संविलियन और मानदेय 50 प्रतिशत बढ़ाने की मांग, छत्तीसगढ़-बालोद में मितानिन धरने पर बैठीं

बालोद। छत्तीसगढ़ में मितानिनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. जिसके कारण गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है. दो सूत्रीय मांगों को लेकर बालोद शहर के धरना प्रदर्शन स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. जिसके कारण गांव में स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ी हुई है. मितानिनों की हड़ताल के कारण प्रदेश में चल रहा टीबी मुक्त कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है. मितानिनों के मुताबिक अब वह आश्वासन पर नहीं टूटेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी घोषणा पत्र में मितानिनों को संविलियन किए जाने, मानदेय में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का वादा किया था. बीजेपी सरकार में आ चुकी है तो अपने किए वादा को पूरा करने की मांग मितानिन कर रहे हैं. मितानिन संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मीना डोंगरे ने बताया कि सभी मितानिन , मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्यवक, स्वास्थ्य पंचायत समन्यवक, एरिया कोऑडिनेटर और मितानिन हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में संविलियन किया जाए.क्योंकि SHRC, NGO के साथ काम करने पर उन्हें आर्थिक लाभ नहीं मिलता है. संविलियन की मांग पर अड़े – मितानिनों ने बताया कि उनके पदाधिकारी 21 साल से सेवा दे रहे हैं.लेकिन अब तक उन्हें संविलियन से वंचित रखा गया है. लंबा अनुभव होने के बाद भी कम प्रोत्साहन राशि और क्षतिपूर्ति बेस से काम लिया जा रहा है.प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जब तक मांगों को पूरा नहीं करते तब तक हड़ताल जारी रहेगी.आपको बता दें कि प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ ने सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. जिसके कारण जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं. ''सरकार ने मितानिनों का मानदेय 50% बढ़ाने का वादा किया था.लेकिन अब तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है जिसे लेकर हमने अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया है जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता हम धरना समाप्त नहीं करेंगे।'' – मीना डोंगरे, प्रदेश संगठन मंत्री, मितानिन संघ' recent visitors 60

छह लोगों की मौत और सात घायल, छत्तीसगढ़-बालोद में ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर

बालोद। बालोद जिले के डंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग नामकरण संस्कार से वापस लौट रहे थे। जहां यह हादसा हुआ है। ट्रक ने 13 लोगों से भरी जायलो गाड़ी को ठोकर मार दी। इस घटना में छह की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चे, चार महिला और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला थाने से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद गाड़ी में फंसी लाश को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया है। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं सभी घायलों की हालात काफी नाजुक है। वहीं मृतकों के शव को भी बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है। नामकरण संस्कार से लौट रहे थे लोग कार में सवार लोग छट्ठी (नामकरण संस्कार) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव कार (Cg04Ld8049) को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक (Cg07Bq0941) ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में छह की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। इन सड़क यात्रियों की मौत आपको बता दें कि दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30  पुरुष  ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद, मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद, सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा, ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), जिग्नेश कुम्भकार पिता प्रीतम कुम्भकार उम्र 7 वर्ष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) इनकी मृत्यु हुई है। इन सात लोगों की हालत बनी हुई है नाजुक — 1. झमित कुमार पिता मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष गुरेदा( गुंडरदेही ) 2. बिन्देश्वरी बाई पति पूरन लाल कुम्भकार उम्र 35 ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही ) 3. रूखमणी बाई पति छबिलाल उम्र 60 वर्ष ग्राम भर्रे गांव 4. यूवराम साहू पिता घासी राम उम्र 30 वर्ष सिकोसा (गुंडरदेही) 5. रम्भा बाई 6. ईश्वरी बाई पति कुलपत राम उम्र 61 वर्ष ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही ) 7. कुमारी बाई पति रूपलाल कुम्भकार  उम्र 55 वर्ष  भर्रे गांव recent visitors 66

शहीद वीर नारायण स्टेडियम में लगेगी सोनाखान के जमींदार की प्रतिमा, छत्तीसगढ़-बालोद में सीएम साय ने की घोषणा

