जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-बालोद में सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी

बालोद। जिले में एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूरी घटना जिले के अर्जुंदा थाना से महज 3 किलोमीटर दूर परसवानी-बोरगाहन के बीच हुई है, जहां सड़क किनारे नीचे दुखुराम मरकाम निवासी बासीन का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, एक दिन पूर्व शुक्रवार को कबाड़ी का सामान खरीदने और उसे बेचने के लिए मृतक दुखुराम अपनी पत्नी के साथ अर्जुंदा गया था। सामान बेचने के बाद, वापस लौटते वक्त उनकी पत्नी किसी पहचान के व्यक्ति के साथ घर चली गई, और वह पीछे जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। अर्जुंदा पुलिस को आज दुखुराम के शव की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। recent visitors 55

गुस्साए 2 युवकों ने कर दी हत्या, छत्तीसगढ़-बालोद में अधेड़ ने लगाया बाइक चोरी का आरोप

बालोद. साइकिल चोरी करने का आरोप लगाना एक 50 वर्षीय अधेड़ को महंगा पड़ गया और आरोप लगाने की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. दरअसल 50 वर्षीय दुखुराम मरकाम जो कि कबाड़ी का काम करता है और गांव में फेरी लगाकर कबाड़ खरीदता है. शनिवार को उन्होंने दो व्यक्ति पर साइकिल चोरी का आरोप लगाया जिसके बाद दोनों व्यक्ति आक्रोश में आकर दुखुराम को सुनसान जगह पर गला दबाकर हत्या कर सड़क किनारे फेंक दिया. इसकी जानकारी लगते ही बालोद एसपी सहित पुलिस के तमाम आलाधिकारियों ने घटना स्थल पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और 5 घंटे के भीतर हत्या के मामले में अर्जुन्दा निवासी राजाबाबू और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक अधीक्षक एसआर भगत के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अर्जुन्दा प्रदीप कंवर, सायबर सेल प्रभारी जोगेन्द्र सिंह एंव स्टाफ, क्राईम ऑफ सीन भिलाई दुर्ग के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया. पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल पहुंचकर, SDOP गुण्डरदेही के नेतृत्व में अर्जुन्दा पुलिस, सायबर सेल बालोद, ट्रेकर डॉग राजनादगांव को घटना स्थल के आसपास के जगहो का बारीकी से निरीक्षण कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया. मौके पर उपस्थित लोगो से पता चला कि मृतक दुखुराम मरकाम पिता स्व.करिया मरकाम (देवार) उम्र 50 वर्ष ग्राम बासिन रहने वाला था. जो कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक फेरी का काम करता था, कि दिनांक 22.11.2024 को कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक को इक्ठा्ल करके अर्जुन्दा में बेचकर अपने घर ग्राम बासीन वापस जा रहा था,  कि सूचना के आधार पर अर्जुन्दा में मृतक से मिलने वाले लोगो से पुछताछ किया गया. संदेह के आधार पर अर्जुन्दा के देवार डेरा में रहने वाले राजाबाबू, रोहित मरकाम को अलग-अलग कड़ाई से पुछताछ किया गया. जिनके द्वारा कबाड़ बेचने के दौरान मृतक के द्वारा मेरे सायकल को चोरी किये हो कहने पर आपस में लड़ाई झगड़ा हुये थे, इसी बात से आरोपीगण काफी आक्रोशित थे. मृतक अर्जुन्दा से अपने घर ग्राम बासीन जा रहा था कि आरोपीगण अक्रोशित होकर मृतक की हत्या करने की नियत से पीछा कर ग्राम बोरगहन से परसवानी जाने के मार्ग सुनसान जगह पर उसे अकेला पाकर उसके गला घोटकर हत्या करना कबूल किया है, जिस पर अपराध धारा 103 (1) बी.एन.एस.का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 212/2024 धारा 103 (1) बी.एन.एस. कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. नाम आरोपी – 1. राजाबाबू मरकाम पिता करिया देवार, उम्र 22 वर्ष साकिन भाठापारा वार्ड क्रमांक 02 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद. 2. रोहित मरकाम पिता हेमसिंह मरकाम उम्र 21 वर्ष तहसील कार्यालय के पास थाना अर्जुन्दा जिला बालोद. recent visitors 67

