चाकू लगने से एक की मौत, 10 लोग गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में रंजिश में भिड़े दो परिवार

बेमेतरा। बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कारेसरा गांव में शुक्रवार को दो परिवार के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस बवाल के दौरान शत्रुघ्न साहू की मौत हो गई। मामले मे शनिवार को पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सात पुरुष व तीन महिलाएं हैं। बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि गांव में दो परिवार के बीच पूर्व से आपसी रंजिश थी। शुक्रवार दोपहर को पुरानी बातों को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष ने शत्रुघ्न साहू के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इससे शत्रुघ्न साहू की मौत हो गई। मामले में शनिवार को कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनका नाम टोप सिंह ऊर्फ तोप सिंह वर्मा उम्र 38, हीरालाल ऊर्फ हीरू वर्मा उम्र 36, रामायण वर्मा उम्र 24, भरत ऊर्फ भारत वर्मा उम्र 22, तीजू वर्मा 26 साल, सोमनाथ वर्मा उम्र19, कल्याण वर्मा उम्र 34, दुलौरीन वर्मा उम्र35 ये सभी निवासी कारेसरा व रानी ऊर्फ ठगेश्वरी वर्मा उम्र 19व जमना बाई उम्र 42 साल दोनों निवासी थाना आमानाका जिला रायपुर शामिल है। इन आरोपियों के खिलाफ थाना में धारा 296, 351 (2), 115(2), 103 (1), 191(3) बीएनएस दर्ज किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 74

209 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात, छत्तीसगढ़-बेमेतरा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय

बेमेतरा। आज सीएम विष्णुदेव साय बेमेतरा जिले के नवागढ़ में पहुंचे हुए थे। उन्होंने नवागढ़ में आयोजित संत शिरोमणि गुरु घासीदास की जयंती समारोह व राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही 209 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न पंथी नर्तक दल के शानदार, मनोरम पंथी नृत्य का आनंद लिया व पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान, समरसता का संदेश दिया। हमारी सरकार उनके बताए रास्ते पर चलते हुए सभी वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। इसी माह हमारी सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब मनाया गया। राज्य सरकार ने पीएम नरेन्द्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया है। हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवास की स्वीकृति दी गई। धान के दो साल के बकाया बोनस की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जा रही हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, नवागढ़ विधायक व प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत अन्य लोग उपस्थित थे। भूमिपूजन व लोकार्पण सीएम विष्णुदेव साय ने यहां 209 करोड़ 12 लाख 57 हजार रुपए के 74 विभिन्न विकास कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण किया है। इनमें 47 करोड़ 44 लाख 81 हजार रुपए के 24 कार्य का भूमिपूजन व 161 करोड़ 67 लाख 76 हजार रुपए के 49 कार्य का लोकार्पण किया। इनमें पीएम ग्राम सड़क योजना की 5 करोड़ 52 लाख 10 हजार रुपए की चार सड़क, जलसंसाधन के 33 करोड़ 81 लाख 12 हजार रुपए के 12 कार्य, चिकित्सा व स्वास्थ्य के 15 करोड़ 5 लाख 25 हजार रुपए के 3 कार्य का भूमि पूजन समेत अन्य कार्य शामिल है। कार्यक्रम के दौरान नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी किया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

एक साथ फांसी के फंदे पर झूला युगल, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में प्रेमिका की मांग में पहले सिन्दूर भरा

बेमेतरा. एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगा कर की आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भी भरी. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पूरा मामला नवागढ़ के वार्ड नंबर एक का है. जहां पुरानी मंडी में इमली पेड़ पर सुबह-सुबह लोगों ने प्रेमी जोड़े की लटकते हुए शव देखा. सूचना के बाद परिजन भी पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचे जांच में जुट गई है और पंचनामा कर पीएम के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही मामले में देखने वाली बात है कि प्रेमी जोड़ी ने आत्महत्या करने से पहले प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरा है इसके बाद उन्होंने मौत को गले लगा लिया. घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैला हुआ है तो वही प्रेमी जोड़ों के द्वारा फांसी लगाने को लेकर कई तरह के सवाल उठ खड़े हो रहे हैं आखिर मौत से पहले शादी हुई तो साथ में जीने की बजाय मौत को गले क्यो लगाया ? पुलिस इस मामले में पंचनामा कर परिजनों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद आत्महत्या की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-बेमेतरा की शिवनाथ नदी के एनिकट में मिली अज्ञात पुरुष की लाश

