चालक और महिला घायल, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में नशे में धुत ड्राइवर ने ट्रेलर को पलटाया

जगदलपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने शराब के नशे में ट्रेलर को पलटा दिया। इस घटना में वाहन में सवार चालक व साथ में बैठी महिला घायल हो गई। वहीं, पांच नए ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी लगते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाने में जुट गए। पुलिस ने बताया कि रायपुर से पांच नए ट्रैक्टर लेकर जगदलपुर के लिए निकला था। दोपहर को तारागांव के पास शराब के नशे में ट्रेलर चालक ने ट्रेलर को ही पलटा दिया। इस घटना में चालक व महिला दोनों घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भेजा। वहीं, ट्रेलर को हटाने के साथ ही जाम को हटाने में जुट गए हैं। recent visitors 96

नक्सलियों का छोड़ो या अंजाम भुगतने को रहो तैयार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के आईजी का अल्टीमेटम

जगदलपुर. तीन और चार अक्तूबर को दंतेवाड़ा के साथ ही नारायणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था, इन सभी मारे गए नक्सलियों पर 2 करोड़ 15 लाख का इनाम था, नक्सलियों की बटालियन नंबर 6 की पूरी टीम इस हमले में खत्म हो गई, इस घटना के बाद बस्तर रेंज आईजी ने नक्सलियों के अन्य नक्सलियों से अपील की है कि नक्सलियों का साथ छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ जाओ, नही तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। बता दे कि बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए नक्सलियों की एक बड़ी टीम को सफाया करने की बात कहते हुए अन्य नक्सलियों से इस बात की अपील की है कि अभी भी समय है अगर अच्छी जिंदगी जीना है तो नक्सलियों का साथ छोड़ दो और समाज के मुख्यधारा में आकर जुड़ जाओ, नही तो जिस तरह से नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा से लगे ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम नेंदूर – थुलथुली में हुए मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे, वही आने वाले दिनों में और नक्सलियों के खिलाफ अन्य अभियान चलाया जाएगा। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा बताया गया कि नेंदूर – थुलथुली में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 2 करोड़ 15 लाख के ईनामी 29 नक्सलियों की पूरी शिनाख्त कार्यवाही हुई है। बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पी. के द्वारा बताया गया कि इस मुठभेड में 01 डीकेएसजेडसी, 01 सीवायपीसी कमांडर, 03 डीवीसीएम, 14 पीएलजीए कंपनी नंबर 06 सदस्य, 02 डीकेएसजेडसी गार्ड, 06 एरिया कमिटी सदस्य तथा 02 एरिया कमिटी के पार्टी सदस्य कैडर की पहचान कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि शेष  02 नक्सलियों की शिनाख्त कार्यवाही जारी है। ये है 29 नक्सलियों की लिस्ट —- पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय व पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार द्वारा बताया गया कि पहचान किए जा चुके 29 नक्सलियों के नाम इस प्रकार है:– 1. नीति उर्फ उर्मिला 45 वर्ष पद (एसजेडसीएम) पूर्व बस्तर डिविजन इंचार्ज सचिव (25 लाख ईनामी) निवासी ग्राम हिरमागुण्डा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, 2. नंदू मण्डावी पद -CYPC- कंपनी नंबर 06 कमाण्डर (10 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कोतराम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर 3. सुरेश सलाम उर्फ जानकू पद डीव्हीसीएम आमदई एरिया कमेटी (08 लाख ईनामी) निवासी ग्राम छोटे फरसगांव थाना झारा जिला नारायणपुर 4. मीना नेताम 44 वर्ष पद  डीव्हीसीएम (08 लाख ईनामी) निवासी ग्राम मोहंदी जिला नारायणपुर 5.महेश पद -डीव्हीसीएम (08 लाख ईनामी) निवासी ग्राम घोटिया थाना मालेवाही, जिला दंतेवाड़ा  6. अर्जुन उर्फ रंजीत 30 वर्ष करीबन पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी)ग्राम डुंगा-पल्लेवाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर छग 7.  सुन्दर उर्फ कमलू पद – (पी.पी.सी.एम.) पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर 8.बुधराम मड़काम पद  (पीपीसीएम) पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) निवासी भैरमगढ़ जिला बीजापुर 9.  मोहन मण्डावी पद  (पीपीसीएम) पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) निवासी ग्राम बोदली थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा 10.  