सर्व आदिवासी समाज भी आया झांसे में, छत्तीसगढ़-बालोद में सहकारी समितियों में नियुक्ति की फर्जी लिस्ट वायरल

बालोद। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इन दिनों जिले के 122 सेवा सहकारी समितियों में नियुक्त किए गए अध्यक्ष, सभापति और प्रभारियों की सूची वायरल हो रही है. इस फर्जी वायरल सूची के झांसे में आए छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज डौंडी ब्लॉक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर समितियों में गैर आदिवासियों को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है. वायरल सूची का विरोध जताते हुए छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज डौंडी ब्लॉक की ओर से कलेक्टर को पत्र लिख पत्र में इन नियुक्तियों को सवाल उठाते हुए इसे नियम विरुद्ध बताते हुए अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों की नियुक्ति करने की मांग की है. वहीं सहकारिता विभाग के उप पंजीयक राजेंद्र राठिया ने सूची को पूरी तरह भ्रामक और फर्जी बताते हुए स्पष्ट किया कि एक-दो दिनों में लिस्ट जारी कर दी जाएगी. recent visitors 110

युवक-माता-पिता और दोस्त पर मामला दर्ज, छत्तीसगढ़-बालोद में बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

बालोद। जिले में बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला आया है, जिसमें पीड़िता की शिकायत पर दूसरे धर्म वाले कथित पति के साथ उसके माता-पिता और दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. विश्व हिन्दू परिषद ने पुलिस पर छह घंटे थाना में बैठने के बाद पुलिस पर मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है. पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने बताया कि जिशान खान नाम के युवक ने फोन कर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती दुर्ग ले जाकर दुर्गा मंदिर में पहले शादी की. उसके बाद युवक लड़की को ढाबा ले गया, जहां उसके दोस्त ने उससे छेड़छाड़ की, जिसका विरोध करते हुए लड़की ने दोस्त की चप्पल से पिटाई की. इसके बाद जिशान खान उसे अपने घर ले गया, जहाँ अंधेरे कमरे में रखकर युवक और उसके पिता ने लगातार दुष्कर्म किया. तीन दिनों के दौरान लड़की को खाना तक नहीं दिया गया, यहां तक की बीएमओ के तौर पर पदस्थ युवक की मां ने उसके साथ मार-पीट की. इस बीच घर में किसी के भी मौजूद नहीं रहने पर काम वाली बाई के फोन के जरिए अपने पिता को बंधक बनाए जाने की सूचना दी. युवती की जानकारी मिलने पर उसके परिजनों और विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने उसे छुड़ाया. युवती की खराब हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में अर्जुन्दा पुलिस ने आरोपी युवक, उसके माता-पिता और दोस्त के खिलाफ धारा 127(3), 115(2), 62, 64, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है. विहिप ने की कड़ी सजा की मांग मामले में विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने बताया कि समाज के लोगों के साथ 6 घण्टे थाने में बैठने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. इसके साथ ही लड़कियों से ऐसे किसी बहकावे में न आने के साथ ऐसा कृत्य करने वालों की सूचना परिजनों को देने की बात कही है, जिससे दोबारा घटना न हो. recent visitors 47

पुलिस की समझाइश पर मानीं, छत्तीसगढ़-बालोद में कॉलेज की छात्राओं के बीच जमकर चले लात-घूसे

बालोद. जिले के लीड कॉलेज घनश्याम सिंह गुप्त स्नाकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में लड़कियों के बीच जमकर लात-घूसे चले. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. बताया जा रहा है कि पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन लड़कियों के मारपीट का कारण अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच कर रही. बता दें कि इस कॉलेज में पहले भी दो छात्रों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आ चुका है. स्नाकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में लड़कियों के बीच जमकर लात-घूसे चले. बताया जा रहा है कि पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन लड़कियों के मारपीट का कारण अज्ञात है. recent visitors 44