बालोद. शहीद वीर नारायण सिंह की 167वीं पुण्यतिथि पर जिले के राजराव पठार में विराट वीर मेला आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना की। सीएम साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति और उनके इतिहास को आज की युवा पीढ़ी के समक्ष रखना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये की सौगात दी, जिसमें राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में विशाल शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा बनाने की घोषणा की और मेला स्थल के मुख्य देव स्थल के लिए सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और 20 लाख महिलाओं के भवन के लिए 30 लाख सहित करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम साय ने कहा कि यहां पर आज अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। देश के प्रधानमंत्री ने पूरी जनजाति के बारे में सोचा, मुझ जैसे एक व्यक्ति को यहां का मुख्यमंत्री बनाया और पीएम मोदी जी ने देश के सर्वोच्च पद पर हमारी बहन को राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कहा कि समाज से जो भी बातें आ रही हैं उसके लिए समाज के लोगों के साथ एक दिन बैठने की आवश्यकता है तब हाल निकल पाएगा। समाज ने राखी अपनी मांग आयोजन के प्रमुख यू आर गंगरेल ने कहा कि इस आयोजन की शुरुआत 2014 से हुई थी, जिसके बाद से इसकी भव्यता बढ़ती जा रही है। बस्तर से लेकर दूर दराज के लोग पहुंचते हैं। तीन जिले के लोग विशेष रूप से शामिल होते हैं, जिसमें बालोद धमतरी और कांकेर शामिल है। उन्होंने कहा कि शासन से 10 लाख का सहयोग कभी मिलता है, कभी नहीं मिल पाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने समाज की बातों को रखते हुए व्यवस्थाओं की दरकार के बारे में अवगत कराया और स्वीकृति कराने की मांग की, जिसमें पेयजल व्यवस्था सड़क इत्यादि शामिल है। प्रांत अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम ने कहा कि यहां पर समाज में धर्म परिवर्तन बड़ा विषय है, जिसमें समाज और सरकार को क्या करना है ये बड़ा विषय है उन्होंने आरक्षण के विषय को बढ़ाने की बात कही। सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक नन्द कुमार साय ने कहा कि यहां पर ये आयोजन इसलिए होते है कि युवा पीढ़ी जानें समझे कौन थे शहीद वीर नारायण सिंह। उन्होंने कहा कि वीर नारायण सिंह इतने निडर थे कि एक बार जंगल में आदमखोर शेर तबाही मचा रहा था तब वे अपना कबरा नाम का घोड़ा लेकर निकल पड़े शेर से लड़ने जिसके बाद उनके नाम के आगे वीर जोड़ा गया। वहीं एक समय ऐसा आया जब तीन साल तक पानी नहीं गिरा। भीषण अकाल पड़ गया, तब उन्होंने सेठ साहूकारों का खजाना लूट कर गरीबों के लिए बांटा। recent visitors 158

मेला देखकर लौटते समय हादसे, छत्तीसगढ़-बालोद में नेशनल हाइवे पर दो एक्सीडेंट में तीन की मौत और कई घायल