बसंती पति साकेत 30 वर्ष पद – (पीपीसीएम) पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्या (8 लाख ईनामी) निवासी ग्राम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर छग 11. जगनी कोर्राम 36 वर्ष  पद- पीएलजीए कम्पनी नंबर 06 सदस्या (08 लाख ईनामी )  निवासी ग्राम अडेंगपाल थाना बैंगलूर जिला नारायणपुर (छग) 12. अनिल पद पार्टी सदस्य, पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) निवासी ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर 13. दशमति पोयाम पीएलजीए कम्पनी नंबर 06 सदस्या  (ईनामी 08 लाख) निवासी ग्राम रोताड, पोचावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर (छग) 14. मासे उर्फ शकीला पिता स्व. बुडता 26 वर्ष पद- पीएलजीए कम्पनी नंबर 06 सदस्या (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर (छग) 15. साबन उर्फ लोकेष पोयाम पद- पीएलजीए कम्पनी नंबर 6 सदस्य (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम एरपुंड सालेपाल थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा (छग) 16. सोमरू मंडावी पिता बलधर मंडावी 24 वर्ष पद पीएलजीए कम्पनी नंबर 06 सदस्य (ईनामी 08 लाख) निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर(छग) 17.मड़कम मंगू पिता मड़कम हिड़मा  पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य (08 लाख ईनामी )  निवासी ग्राम बुड़जी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर   18. नाम- मनोज उर्फ संपोर मंडावी पिता स्व. सोनारू उम्र 35 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम ताड़नार पंचायत पोचावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर 19.  नाम – सोमे पति टुगे उर्फ मानसिंग उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (08 लाख ईनामी )  निवासी ग्राम रेखावट्टी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर छ0ग0 20. नाम – जनीला उर्फ बुधरी उम्र – 40 वर्ष पद- नीति की गार्ड (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम साकिन कोटमेटा थाना पूँगारपाल जिला कोण्डागांव छग 21. नाम- मंगलदई कश्यप पिता स्व. जगन्नाथ उम्र- 35 पद- नीति की गार्ड (5 लाख ईनामी) निवासी- ग्राम कुधुर पोस्ट मटवाल थाना फुंगारपाल जिला   कोंडागांव 22. नाम – रामदेर पद -एसीएम बयनार एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम उसरी थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव 23. नाम – सुक्कु यादव उम्र – 34 वर्ष पद – एसीएम बयानार एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कानागांव थाना कोहकामेट्टा जिला नारायणपुर 24. नाम – सुकलू उर्फ विजय उर्फ पण्डरू कोर्राम पद – एसीएम बयानार एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कोंगेरा घोटिया पारा थाना झारा जिला नारायणपुर 25. नाम – सोनू कोर्राम पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी)निवासी ग्राम सूलेंगा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर 26.नाम – जमली उम्र – 36 वर्ष पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्या (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम मोडोनार तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर 27. नाम – सोहन उर्फ रोहन पदम  पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कुमुरगुण्डा थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर 28. नाम – फुलो उर्फ सुंदरी उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – आमदई एरिया पार्टी सदस्या ( 2 लाख ईनामी) निवासी ग्राम थाना33 वर्ष भैरमगढ़, जिला बीजापुर छ0ग0 29. नाम- फूलमती पदामी पिता घसिया पदामी उम्र 27 वर्ष  पद- आमदई एरिया पार्टी सदस्या (ईनामी 02 लाख) निवासी ग्राम ईरपानार थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज … Read more

झीरम घाटी हमले के दरभा डिवीजन के नक्सलियों का आत्मसमर्पण, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सुरक्षाबल सक्रिय

जगदलपुर। नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुए मुठभेड़ से नक्सली सकते में हैं. इसका परिणाम है कि वर्ष 2013 में झीरम घाटी हमले को अंजाम देने वाले दरभा डिवीजन के चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इनमें एक माओवादी पांडु पर एक लाख रुपए का इनाम था. आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी दरभा डिवीजन के कांगेर नेशनल पार्क एरिया कमेटी के सदस्य हैं. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है. बस्तर पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने इन्हें आत्मसमर्पण योजना के तहत लाभ और प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है. दरभा डिवीजन 2005 से 2015 तक नक्सली गतिविधियों का मुख्य केंद्र था, लेकिन 2016 के बाद से इसमें गिरावट आई है. वरिष्ठ नक्सली नेताओं के मारे जाने और आत्मसमर्पण के कारण क्षेत्र के अधिकांश नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिससे नक्सली गतिविधियों में कमी आई है. recent visitors 79

