बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत और साथी घायल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाईक सवार एक सब्जी विके्रता की मौत हो गई। वहीं इस घटना में उसके साथी को भी चोट आई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेमटेमा के पास सोमवार की सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 13 एक्यू 8913 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाया। कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक क्रमांक सीजी 13 बीबी 5807 के चालक सुरेश कुम्हार 37 और उसके साथ सोमनाथ पटेल 33 साल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में अधिक चोट लगने की वजह से सुरेश कुम्हार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं उसके साथी सोमनाथ को मामूली चोट आई है। इस घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। खरसिया पुलिस ने इस मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जाति प्रमाण पत्र बनवाने जा रहा था बताया जा रहा है कि सुरेश कुम्हार मूलतः ग्राम अमझर का निवासी था और वह अपने ससुराल कुम्हारडीपा में रहकर सब्जी बेचने का काम करता था। आज सुबह वह अपने साथी सोमनाथ के साथ अपने बच्चों का जाति-निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने गृह ग्राम अमझर जा रहा था। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। recent visitors 95

बाइक सवार की मौत, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के इंदिरा उद्यान के पास तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे में बाइक युवक की मौत हो गई। कार चालक के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक दुर्गेश कौशिक जोकि केएसके प्लांट में ऑपरेटर के पद पर ठेका कर्मचारी है। अपने काम पर शुक्रवार को वह जा रहा रहा था। इस बीच पता चला कि केएसके प्लांट के सामने धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर वापस घर अकलतरा आ रहा था। इस बीच रात्रि 10.30 इंदिरा उद्यान के पास तेज रफ्तार कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलते हुए सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दुर्गेश कौशिक को गंभीर हालत में सीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया। recent visitors 69