बेमेतरा. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव तिवरैया में शिवनाथ नदी एनिकट में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 30-35 वर्ष बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया पानी में डूबकर कर मृत्यु हो जाने जैसे प्रतीत हो रहा है। शव तिवरैया शिवनाथ नदी एनिकट में फंसा हुआ मिला है, ऐसे में हत्या कर नदी में फेंके जाने की भी आशंका है। हालांकि पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। फीकी गुलाबी पूरी बांह की टी-शर्ट, काले रंग की जींस पेंट, पैर में ग्रे रंग का मोजा, पर्पल छीटदार गले में गमछा पहना हुआ है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने लोगों के लिए सूचना भी जारी की है। पुलिस नियंत्रण कक्ष बेमेतरा मोबाइल नंबर 9479192013 व थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा का मोबाइल नंबर 9479192032 से संपर्क कर सकते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 76

50 लाख से अधिक का माल जब्त, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में बिना पेपर के लोहे से भरा ट्रक पकड़ा

बेमेतरा। जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहा लदे ट्रक को पकड़ा है, जिसमें करीब 40 टन लोहा भरा हुआ है. लोहे की कीमत करीब 50 लाख के आसपास बताई गई है. मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर GST विभाग की टीम ने बीती रात बेमेतरा में रायपुर पासिंग ट्रक CG 04 JD 3551 को पकड़ा. रायपुर से जबलपुर जा रही ट्रक में करीब 40 टन लोहा भरा हुआ था. यह लोहा रायपुर के एक बड़े इस्पात कारोबारी का बताया जा रहा है. जीएसटी टीम ने ड्राइवर से लोहे के संबंध में पूछताछ की. ड्राइवर ने बताया कि रायपुर से लोहा लेकर वह जबलपुर के लिए निकला है, लेकिन ड्राइवर कोई दस्तावेज नहीं दे पाया. इस पर ट्रक को जब्त कर बेमेतरा रक्षित केंद्र में खड़ा किया गया है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70

फसल गिरदावरी में लापरवाही पर गिरी गाज, छत्तीसगढ़-बेमेतरा के एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित

बेमेतरा. बेमेतरा जिले में गिरदावरी (फसल मूल्यांकन) कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। शासन के निर्देश पर पटवारियों द्वारा किए फसल गिरदावरी का जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा सत्यापन कराया गया। गिरदावरी सत्यापन में ग्राम कठिया, पेंड्री, झलमला, रांका व कुरुद के विभिन्न खसरा नंबर में हल्का पटवारी अश्विनी भास्कर द्वारा गड़बड़ी पाई गई। लापरवाही मिलने पर बेरला एसडीएम (राजस्व) पिंकी मनहर ने अश्विनी भास्कर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण अब सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड अवधि में मुख्यालय तहसील कार्यालय बेरला नियत की गई। इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। वहीं नवरतन साहू पटवारी ग्राम भिंभौरी को उनके कार्य के साथ-साथ हल्का नंबर 19,20,21 का अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रूप से सौंपा गया है। बता दें कि धान खरीदी से पहले गिरदावरी सर्वे किया गया था। इस सर्वे के बाद जिले के अफसरों ने मौके पर जाकर सत्यापन किया था। इसी माह में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बेरला ब्लॉक के ग्राम आनंदगांव में धान फसल के गिरदावरी का सत्यापन भी किया था। गिरदावरी सत्यापन का मुख्य उद्देश्य फसल की स्थिति का वास्तविक आंकलन करना है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 98