22 की ही हो सकी पहचान, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में 31 नक्सली मरे

जगदलपुर. दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के थुलथुली गांव में मारे गए 31 नक्सलियों के शव में से 16 नक्सलियों की पहचान शव आने के बाद ही पुलिस ने कर लिया था, शेष की जांच जारी रही, जहाँ 6 अन्य नक्सलियों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है, जहाँ 10 नक्सलियों की पहचान अब भी बाकी है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि 6 घंटे तक चले मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 31 नक्सलियों के शव बरामद कर उसे दंतेवाड़ा जिले में लाया गया, जहाँ 16 नक्सली जिनमें 1. नीति, DKSZC, 2. सुरेश सलाम, डीवीसीएम, 3. मीना माडकम, डीवीसीएम,4. अर्जुन PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 5. सुंदर PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 6. बुधराम, PPCM पीएलजीए कंपनी 6, 7. सुक्कू, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 8. सोहन, एसीएम, बारसूर एसी, 9. फूलो, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 10. बसंती, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 11. सोमे, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 12. जमीला उर्फ बुधरी, PM, पीएलजीए कंपनी 6, 13. रामदेर, एसीएम, 14. सुकलू उर्फ विजय एसीएम, 15. जमली एसीएम,16. सोनू कोर्राम, एसीएम अमदेयी की पहचान की गई, जिसमें रविवार को पुलिस ने नंदू मंडावी भैरमगढ़ जिला बीजापुर इनामी 10 लाख, मीना नेताम नारायणपुर निवासी इनामी 8 लाख, महेश घोटिया मालेवाही जिला दंतेवाड़ा 8 लाख, मोहन मंडावी दंतेवाड़ा 8 लाख, जगनी कोर्राम नारायणपुर निवासी इनामी 8 लाख, अनिल बीजापुर इनामी 8 लाख की शिनाख्त की गई है, वही 10 अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है। क्या-क्या हुआ बरामद पुलिस ने जब इलाके की सर्चिंग की तो वहीं मौके से 01 नग LMG, 04 नग AK 47 , 06 नग  SLR, 03 नग INSAS, 2 नग 303 सहित कई अन्य हथियार बरामद हुआ है।  recent visitors 79

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया रवाना, छत्तीसगढ़-जगदलपुर की गांव-गांव पहुंचेगा सदस्यता रथ

जगदलपुर. भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तीव्र गति से चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा के सदस्य बनाने सदस्यता रथ का परिचालन किया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष भाजपा सदस्यता रथ को भाजपा ध्वज दिखा कर रवाना किया। सदस्यता रथ जिले के सभी 11 मंडलों में भ्रमण करेगा और भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने लोगों के मध्य पहुंचेगा। भाजपा सदस्यता रथ के परिचालन के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि पहली सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है और सदस्यता अभियान के एक माह के उपरांत करोड़ों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम को निरंतर तीव्र गति प्रदान करने भाजयुमो द्वारा भाजपा सदस्यता रथ का परिचालन समूचे प्रदेश में आज से एक साथ आरंभ हुआ है। भाजपा सदस्यता रथ गांव-गांव तक पहुंचेगा। कॉलेज, छात्रावास का भ्रमण कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सतत कार्य कर रहा है, लोगों के बीच भाजपा सदस्यता को लेकर हर जगह भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा सदस्यता रथ के शुभारंभ के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, योगेंद्र पांडे, दंतेश्वर नायडू, संजय पांडे, रजनीश पानीग्राही, बृजेश भदौरिया, सुरेश गुप्ता,आयेंद्र सिंह आर्य, मनोहर दत्त तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, रंजीत पांडे, आशुतोष पांडे, राजपाल कसेर, राधेश्याम पंद्रे, सदस्यता अभियान प्रभारी लक्ष्मण झा, शशिनाथ पाठक, प्रकाश झा, अखिलेश शुक्ला, रमन चौहान, अभिलाष यादव, बसंत कश्यप,मनोज पटेल, आशु आचार्य, रोहित खत्री, सूर्यभूषण सिंह, अभिषेक तिवारी, योगेश मिश्रा, विकास पात्रो, आशीष मिश्रा, मंजू साहू, किरण सेन, रूपेश समरथ, सुरेश कश्यप, विनय राजू, योगेश पानीग्राही, सुभेंद्र भदौरिया, राज पांडे, पवन गुप्ता, प्रशांत पात्रा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। recent visitors 78