बालोद. बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा मरकाटोला घाट के पास हुआ, जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा बालोद गहन के समीप हुआ, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा हादसा ऑटो सवार लोगों के साथ हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाने की टीम पहुंची हुई है और वनांचल क्षेत्र होने के कारण पुलिस से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पहले हादसे में मृत दोनों युवकों कांकेर जिले के बताए जा रहे हैं, जिसमें एक गोल कुम्हड़ा और दूसरा दुधवा का रहने वाला है। दोनों बालोद वीर मेला देख लौट रहे थे, जहां रास्ते में यह घटना हुई बोलोरो में सवार लोगों को भी चोटें आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर ग्राम कर्रेझर के मैदान में तीन दिवसीय विराट वीर मेले का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट किया गया है। बावजूद इसके यहां पर हादसों में कमी नहीं आ रही है। यहां पर नेटवर्क की भी काफी समस्या है। इस आयोजन के दूसरे दिन यानी आज एक घंटे के भीतर दो हादसे की बात सामने आ रही है। दोनों अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में मृतकों की पहचान देवराज कोड़ोपी (23) पुत्र छेदीलाल निवासी ग्राम धनोरा, दुधावा और टिकेश्वर मंडावी (24) पिता खिलेश मंडावी के रूप में हुई है। दूसरा हादसा, एक की मौत नेशनल हाइवे 30 पर एक और घटना हुई है। इस हादसे में एक की मौत हो गया है। जानकरी के मुताबिक, नेशनल हाइवे में पुरुर थाना क्षेत्र के साहू ढाबा के आगे मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन की टक्कर के बाद में टक्कर के बाद ऑटो की भी मोटरसाइकिल से टकरा गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। सभी लोग राजा राव पठार मेला देखकर लौट रहे थे। recent visitors 84

‘सरकार के एक साल होने पर मेगा शो’, छत्तीसगढ़-बालोद में गृह मंत्री ने किया सड़क का लोकार्पण

बालोद. छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने बालोद दौरे पर बालोद से कलेक्ट्रेट मार्ग तक 4 करोड़ 91 लख रुपए की लागत से बने सड़क निर्माण का लोकार्पण किया। इसके बाद में भारतीय जनता पार्टी संगठन के साथ बैठक में शामिल हुए गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के एक साल पूर्ण होने वाले हैं। जिसके लिए आगामी 13 दिसंबर को भव्य आयोजन रायपुर में रखा गया है। जहां माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नागदा शामिल होंगे। इसी की तैयारी को लेकर हम आज यहां पर आए हुए थे और धान खरीदी के विषय पर उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय की सरकार में पहले जैसे समर्थन मूल्य की राशि उसके बाद शेष राशि को एक मुफ्त दिया जा रहा था। ठीक वैसे ही दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बालोद जिले के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। मंडलों को दिया गया लक्ष्य आपको बता दें कि यहां पर जिला सहित मंडल अध्यक्षों को भी उसे कार्यक्रम को लेकर लक्ष्य दिया गया है ज्यादा से ज्यादा लोग नेताजी के साथ उसे कार्यक्रम में शामिल होंगे उन्होंने कहा कि विष्णु देव साइन जी के सुशासन की सरकार है और हमारे सरकार ने जो काम किए हैं उसे लोगों तक पहुंचाना बहुत आवश्यक है और सभी काम जनहित के काम हैं इसलिए आप सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी अनिवार्य हो इसीलिए हम आप लोगों से मिलने आए हुए हैं। मंडल से लेकर प्रदेश तक बदलेगा संगठन मीडिया से चर्चा के दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यहां पर जो आने वाले संगठन के चुनाव हो रहे हैं उसके बाद पूरा संगठन बदल जाएगा मंडल अध्यक्ष का चुनाव पहले होगा फिर मंडल अध्यक्ष मिलकर जिला अध्यक्ष का चुनाव करेंगे इसके बाद यह व्यवस्था प्रदेश अध्यक्ष तक जाएगी आपको सब कुछ नया मिलेगा वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ में डिपार्टमेंट जनरल ऑफ पुलिस के कार्यकाल को लेकर कहा कि यह चयन की एक प्रक्रिया होती है और उन सब को फॉलो किया जा रहा है उसके बाद नए डीजीपी का चयन किया जाएगा। recent visitors 57

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, छत्तीसगढ़-बालोद में मामूली बात पर चाकूबाजी में एक घायल