तीन नाबालिग सहित पांच आरोपी पकड़े, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में पुलिसकर्मी को वाहन से रौंदने की कोशिश

बेमेतरा. बेमेतरा में पुलिसकर्मी को वाहन से रौंदने की कोशिश हुई है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें तीन नाबालिग हैं। इस मामले में पीड़ित आरक्षक स्वप्निल पांडेय चौकी खंडसरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्वप्निल ने अपने आवेदन में बताया कि सात नवंबर की रात को अपने बाइक से रात्रि गश्त कर रहे थे। सफेद चारपहिया वाहन रात 1.15 बजे ग्राम चमारी अतरिया से खंडसरा की ओर आ रहा था। इस वाहन का चालक गाड़ी को मोड़कर वापस अतरिया की ओर भागने लगा। संदेह होने पर अपने साथी आरक्षक चंद्रकांत को बाइक में बैठाकर वाहन का पीछा किया। चमारी मोड के पहले मैजिक वाहन क्रमांक सीजी/17/टी/1090 को ओवरटेक कर आगे बढ़े थे। रोकने के लिए इशारा कर चिल्ला रहे थे, टाटा मैजिक वाहन का चालक अपने वाहन को नहीं रोका। वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को तेज गती से बढ़ा कर जान से मारने की नियत से पुलिसकर्मी को ठोकर मारी। इससे दोनों आरक्षक गिर गए। बाइक भी टाटा मैजिक वाहन में फंस गई। आगे नहीं बढ़ सकी। तभी आरोपी मौके से भाग गए। दोनों पुलिसकर्मियों ने पास में जाकर देखने पर उक्त वाहन में बिजली ट्रांसफार्मर का सामान रखा मिला। इस घटना से दोनों आरक्षक को चोट लगी है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 110, 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान आज शुक्रवार को आरोपी आशिक देवार उम्र 20,  राहुल देवार उम्र  21 दोनों निवासी नवापारा दाढ़ी थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा से पूछताछ की गई। इन दोनों ने बताया कि अपने तीन अन्य साथी के साथ वाहन में जाकर ग्राम अंधियारखोर बिजली ऑफिस के सामने रखे बिजली ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा रोके व पकड़े जाने के डर से गाड़ी को आरक्षक के बाइक के ऊपर चढ़ा दिया। पुलिस ने इन आरोपी के खिलाफ चोरी का भी मामला दर्ज किया है। दो आरोपी को जिला कोर्ट में पेश कर रिमांड में भेज दिया है।  तीन नाबालिग को किशोर बोर्ड न्यायालय में पेश किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 84

25 घायल और पांच की हालत गंभीर, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी

बेमेतरा. बेमेतरा में मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के झांकी की है। मिली जानकारी के मुताबिक लोग काम खत्म कर अपने घर जा रहे थे। तभी पिकअप पलट गई। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा कैसे हुआ है। हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई। स्थिति ऐसी थी कि इन लोगों को अस्पताल तक लाने के लिए एंबुलेंस में जगह कम पड़ गई। छोटे मालवाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ लाया गया है। अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए नवागढ़ एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे, लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रहीं है। बता दें कि जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। इसी साल अप्रैल में पिकअप वाहन में सवार होकर आ रहे नौ लोगों की मौत हो गई थी। नियमानुसार पिकअप वाहन में सवारियों को नहीं बैठाया जाता। इसके बाद भी जिले में पिकअप वाहन में सवारियों को ढोया जा रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

एसपी ने नाइट गश्त में लगे ASI को किया सस्पेंड, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में दुकान से लाखों रुपये की चोरी