छात्राओं को बांटी साइकिलें, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के स्कूल पहुंचे विधायक किरण देव

जगदलपुर. जगदलपुर शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 परिसर, हाई स्कूल पंडरीपानी, महारानी लक्ष्मीबाई परिसर, पनारापारा,केवरा मुंडा, भैरमगंज, जगतु माहरा विद्यालय परिसर (बस्तर हाई स्कूल), हाटकचौरा  में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने छात्राओं को 326 साइकिल वितरण की। सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज जगदलपुर शहर में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं। बेटियां हैं तो कल है ,सभी बच्चें बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें, हमारे प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास करना। किरण देव ने कहा यही समय होता है अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि रख विषय को लेकर पढ़ाई करें जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है, श्री देव ने कहा कि शिक्षा को और बेहतर रूप से करने के साथ हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी ना हो जिसके लिये सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है। जगदलपुर विधानसभा के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 में 41,पंडरीपानी 47 ,महारानी लक्ष्मी बाई 151 ,पनारापारा 13, भैरमगंज 09, जगतु माहरा (बस्तर हाई स्कूल )08, हाटकचौरा 28 ,केवरामुड़ां 27 साइकिल का वितरण किया गया, इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप ,जिला अध्यक्ष भाजपा रूप सिंह मंडावी , एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव ,आलोक अवस्थी ,नरसिह राव, विद्यासरण तिवारी ,पार्षद निर्मलपाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, कमलेश पाठक ,मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ,राजेश श्रीवास्तव, आरेंद्र आर्य, योगेश ठाकुर , प्रकाश झा ,योगेश शुक्ला, राकेश तिवारी कमल पटवा, लक्ष्मण झा, गोविंद ईनाणी, डीईओ बलिराम बघेल, बीईओ मानसिंह  भारद्वाज, प्राचार्यगण  एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विधालय के विद्यार्थीगण उपस्थित थे। recent visitors 120

आधी रात को निकाली श्रृंगार यात्रा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर की ‘माई दंतेश्वरी’ के किन्नर समाज ने सबसे पहले किए दर्शन

जगदलपुर। बस्तर में भी शारदीय नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. गुरुवार सुबह से ही बस्तर के सभी देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. वहीं बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में सुबह से ही लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. नवरात्रि के पहले दिन देवी की पहली पूजा किन्नर समाज द्वारा किए जाने की लंबे समय से परंपरा चली आ रही है. किन्नर समाज ने बाकायदा बुधवार और गुरुवार को आधी रात शहर में श्रृंगार यात्रा निकाली. साज-श्रृंगार किए किन्नरों ने आधी रात में बग्धी में सवार होकर श्रृंगार यात्रा निकालकर दंतेश्वरी मंदिर पहुंचते हैं, और सुबह के करीब 4 बजे जैसे ही मां दंतेश्वरी का दरबार खुलता है, वैसे ही पहला दर्शन किन्नरों द्वारा किया जाता है. इसके बाद माता को पहली चुनरी और श्रृंगार किन्नरों द्वारा चढ़ाई जाती है. किन्नर समाज की अध्यक्ष रिया परिहार ने बताया कि हर साल किन्नरों के श्रृंगार यात्रा में जगदलपुर के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी किन्नर भव्य यात्रा में शामिल होने के लिए बस्तर पहुंचते हैं, और नवरात्रि के पहले दिन हर साल सात श्रृंगार किए किन्नरों द्वारा श्रृंगार यात्रा निकाली जाती है. इसे बस्तरवासियों का भी समर्थन मिलता है. रिया परिहार ने बताया कि मां दंतेश्वरी के प्रति किन्नरों की गहरी आस्था है. यही वजह है कि हर साल नवरात्रि के पहले दिन चुनरी और श्रृंगार का समान किन्नरों द्वारा ही माता को चढ़ाया जाता है. इस पूजा के पीछे उनका उद्देश्य होता है कि सभी व्यापारियों व बस्तरवासियों पर किसी तरह की कोई समस्या ना आए और किसी की गोद खाली ना रहे, इसलिए मां दंतेश्वरी से वे प्रार्थना करने पहुंचते हैं. recent visitors 134