आंध्र प्रदेश में पटरी से उतरी मालगाड़ी, हैदराबाद में कार में आग लगने से दो जिंदा जले

हैदराबाद। हैदराबाद के घाटकेसर से बच्चाराम की ओर जा रही कार में आग लगने से कार में सवार दो लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने कहा कि घटना सोमवार शाम 5:30 बजे की है। यात्रा के दौरान अचानक कार में आग की लपटें उठने लगीं और अंदर मौजूद दो व्यक्ति आग की चपेट में आ गए। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग बुझाई। मरने वालों में से एक पुरुष था, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी। उसका शरीर पूरी तरह से जल गया। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। आंध्र प्रदेश में पटरी से उतरी मालगाड़ी आंध्र प्रदेश के पलानाडु जिले के दचपेल्ली मंडल में मंगलवार सुबह श्रीनवासपुरम के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी सीमेंट लोड करने के लिए विष्णुपुरम राशि सीमेंट फैक्टरी जा रही थी। इसके चलते यातायात ठप हो गया। इसके बाद गुंटूर और हैदराबाद के बीच चलने वाली ट्रेनों को विजयवाड़ा के रास्ते से चलाया जा रहा है। घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। recent visitors 63

ड्राइवर को पुलिस ने बचाया, छत्तीसगढ़-कोरबा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने से लगी भीषण आग

कोरबा. कोरबा के दर्री थाना अंतर्गत एनटीपीसी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में कार में भीषण आगजनी से हड़कप मच गया। वाहन चालक वाहन में ही फंस गया। वहीं वाहन धू-धूकर जलने लगा। देर रात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम की नजर पड़ने पर कार के चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया। वहीं, देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम को आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे तेएनटीपीसी के विभागीय कॉलोनी में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद वाहन में देखते ही देखते आग लग गई। वाहन का चालक अंदर ही फंस गया। जहां चालक की चीख पुकार मचाने पर राहगीरों की भी भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं, दर्री थाना पुलिस की पेट्रोलियम टीम की नजर पड़ने पर तत्काल वाहन में फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, वाहन धू-धूकर जलता रहा। काफी समय बाद एनटीपीसी के दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद वाहन चालक को दर्री एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक हादसे में चालक का दाया पैर फैक्चर हो गया है। वहीं सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद घायल के परिजनों को सूचना दी गई है। recent visitors 76