25 घायल और पांच की हालत गंभीर, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी

बेमेतरा. बेमेतरा में मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के झांकी की है। मिली जानकारी के मुताबिक लोग काम खत्म कर अपने घर जा रहे थे। तभी पिकअप पलट गई। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा कैसे हुआ है। हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई। स्थिति ऐसी थी कि इन लोगों को अस्पताल तक लाने के लिए एंबुलेंस में जगह कम पड़ गई। छोटे मालवाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ लाया गया है। अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए नवागढ़ एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे, लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रहीं है। बता दें कि जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। इसी साल अप्रैल में पिकअप वाहन में सवार होकर आ रहे नौ लोगों की मौत हो गई थी। नियमानुसार पिकअप वाहन में सवारियों को नहीं बैठाया जाता। इसके बाद भी जिले में पिकअप वाहन में सवारियों को ढोया जा रहा है। recent visitors 87

दो बच्चे लापता, छत्तीसगढ़-सक्ती में नहर में पलटी पिकअप, 20 लोग थे सवार

सक्ती. सक्ती जिले में बड़ी घटना सामने आई है। तेज रफ्तार पिकअप वैन बड़ी नहर में जा गिरी है। पिकअप वाहन में 2 बच्चों सहित 20 लोग सवार थे। जिसमें से सभी को बाहर निकाला गया है। वहीं छह वर्ष के  दो मासूम बच्चे नहर के तेज बहाव में लापता हो गए हैं। यह घटना नगरदा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, आज बुधवार की रात करीबन 9 बजे के आस-पास ग्राम बैलाचुआ के ग्रामीण एक पिकअप में 2 बच्चे सहित 20 लोग सवार होकर जस गीत गाने के लिए दूसरे गांव सलीहा भाठा दुर्गा पंडाल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में था। जिसने पिकअप वाहन को मोहगांव की बड़ी नहर में जा गिरा। हादसे की जाकारी ग्रामीणों को होने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तहत से नहर से लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। नहर से जेसीबी के सहायता से पिकअप वाहन को बाहर निकाला जा रहा है। 18 लोगों को सुरक्षित नहर से बाहर निकले गए हैं। वहीं दो मासूम बच्चे इंद्र 6 वर्ष और अशोक जायसवाल 6 वर्ष लापता है। जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है। recent visitors 98

16 लोग घायल और चार गंभीर, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में तेज रफ्तार पिकअप पलटी

कबीरधाम. कबीरधाम जिले में एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है। जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बचेड़ी में रविवार सुबह 7.30 तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वाहन में करीब 20 लोग सवार थे, जो मंजगाव से खड़ोदा कृषि कार्य करने जा रहे थे। पिकअप पलटने के बाद हाहाकार मच गया। मौके से 16 लोगों को सहसपुर लोहारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां चार की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है। पुलिस-प्रशासन के सुस्त रवैया से लगातार जिले में पिकअप हादसे हो रहे हैं। इसी साल मई माह में कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप हादसा हुआ था, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई थी। इसके बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा पिकअप वाहन में सवारी बैठाने वालो के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। recent visitors 97