तभी कुकरेल के पास कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ठेले को टक्कर मारते हुए साइड में खड़े हाईवा से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने कुशल यादव निवासी सदर दक्षिण वार्ड को मृत घोषित कर दिया। जबकी तेजू धीवर ग्राम भेड़सर भखारा और भूपेश साहू गुरुर थाना क्षेत्र का निवासी घायल है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि कुशल यादव और घायल व्यक्ति केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ढाबे में काम करते थे और अपने मालिक की कार में सवार होकर धमतरी की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। इस संबंध में केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि धमतरी की ओर से टीयूवी वाहन कुकरेल की ओर जा रही थी और नगरी की ओर से फ्लाई ऐश की गाड़ी आ रही थी। टीयूवी अनियंत्रित होकर फ्लाई ऐश की गाड़ी से जा टकराई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। recent visitors 64

तीन लोगों की दर्दनाक मौत, राजस्थान-जयपुर में ट्रक से टकराई कार

जयपुर. जयपुर के प्रताप नगर एनआरआई  सर्किल पर शनिवार रात एक कार तथा ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो छात्र तथा एक ड्राइवर था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार प्रताप नगर से होते हुए जवाहर सर्किल की तरफ जा रही थी। एनआरआई सर्किल पर ड्राइवर ट्रक को मोड़ रहा था। इतने में तेज गति से आ रही कार ट्रक से भिड़ गई। ट्रक में सब्जियां भरी थीं। रामनगरिया थाने के डीओ रमेश कुमार ने बताया कि मौके पर कार में अमीष (19) पुत्र राजीव वाधवा निवासी मानसरोवर और वेदांत (19) पुत्र गिरधर आहलूवालिया मिले। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। इन्हें तुरंत पास ही स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दोनों छात्रों ने दम तोड़ दिया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। डीओ ने बताया कि कार में ड्राइवर का शव कार में बुरी तरह से फंसा हुआ था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को एसएमएस की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। अमीश और वेदांत के परिवार वालों को पुलिस ने रात में ही सूचना दे दी थी। आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मृतक छात्रों में से वेदांत विदेश में पढ़ रहा था। वह छुटि्टयों में जयपुर आया था। अमिष जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बीबीए का स्टूडेंट था। recent visitors 90