बालोद. बालोद सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां मामूली सी बात पर चाकू से हमला किया गया है। बच्चों के बीच हुए विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना में संन्तोष योगी नामक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। मामले को लेकर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है। चाकूबाजी की घटना से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पूरे मामले में सिटी कोतवाली के इंचार्ज रवि शंकर पांडे ने बताया कि घटना बीती रात को घटित हुई है और बालोद शहर के मस्जिद के पास की घटना है। जिसमें घायल व्यक्ति को अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया गया है। आरोपी नाबालिग है, उसकी तलाश की जा रही है। दो पक्षों के विवाद के बाद घटना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात में दो पक्षों में विवाद चल रहा था। जहां पर बालोद शहर के नयापारा निवासी संतोष योगी ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद नाबालिग युवक ने उसे पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। recent visitors 64

डौंडीलोहारा नगर पंचायत के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, छत्तीसगढ़-बालोद में 1.37 करोड़ का फर्जीवाड़ा

बालोद. बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पंचायत करोड़ों के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के आरोपों के कारण सुर्खियों में है। एक करोड़ 37 लाख रुपए के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी व दस्तावेज में कूटरचना के आरोप जिला कांट्रेक्टर एसोसिएशन बालोद व निविदा में शामिल ठेकेदारों ने लगाए हैं इसके साथ ही राजहरा नगरीय निकाय में भी भ्रष्ट्राचार का आरोप लगा है। जिसपर सांसद भोजराज नाग ने लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही है तो भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने 5 साल के भ्रष्ट्राचार का तरीका भाजपा शासन में अपनाने का आरोप अधिकारियों पर लगाया है वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद ने इसे सरकार की नाकामी बताई है। चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप निविदा में हिस्से लेने वाले ठेकेदारों ने अपने चाहते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने कूट रचना रचना का आरोप लगाया है यहां पर प्रकाश शर्मा ने बताया कि पहले तय सीमा में टेंडर फॉर्म जमा करने कहा गया तो केवल तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इसके बाद अपने चेहरे ठेकेदारों के लिए इन्होंने मनमानी ढंग से समय बढ़ा दिया जिसके बाद इसी काम के लिए 13 ठेकेदारों ने हिस्सा लिया जिसमें से 10 ठेकेदार उनके पहचानते हैं उन्होंने कहा कि यहां पर नगर पंचायत में कांग्रेसीकरण करने की कोशिश की जा रही है जिसकी हमने उच्च स्तरीय शिकायत दर्ज कराई है। सांसद ने कही कार्रवाई की बात तो विधायक ने लगाया आरोप पूरे घटनाक्रम के सवालों पर सांसद भोजराज नाग ने लापरवाही बर्दाश्त नहीं होने और इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई की बात कही है तो वही विधायक कुंवर निषाद ने कहा कि बड़ी ही चिंता की बात है कि जो पहले हुआ नहीं वो होने लगा है उन्होंने कहा टेंडर प्रक्रिया में व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कूट रचना की जा रही है विष्णु देव सहायक के सुशासन की पोल यहां पर खुलने लगी है। कलेक्टर ने गठित की जांच समिति टेंडर लापरवाही के मामले पर कांट्रेक्टर एसोसिएशन की शिकायत के बाद कलेक्टर नहीं जांच समिति गठित की है जिसमें एसडीएम शिवनाथ बघेल, सहायक कोषालय अधिकारी नेमेंद्र देशमुख और जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के महा प्रबंधक गोपाल राव को शामिल किया गया है जांच कहां तक पहुंची इसके लिए एसडीएम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया और कार्यालय में भी नहीं थे हालांकि जांच होने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। दस्तावेज करते हैं गायब ठेकेदार रजत भंसाली, और महावीर तातेड नहीं बताया कि हम सब सारे रास्ता भेज लगते हैं उसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा यह कहकर हमारे फार्म को रिजेक्ट किया जाता है और कमियां बताई जाती है कि आपका दस्तावेज पूरे नहीं है हम पुराने ठेकेदार हैं और सारे दस्तावेज नियम के हिसाब से लगते हैं परंतु न जाने क्यों यहां पर नगर पंचायत में जबरदस्ती हमारे को परेशान कर रहा जा रहा है और अन्य ठेकेदारों को जो अधिकारियों के चाहते हैं उन्हें लाभ पहुंचाने की साजिश रची जा रही है। recent visitors 61