धान खरीदी केंद्र का करेंगे उद्घाटन और अवलोकन, छत्तीसगढ़-सीएम साय आज बालोद जाएंगे

बालोद. बालोद: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे. पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत सीएम बालोद जिले के ग्राम भाटागांव से करेंगे. इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी है. तय समय के अनुसार दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री हेलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन एवं खरीदी केंद्र का अवलोकन करेंगे. धान खरीदी के बाद सीएम जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम और कंवर समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे. बालोद से धान खरीदी की शुरुआत: बालोद से धान खरीदी की शुरुआत होने के लेकर बालोद के किसानों में हर्ष का माहौल है. बालोद में धान खरीदी के लिए 122 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. जिसके माध्यम से किसानों से धान खरीदी की जाएगी. खरीदी में शामिल सभी संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारी की जानकारी पेश की. सीएम विष्णुदेव साय आज धान खरीदी की शुरुआत करने के साथ ही सहायक खरीदी केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगे. सीएम साय ने किसानों को धान खरीदी की दी शुभकामनाएं: धान खरीदी की शुरुआत को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा "प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार… आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है." 27 लाख से ज्यादा किसानों से धान खरीदी: सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश में इस बार 27 लाख से ज्यादा किसानों का धान सरकार खरीद रही है. इसका भुगतान भी 72 घंटे के अंदर किया जाएगा. सीएम ने बताया कि किसानों को धान खरीदी के लिए ज्यादा दूरी तय न करना पड़े, इसके लिए पूरे प्रदेश में 2739 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है. कंवर समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल: छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में जनजातीय गौरव महोत्सव का आयोजन विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम भाट गांव में कंवर समाज के महोत्सव के साथ-साथ जनजातीय गौरव स्मृति दिवस सम्मान समारोह में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे. हजारों की संख्या में कंवर समाज सहित अन्य समाजों को लोग इस भव्य समारोह में शामिल होंगे. ""प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार…         आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।         अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक…         — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 14, 2024""" recent visitors 73

दर्जनभर यात्री घायल और 12 नाजुक, छत्तीसगढ़-बालोद में रेलिंग से टकराकर बस पलटी

बालोद. बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में यात्रियो से भरी बस पलट गई घटना डौंडीलोहारा नगर अंडी मोड़ के पास हुआ जहा बस  लोहे के रेलिंग से टकराते हुए 5 फ़ीट नीचे पलटी बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे सभी यात्रीयों को आई चोट आई जिसमे 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए घटना में कंडक्टर और बस मालिक जो बस में मौजूद था उसे भी गंभीर चोट लगी सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए लाया गया। आपको बता दे कि बस दुर्ग से डौंडीलोहारा की ओर आ रही थी जो मुस्कान कंपनी की बस है। पूरी घटना के मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की टीम पहुँची बताया जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही पूर्ण बस चलाने की वजह से यह दुर्घटना हुई। बस चालक मौके से फरार हो गया, मामले में डौंडीलोहारा पुलिस जांच कर रही है। रेलिंग से टकराते हुए हुआ हादसा यात्रियों से जब हमने बात की तब पता चला कि पहले बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने लोहे की रोलिंग से जा टकराई इसके बाद बस और अनियंत्रित होगा और देखते ही देखते बस पलट गई बस पलटने के साथ ही बस में सवाद यात्रियों की चीज पुकार मछली लगी कुछ लोगों द्वारा और आसपास के लोगों द्वारा आपातकालीन वहां को बुलाया गया जिसके बाद सभी को बड़ी-बड़ी अस्पताल ले जाया गया है घटना इतनी भयानक थी कि पलक झपकते ही बस हादसे का शिकार हो गई हम सब अपने अपने गंतव्य को जा रहे थे और कई लोग इतने गंभीर हैं कि उन्हें शायद अस्पताल से कुछ दिन छुट्टी की ना मिल पाए। recent visitors 81