बेमेतरा. बेमेतरा जिले के साजा में 21 अक्तूबर की रात एक हार्डवेयर दुकान से 4.75 लाख रुपये व तीन नग मोबाइल फोन की चोरी हुई थी। चोरी के बाद चोरों का सीसीटीवी में डांस करते वीडियो सामने आया। इस मामले में अब तक चोर गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं, मौके पर बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने साजा थाना के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) बनवाली राम सोनकर को सस्पेंड कर दिया। क्योंकि, वारदात की रात इसी क्षेत्र में एएसआई बनवाली राम सोनकर की नाइट गश्त में ड्यूटी लगी थी। इसके बाद भी यहां चोरी की वारदात हुई है। एएसआई को पुलिस लाइन बेमेतरा में अटैच किया गया है। इसी प्रकार एसपी रामकृष्ण साहू ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, रात्रि में गश्त, पेट्रोलिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।सिटी कोतवाली बेमेतरा के सीसीटीएनएस (CCTNS) ऑपरेटर को केश डायरी कम एंट्री करने के संबंध में एक वेतन वृद्धि रोकने, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जानें क्या है मामला इस मामले में साजा जैन स्टोर के मालिक जितेन्द्र जैन पिता स्व.जुगराज जैन उम्र 51 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 20 अक्टूबर की रात 8 बजे दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। 4 लाख75 हजार रुपए को दुकान के चारों ड्राज के अंदर में रखा हुआ था। तीन नग मोबाइल टेलब के ऊपर रखा हुआ था। 21 अक्टूबर की सुबह 6बजे छोटा भाई अरूण जैन दुकान के सफाई के लिए आया तो देखा कि दुकान के शटर में लगा ताला टूटा हुआ था। ड्राज में अलग अलग रखे रकम करीबन 4 लाख 75 हजार रुपए व तीन नग मोबाइल की चोरी हो गई है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किए तो 21 तारीख की रात 1.27 बजे दुकान के सामने एक व्यक्ति सलवार सूट में आया व शटर के ताला को तोड़ रहा था। दो लड़के थोड़े दूर में बैठे थे। फिर करीब 2.43 बजे  तीन लोग दुकान अंदर घुस गए। एक लड़का दुकान के बाहर था, एक जैन मंदिर के पास खड़ा हुआ था। एक व्यक्ति सैलून के पास खड़ा था। तीनों व्यक्ति ड्राज में रखे रकम करीबन 4 लाख 75 हजार रुपए व तीन नग मोबाइल को रखकर दुकान से बाहर निकलकर बाहर खड़े व्यक्ति को दिए। फिर 6 लड़के जैन मंदिर के बाजू गली है, वहां से भागते हुए चले गए। कैमरा में अज्ञात 5-6 चोर दिखाई दे रहे हैं, जो पहचान में नहीं आ रहा हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a), 331(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं इस चोरी की घटना के बाद से व्यापारी नाराज है। चोर को जल्द गिरफ्तार करने की मांग रखी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 76

21 लाख रुपए ठगकर गायब, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में मंडी अध्ययक्ष बताकर किसानों से खरीदी फसल

बेमेतरा. नवागढ़ थाना पुलिस ने किसानों के साथ करीब 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आप को राजनांदगांव जिले के मंडी अध्यक्ष बताता था और बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के किसानों के साथ 21 लाख रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने आरोपी को तीन माह बाद गिरफ्तार किया है। ये किसानों से फसल की खरीदी करता था व उनके राशि को नहीं देता था। इस मामले में पीड़ित किसान मनीष साहू (23) पुत्र गोपाल साहू निवासी ग्राम नेवसा थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा ने 27 जून को एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी लीलाराम साहू ने क्षेत्र के किसानों से उनके उपज को करीब 21 लाख 4 हजार 300 में रुपये में खरीदा था, लेकिन रुपये नहीं दे रहा था। इस मामले में पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी लीलाराम साहू ग्राम उरकुरा थाना खमतराई (रायपुर) क्षेत्र से पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से दो चार पहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 पीजे 6920, सीजी 25 एम 5071 को जब्त किया है। आरोपी लीलाराम साहू द्वारा अपने आप को मंडी अध्यक्ष राजनांदगांव बताकर किसानों से ठगी कर खरीदी किया। विवेचना पर आरोपी के खिलाफ धारा 419 पृथक से जोड़ा गया हैं। आरोपी लीलाराम साहू पिता ताराचंद साहू (27) निवसी ग्राम पचभैया थाना दाढी जिला बेमेतरा, वर्तमान निवासी ग्राम उरकुरा थाना खमतराई जिला रायपुर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

एक घंटे तक लगा जाम, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में नेशनल हाईवे पर ट्रक में अचानक लगी आग

बेमेतरा. सिमगा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम जेवरा में एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक में अचानक आग लग गई। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया। ट्रक में लगी आग के कारण जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद जाम खुला है। दरअसल, ट्रक के चक्के में आग लगने के कारण इसके फटने का अंदेशा था, जिससे और खतरा था। यही कारण है कि दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जब ट्रक में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया, तब वाहनों का आना-जाना शुरू हो सका। पुलिस के अनुसार अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वाहन चालक से जानकारी ली जा रही है। राहत की बात है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 94

धारदार हथियार से की गई हत्या, छत्तीसगढ़-बेमेतरा के फार्म हाउस की छत पर मिला कोटवार का शव

बेमेतरा. बेमेतरा जिले में हत्या का मामला सामने आया है। थानखम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतराम में कोटवार की हत्या कर दी गई। थानखम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार, बेलतरा गांव में अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर ग्राम कोटवार की हत्या कर दी। घटना को फार्म हाउस में बने मकान की छत पर अंजाम दिया गया है। छत पर ही मृतक कोटवार रोहित मानिकपुरी की लाश मिली है। दोपहर में उसके छोटे भाई ने फार्म हाउस पहुंचने पर शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर फोरेंसिक व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या प्रतीत हो रही है। गांव में हत्या की वारदात होने के बाद हड़कंम मचा हुआ है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70

मतदाता सूची का 16 से होगा प्रारंभिक प्रकाशन, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में स्थानीय चुनाव की तैयारी शुरू

बेमेतरा. बेमेतरा जिला समेत प्रदेश में इसी साल दिसंबर माह में निकाय व 2025 के जनवरी माह में पंचायत चुनाव होना संभावित है। स्थानीय चुनाव को देखते हुए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत (ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत) व नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिए मतदाता सूची तैयार करने कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जा रहा। निकायों के मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन इसी माह 16 अक्तूबर व पंचायतों के मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्तूबर को किया जाएगा। आयोग द्वारा बेमेतरा जिले के नगर पंचायत बेरला, कुसमी, भिंभौरी, दाढ़ी, नवागढ़, साजा, थानखम्हरिया, देवकर, परपोड़ी व ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। विधानसभा की मतदाता सूची में एक जनवरी 2024 की स्थिति में दर्ज 18 वर्ष व अधिक आयु के मतदाता पंचायत-नगरीय निकाय की नामावली में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र होंगे। विधानसभा की 8 फरवरी को प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर पंचायत-निकाय की प्रारंभिक मतदाता सूची वार्ड वार विभाजित कर तैयार की गई है। 8 फरवरी 2024 के बाद विधानसभा की नामावली में नाम दर्ज कराने वाले ऐसे मतदाता जिनकी आयु एक जनवरी 2024 की स्थिति में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के है, उन्हें निकाय/पंचायत की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए मतदाता पहचान पत्र के साथ निर्धारित फार्म भरकर फोटो समेत प्राधिकृत कर्मचारी के पास जमा करना होगा। इस संबंध मतदाता को जानकारी देने जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा। नगरीय क्षेत्रों में लाउडस्पीकर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवार द्वारा मुनादी कराई जा रही है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने के लिए न छूटे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 74

अवैध संबध के शक में धारदार हथियार से किए वार, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में बाप-बेटे ने की कोटवार की हत्या

बेमेतरा. बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलतरा में गुरुवार को कोटवार रोहित मानिकपुरी पिता बुध्दुदास मानिकपुरी उम्र 42 के हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं। बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि जांच में पाया गया कि कोटवार के मृतक रोहित मानिकपुरी का ग्राम बेलतरा के ज्वाला मानिकपुरी की पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर ज्वाला सिंह व उसके पिता संतोष रोहित से रंजिश रखते थे। 9 अक्टूबर की रात में जब मृतक अपने खेत में बने मकान की छत पर बैठा था, उसी दौरान संतोष मानिकपुरी अपने पुत्र ज्वाला सिंह के साथ जाकर रोहित मानिकपुरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले रोहित मानिकपुरी की मौत हो गई। इसके बाद दोनों पिता-पुत्र भाग गए। पुलिस ने आरोपी संतोष मानिकपुरी पिता बरसन मानिकपुरी उम्र 50 व ज्वाला सिंह पिता संतोष मानिकपुरी उम्र 30 को गिरफ्तार कर लिया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

हितग्रहियों को किया राशन कार्ड वितरण, छत्तीसगढ़-बेमेतरा के नवागढ पहुंचे खाद्य मंत्री बघेल

रायपुर. खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के  नगर पंचायत नवागढ में नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का अवलोकन किया और हितग्राहियों से चर्चा करके राशनकार्ड वितरण, उचित मूल्य दुकान के माध्यम से खाद्यान की उपलब्धता एवं अन्य समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है, जिनका राशनकार्ड नहीं बना है। वे 15 अगस्त 2024 तक नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट https://fcs.cg.gov.in/ से डाउनलोड करके नवीनीकरण का कार्य किया जा सकता है। हितग्राही उचित मूल्य दुकान में भी जाकर ऑनलाईन के माध्यम से अपने राशनकार्ड नवीनीकरण और ई-केवायसी का कार्य करवा सकतें है। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि ई-केवायसी के लिए प्रत्येक हितग्राही का बायोमेट्रिक अद्यतन होना चाहिए जिन सदस्यों का बाल आधार बना है उन्हें पहले आधार सेवा केंद्र से अपना बायोमेट्रिक अपडेट कराना होगा। इसके पश्चात् उचित मूल्य दुकान के ई-पॉस मशीन से ई-केवायसी करा सकते हैं। विदित हो कि राशनकार्ड में ई-केवायसी और नवीनीकरण की सुविधा निःशुल्क है। शिविर में आवेदन कर सकते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 90

बेमेतरा में कार्यक्रम में शामिल हुए खाद्य मंत्री बघेल, छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी खेल-कला और व्यावसायिक दक्ष बनें

रायपुर. खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिलें के नवागढ़ विकासखण्ड के शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। महाविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों कोे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी गई । इस दौरान खाद्य मंत्री ने परिसर में पौधारोपण भी किया। मंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य, प्रावधान, विशेषता और विभिन्न प्रकार के संकायों की जानकारी दी गई। शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों द्वारा चयन किये जाने वाले विषय जेनेरिक-इलेक्टिव का समूह तथा बैल्यू एडिशन कोर्स के समूह की व्याख्या किया। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए एक समग्र और बहुविषयक दृष्टिकोण पर अधिक जोर देना है, ताकि विद्यार्थी विषयों के साथ-साथ खेल, कला और व्यावसायिक कौशल में दक्ष हो सकें। शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को क्रेडिट आधारित कोर्सेस, सतत् आंतरिक मूल्यांकन एवं अंत सेमेस्टर परीक्षा से संबंधित प्रावधानों के बारे में समझाया गया है। विद्यार्थियों अथवा पालकों कीे शंकाओं का भी समाधान किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता रात्रे, नगर पार्षद श्री जाहिद बैग, शासकीय के.आर.डी. महाविद्याालय के प्राचार्य श्रीमती एम बंजारा और महाविद्यालय के परिवार के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 137